For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा" एक प्रस्ताव

साथियो,
दिनांक 01 अप्रैल 2013 को ओबीओ ने अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया | कई सदस्यों की ओर से यह विचार आया कि ओबीओ परिवार के इच्छुक सदस्य किसी एक स्थान पर एकत्र हो जहाँ अंतर्जाल से निकल कर प्रत्यक्ष मिल सकने का संयोग बन सके । एक दूसरे को व्यक्तिगत तौर पर समझने का यह एक सुनहरी मौका होगा । इस विन्दु पर प्रबंधन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि सदस्य गण अपनी सहमति दे दें तो एक कार्यक्रम तय किया जाय ।

प्रस्ताव निम्नानुसार है --
कार्यक्रम का नाम :- "ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा"
दिनांक :- 15 जून 2013 दिन शनिवार
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक - नामांकन, अल्पाहार एवं चाय, सदस्य मिलन सह परिचय,
11 बजे से 1 बजे तक - विचार गोष्ठी,      (विषय - साहित्य में अंतर्जाल का योगदान )
1 बजे से 2 बजे तक - मध्याह्न भोजन
2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक - कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
स्थान - हल्द्वानी (नैनीताल से लगभग 32 किमी)
कार्यक्रम स्थल - व्यवस्थित सूचना सदस्यों की सहमति के उपरान्त कुल कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के पश्चात घोषित की जायेगी । 

सदस्यों को ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था ओबीओ द्वारा की जाएगी ।
यात्रा व्यय आदि सदस्यों को स्वयं वहन करना होगा ।


जो सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मलित होना चाहते हैं वे कृपया अपनी सहमति दे दें ।
यह कार्यक्रम का प्राथमिक प्रस्ताव है, आपकी सहमति के अनुसार ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा । यदि आप प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना चाहते हैं या जानकारी चाहते हैं तो आपका स्वागत है । आप अपना सुझाव या प्रश्न नीचे बने टिप्पणी बॉक्स में लिखें, आप फ़ोन भी कर सकतें हैं ।
संपर्क सूत्र :
गणेश जी बागी, मोO - 09431288405
सौरभ पाण्डेय,   मोO - 09919889911
सादर,


एडमिन
ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार 

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा"

(विस्तृत और अंतिम रूप रेखा)

Views: 6441

Reply to This

Replies to This Discussion

निःसंदेह भ्राताश्री आने की पूरी कोशिश रहेगी, ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते.

आपका आयोजन में हार्दिक स्वागत है, भाई अरुण अनन्त जी..

आपके साथ आपके परिवार के सदस्य भी आ रहे हों तो इसकी अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके.

शुभं

अरून भाई टालू जवाब से काम नहीं चलेगा। मैं तो प्रोग्राम ही इसलिए बना रहा था कि आप सबसे भेंट होगी। सब शुभकामनाएं दे रहे हैं। विन्ध्येश्वरी भाई जैसी हिम्मत क्यों नहीं दिखा रहे हैं कि मैं आ रहा हूं।

ओ बी ओ ...की ओर से यह प्रस्ताव उत्साह वर्धक है ...सराहनीय भी ....उन सदस्यों से वास्तविक परिचय ...जिन्हें हम केवल शब्दों के माध्यम से पहचानते हैं ...एक नई अनुभूति होगी ....विचार गोष्ठी का विषय भी सामयिक है ......अंतर्जाल की सार्थकता सिद्ध  होगी.....साहित्य को एक नया आयाम भी मिलने की संभावना भी तय होगी ....!! .निश्चित रूप से .. पहुँचने का पूर्ण प्रयास होगा ....निश्चित रूप से ....!!

आपका सहर्ष स्वागत है, आदरणीया.

आगे की सूचनाएँ शीघ्र ही इसी माध्यम से साझा होंगीं.

आदरणीयाभावना तिवारीजी, आपका आयोजन में हार्दिक स्वागत है.

आप अपने आने की अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके.  आयोजन हेतु कोई सहयोग राशि या शुल्क प्रस्तावित नहीं है. आना-जाना, घूमना-फिरना आदि सदस्य अपने अनुसार तय करेंगे.

शुभं

इस सुन्दर प्रस्ताव के लिये सम्पूर्ण ओबीओ व्यवस्थापक मंडल को साधुवाद एवं हार्दिक शुभकामना.....मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूं.....!!!

आपका स्वागत है प्रिय विशाल चर्चित जी । 

भाई विशाल चर्चित जी,आअपका अनुमोदन उत्साहित कर रहा है.

आप अपने आने की अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके.  आयोजन हेतु कोई सहयोग राशि या शुल्क प्रस्तावित नहीं है. आना-जाना, घूमना-फिरना आदि सदस्य अपने अनुसार तय करेंगे.

शुभं

बहुत बढ़िया आयोजन की रूपरेखा है , हमारी ओर से शुभकामनाए स्वीकारें ।

आभार आदरणीया अन्नपूर्णा बाजपाई जी, यदि आप कार्यक्रम में सम्मलित हो सके तो हम सबको ख़ुशी होगी । 

आदरणीया नमस्कार

आप यदि आयोजन में सम्मिलित हो रही हों तो अपने आने की अग्रिम सूचना दे दें, ताकि प्रबन्धन की दृष्टि से आयोजनकर्ताओं को सहुलियत हो सके. आयोजन हेतु कोई सहयोग राशि या शुल्क प्रस्तावित नहीं है. आना-जाना, घूमना-फिरना आदि सदस्य अपने अनुसार तय करेंगे.

शुभं

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Monday
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
Monday
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service