For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अंजुमन प्रकाशन की आफिशयल वेबसाईट लॉन्च की गयी

इलाहाबाद | कम कीमत में श्रेष्ठ साहित्य को उत्तम रूप में प्रस्तुत करने के संकल्प के साथ प्रकाशन क्षेत्र में पदार्पण करने वाली संस्था ''अंजुमन'' ने आज ७ जुलाई २०१३ को अपनी वेबसाईट लांच की | http://www.anjumanpublication.com/ वेब साईट लांच करते हुए अंजुमन प्रकाशन के प्रोपराईटर आकाश केसरी ने बताया कि इससे हम पाठकों तथा लेखकों तक खुद को सर्व सुलभ कर सकेंगे और आपनी पुस्तकें आनलाइन बेच कर पाठकों तक सीधी पहुँच बना बनाएँगे |

आज इंटरनेट उपभोक्ता में लेखक वर्ग की एक बड़ी हिस्सेदारी है जो इंटरनेट पर अनेक वेब साईट्स पर सक्रिय हैं और लेखन - पठन से साहित्य का बढ़िया माहौ़ल तैयार हुआ है, पुराने दौर में लेखक प्रकाशक के चक्कर लगाते थे और प्रकाशक लेखक के लिए अनुचित रवैया रखते थे मगर तकनीकि के इस दौर में  प्रकाशक खुद लेखक के पास उपलब्ध होना चाहते हैं  ऐसे में प्रकाशक भी इंटरनेट पर पहुँच रहे हैं अंजुमन प्रकाशन द्वारा वेबसाईट लांच करने को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है 

प्रोपराईटर आकाश केसरी ने बताया कि प्रकाशन की पहली पुस्तक उन्मेष (काव्य संग्रह) है जो छप कर तैयार है और इसका विमोचन अगस्त के पहले हफ्ते में कोलकाता में किया जाना है कवयित्री मानोशी का यह पहला काव्य संग्रह है, मानोशी कनाडा में शिक्षा जगत में सक्रिय हाँ और एक लम्बे समय से काव्य लेखन से जुडी हुई हैं 

अंजुमन प्रकाशन ने साहित्य सुलभ योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत पहले सेट में ५ पुस्तकों का प्रकाशन किया जायेगा जिसमें प्रत्येक ९६ पृष्ठ की (पेपर बैक बाइंडिंग) पुस्तक का मूल्य मात्र २० रुपये रखा जायेगा, जिससे श्रेष्ठ साहित्य पाठकों तक पहुँच सके   

इसके साथ ही अंजुमन प्रकाशन की ओर से अंजुमन ग़ज़ल नवलेखन पुरस्कार की घोषणा की गयी जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष १ युवा शाइर को पुरस्कृत किया जायेगा जिसमें पुरस्कार स्वरूप सुनिश्चित धनराशि सम्मान पत्र व मोमेंटो दिया जाएगा तथा शाइर की पुस्तक अंजुमन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की जायेगी, आगे बताया गया कि इससे सम्बंधित जानकारी जल्द ही विस्तार से वेबसाईट पर उपलब्ध करवा दी जायेगी तथा  अंजुमन ग़ज़ल नवलेखन पुरस्कार का फ़ार्म भी अपलोड कर दिया जायेगा |


वेब साईट - http://www.anjumanpublication.com/

कार्यालय -

आकाश केसरी 

अंजुमन प्रकाशन

द्वारा - जनता पुस्तक भण्डार 

९४२ मुट्ठीगंज, इलाहाबाद २११००३, उत्तर प्रदेश, भारत

मो - 9453004398, 9235407119
ई मेल - anjumanprakashan@gmail.com

(इस पोस्ट को प्रकाशित करने हेतु ओ बी ओ प्रबंधन से पूर्व अनुमति प्राप्त है)

Views: 3490

Reply to This

Replies to This Discussion

Laxman Prasad Ladiwala ji, हार्दिक आभारी हूँ

बहुत बहुत धन्यवाद आपकी जानकारी के लिए...आभार !!

इस अनुपम प्रयास के लिये , अंजुमन प्रकाशन को बधाई एवँ शुभकामनाये !!

ओबीओ प्रबंधन समिति के सदस्य श्री सौरभ पाण्डेय जी का काव्य संग्रह अंजुमन प्रकाशन से शीघ्र प्रकाशित
अंजुमन प्रकाशन 'साहित्य सुलभ संस्करण' सेट की पहली पुस्तक ...
इकड़ियाँ जेबी से -
सौरभ पाण्डेय (काव्य संग्रह)

वीनस जी , इस 'साहित्य सुलभ संस्करण' सेट का बहुत बेसब्री से इंतज़ार है..

आदरणीय सौरभ जी को अपने काव्य संग्रह के प्रकाशन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ.

कवर पेज बिल्कुल पुस्तक के शीर्षक "इकड़ियाँ जेबी से" की तरह बहुत ही खूबसूरत है.. 

ये नन्ही सी जेब से निकली अनगिन इकड़ियाँ अनमोल हीरा ही होती हैं...हृदयस्पर्शी शीर्षक.

हार्दिक शुभकामनाएँ 

आदरणीय सौरभ जी को अपने काव्य संग्रह के प्रकाशन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ.

कवर पेज  बहुत ही खूबसूरत है.. 

आदरणीय वीनस जी यह जानकार मन को बहुत ख़ुशी हुई की, परम आदरणीय सौरभ जी का काव्य संग्रह अंजुमन प्रकाशन से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहा है  अतएव आदरणीय सौरभजी तथा आपको अग्रिम शुभ कामनायें,

         

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"अच्छे शेर हुए। मतले के शेर पर एक बार और ध्यान देने की आवश्यकता है।"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"आदरणीय गजेन्द्र जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  ग़ज़ल को निखारने का पुनः प्रयास करती…"
4 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका, बेहतरी का प्रयास ज़रूर करूँगी  सादर "
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"ग़़ज़ल लिखूँगा कहानी मगर धीरे धीरेसमझ में ये आया हुनर धीरे धीरे—कहानी नहीं मैं हकीकत…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"नहीं ऐसी बातें कही जाती इकदम     अहद से तू अपने मुकर धीरे-धीरे  जैसा कि प्रथम…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"मुझसे टाईप करने में ग़लती हो गयी थी, दो बार तुझे आ गया था। तुझे ले न जाये उधर तेज़ धाराजिधर उठ रहे…"
5 hours ago
Poonam Matia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"धन्यवाद  श्रोतिया जी....लगभग पाँच वर्ष बाद ओ बी ओ     पर अपनी हाज़िरी दी…"
6 hours ago
Poonam Matia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"जी, गिरह का शे'र    ग़ज़ल से अलग रहेगा बस यही अड़चन रोक रहीहै     …"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
""पहुंचें" अन्य को आमंत्रित करता हुआ है इस वाक्य में, वह रखें तब भी समस्या यह है कि धीरे…"
6 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"अच्छे मिसरे बाँधे हैं अजय जी। परन्तु थोड़ा सा और तराशा जाए तो सभी अशआर और ज़ियादा चमकने लगेंगे। आपकी…"
7 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"सजावट से रौनक बढ़ेगी भले हीबनेगा मकाँ  से  ये  घर धीरे धीरे// अच्छा शेर है! अच्छे…"
7 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-180
"अच्छी ग़ज़ल कही ऋचा जी। रदीफ़ की कठिनता ग़ज़लकार से और अधिक समय और मेहनत चाहती है। सभी मिसरो को और…"
7 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service