For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी क्रम में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-150

विषय : "नयी फसल"

आयोजन अवधि- 15 अप्रैल 2023, दिन शनिवार से 16 अप्रैल 2023, दिन रविवार की समाप्ति तक अर्थात कुल दो दिन.

ध्यान रहे : बात बेशक छोटी हो लेकिन 'घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए. आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी मौलिक एवं अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता, अतुकांत आधुनिक कविता, हास्य कविता, गीत-नवगीत, ग़ज़ल, नज़्म, हाइकू, सॉनेट, व्यंग्य काव्य, मुक्तक, शास्त्रीय-छंद जैसे दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि.

अति आवश्यक सूचना :-

रचनाओं की संख्या पर कोई बन्धन नहीं है. किन्तु, एक से अधिक रचनाएँ प्रस्तुत करनी हों तो पद्य-साहित्य की अलग अलग विधाओं अथवा अलग अलग छंदों में रचनाएँ प्रस्तुत हों.
रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फॉण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर संकलन आने के बाद संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.

आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता अपेक्षित है.

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो - 15 अप्रैल 2023, दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा।

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें

मंच संचालक

ई. गणेश जी बाग़ी 
(संस्थापक सह मुख्य प्रबंधक)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम परिवार

Views: 624

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

"नयी फसल"

फसल मेहनत से उगाई जाए यारो
खाद पानी धूप देकर पकाई जाए यारो
बहुत से हैं जमीं पर खरपतवार नाकारा
वक़्ते वक़्तन उनपे आरी चलाई जाए यारो।
आपदायें जगत में अचानक से धमक जाती हैं
लगी उम्मीद की जो लगन मिटाती हैं
मेहनती हांथों पे पड़े हुए छालों को
रिसने के लिए मजबूर किये जातीं हैं।
गरीबों का निवाला हुआ करती है ये फ़सल
पेट की आग के लिए शुकराना है ये फ़सल
जलजलों से बरबाद तबाह न हो जायें
इस लिए हुकमरानों ने रखें हैं बीमा के अमल।
मेरी विनती है गुज़ारिश है अरज भी है यारों
वक्त रहते इसकी हिफाज़त का इमदाद कीजिये
सांप गुजर जाने के बाद लक़ीर न पीटिये
कंगाली में गरीब का ही होता है आंटा गीला।
पैसे वालों का तो हर दिन रहता मेला
फसल मेहनत से उगाई जाए यारो
खाद पानी धूप देकर पकाई जाए यारो

मौलिक व् अप्रकाशित

आ. भाई अरुण जी , अच्छी प्रस्तुति हुई है। हार्दिक बधाई।

दोहे ( नयी फसल )
*************


नयी उपज है जन्मती, पाकर पानी खाद।
खरपतवारों  से  हुई, लेकिन  नित बर्बाद।१।
*
पेड़ों पर फल,फूल हों, उपज न ले अवकाश।
बस इतनी  बरसात  हो, फटे  नहीं  आकाश।२।
*
नयी उपज के अन्न  की, मंथर-मंथर चाल
बदलेगी इस वर्ष में, क्या हलधर का हाल।३।
*
नया अन्न ही तो  भरे, नित निर्धन का पेट
जमाखोर ने घर भरा, पिछला सभी समेट।४।
*
थाली के पथ चल रही, मन्थर आँखें मूँद
बाधा उसके राह की, असमय बरसी बूँद।५।
*
ओले  तो  दुश्मन   सदा,  वर्षा  ऐसा  मीत
कभी सफलता दे बड़ी, कभी छीन ले जीत।६।
*
खेतों से बाजार तक, अनगिन खरपतवार
नयी उपज को दे रहे, दुख यूँ नित्य अपार।७।
*
आशा दे नूतन उपज, जिससे हँसे किसान
शिक्षा  रोटी  साथ  जो, करती  कन्यादान।८।
*
उपज बढ़ी तो मिल गये, सबको जैसे राम
उपज घटी तो  हो  गये, चौपट  सारे काम।९।
*
व्यापारी तो बैठते, अण्टी नित कम खोल
जाने क्या सरकार दे, नयी उपज का मोल।१०।
*
मौलिक/अप्रकाशित

खेतों से बाजार तक अनगिन खरपतवार
नयी उपज को दे रहे दुख यूँ नित्य अपार
सत्य है। पूँजीवाद किसान को पनपने नहीं देते हैं।

आ. भाई राम अवध जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति व उत्साहवर्धन के लिए आभार।

बहुत सुंदर दोहे

आ. भाई अटल जी, सादर अभिवादन। दोहों की सराहना के लिए हार्दिक धन्यवाद।

रुबाई

मंज़र को किसी हाल में हम बदलें आज
संकट की घड़ी से सभी बच निकलें आज
है फर्ज हमारा कि बुझा दें यह आग
इस में न झुलस जायें नई फसलें आज
मौलिक अप्रकाशित

आ. भाई राम अवध जी, अच्छी प्रस्तुति हुई है। हार्दिक बधाई।

बरसे इन्द्र-देव वृथा, नई फसल बर्बाद ।
पकता दाना झड़ गया, ईश लगे नाशाद ।।

ईश-कृपा फिर चाहिये, तब फलता श्रमदान।
अटूट ....श्रद्धा ....देवता, धरती ही भगवान ।।

सौ किसान के शत्रु हैं , कभी घात खरपात ।

राम- राम जपता रात्रि, कड़ी धूप बरसात ।।

,
नई फसल भी पक गई, बौराया कब आम ।
सारी ...उम्र वृथा गई, नहीं मिला आराम ।।

जन्म मनुज का क्या लिया, कि खो गई पहचान ।
नाते - रिश्ते..... ढो ....रहा , बैठ कृषक खलिहान ।।

सबका ...दाता ...राम.. है, भूख रही वश धान ।
फसल मिले तब जानिये, जिन्दा ऱहा किसान ।।

भरोसा नई फसल पर, हिम्मत का है काम ।
संस्कार पर्याप्त नहीं, जोखिम इसमे आम। ।

मौलिक एवम् अप्रकाशित

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service