For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कलगी बाजरे की’ पर मुग्ध ‘अज्ञेय’ --डा0 गोपाल नारायन श्रीवास्तव

         हीरानन्द सच्चिदानंद वात्स्यायन (1911 -1987 ई०) ने  हिन्दी  कविता  का  पोषण  प्रयोगवाद  से  आगे  बढकर नयी कविता  तक  बड़े जोशो-खरोश  के  साथ  किया है I  प्रयोगवाद  के  तो  वे  जन्मदाता  ही  कहे जाते  हैं I  वस्तुतः वह एक युगान्तरकारी कवि थे I अपने आप में वह एक अकादमी थे I उनकी  स्कूलिंग  से  कई  कवि  अपने को  स्थापित कर पाये I प्रयोगवाद के नाम पर उन्होंने पुरानी कविता का भाषा-शैली, वस्तु, शिल्प  और काव्य-विन्यास आदि लगभग सभी स्तरो पर नयेपन का समर्थन किया I सबसे पहला काम जो प्रयोगवाद में हुआ वह था परम्परागत उपमानो से विद्रोह और उनके स्थान पर नवीन उपमानो का आग्रह I गोस्वामी तुलसीदास  और भक्त  शिरोमणि सूरदास ने मुख, हस्त यहाँ तक कि पैर तक को कमल बनाने की इन्तेहा कर दी  उनके उपमा- रूपक में कमल और उसके पर्याय शब्दो  की बहुलता तो है ही इसके साथ ही साथ उन्होंने  कमल-दल, कमल-नाल और कमल की पंखुडियो  तक को  उपमान  बनाने में संकोच नहीं किया I  पुरानी धारा के कवि कमल-मुख और चन्द्र-मुख से आज तक नहीं उबरे है पर अज्ञेय को यह दकियानूसीपन स्वीकार्य नहीं I

 

        अज्ञेय को अपनी प्रेमिका हरी बिछली घास में डोलती छरहरी सी एक ‘कलगी बाजरे की’ लगती है  I  इस कविता ने अपने  समय   में ए क  धूम  सी  मचा दी I इस उपमान पर हाहाकार मच गया I पर यही कविता आज हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ कविताओ में से एक मानी जाती है I प्रश्न यह है कि इसमें प्रयोग क्या है ? प्रयोग यही है कि कवि ने प्रेमिका को कमल या चन्द्र जैसा नहीं कहा I  कवि स्वयं कहता है कि मै अपनी प्रेयसी को अरुणिम सांझ के नभ की तारिका, शरद के भोर की नीहार (कोहरा ,तुषार) से नहाई हुयी कुमुदिनी या चम्पे की टटकी (ताजी) कली नहीं कहता I

 

अगर मैं तुम को ललाती सांझ के नभ की अकेली तारिका
अब नहीं कहता,
या शरद के भोर की नीहार न्हायी कुंई,
टटकी कली चम्पे की,

 

         कवि कहता है कि इस उपमान के पीछे मरी कोई दुर्भावना नहीं है I ऐसा भी नहीं है कि मेरे प्यार में गहराई नहीं है और हृदय उथला है या फिर उसमे सूनापन है I ऐसा भी नहीं है कि मेरे प्यार मे कोई  कटुता या मनोमालिन्य है  I तारिका का प्रकाश, उजास और उसकी अलौकिकता, कमलिनी की निर्मलता एवं पावनता, चम्पे की कली की मादकता यह सब पुराने  ज़माने  की  बाते  है I ये उपमान पारंपरिक जूठे, बासी और मैले हो गए हैं I इसके विपरीत नये उपमानो का प्रयोग केवल  इसलिये  किया गया  है कि इनमे ताजगी है, नयी धज है , अर्वाचीन क्षितिजों का संधान है, एक प्रयोगधर्मिता है और इस हेतु उपमान के चयन में सावधानी भी बरती गयी है I

 

नहीं कारण कि मेरा हृदय उथला या कि सूना है
या कि मेरा प्यार मैला है।

बल्कि केवल यही : ये उपमान मैले हो गये हैं।
      देवता इन प्रतीकों के कर गये हैं कूच।

कभी बासन अधिक घिसने से मुलम्मा छूट जाता है।


          प्रिय के सौन्दर्य को रूपायित करने वाले पुराने उपमान के देवता कूच कर गए हैं अर्थास्त उनका महत्त्व समाप्त हो गया है I वे  इतने  पुराने और घिसे हुए है कि उनकी आब चली गयी है, जैसे मुलम्मा उतर जाने पा बिना कलई का बरतन निष्प्रभ हो जाता है I  पर  क्या  मेरे प्रिय ! यदि इस नवीन उपमान से मै तुम्हारे सौन्दर्य का बखान करूं तो क्या तुम अपना रूप जो कि तुम हो, नहीं पहचान पाओगी ? कवि पर प्रेयसी के रूप का जादू चढ़ा हुआ है I  इस जादू  से सम्मोहित होकर अपने किसी गहरे बोध से या निज प्यार के अद्भुत  तेवर से मै यदि तुम्हे कहता हूँ कि तुम-

 

बिछली घास हो तुम
लहलहाती हवा मे कलगी छरहरे बाजरे की ?

 

         बिछली घास क्या ?  बिलकुल नया प्रतीक, नया उपमान  I  परन्तु  यह  उपमान नारी की कोमलता, सजलता और ताजगी के अहसास को व्यक्त करता है I  इसमें  सूखापन नहीं अपितु एक आर्द्रता एक नमी है, सौन्दर्य की व्यापकता है I कवि कहता है कि हमारे जैसे शहरी लोग अपने मालंच (गृह-वाटिका) पर साज-संभार के साथ जूही का जो फूल उगाते है और मुग्ध होते है उन्हें उस ऐश्वर्य, सच्चे औदार्य सृष्टि के विस्तार का बोध ही नहीं जो ‘हरी बिछली घास’ में है या फिर शरद ऋतु की सांध्य-वेला में आकाश की शून्य पीठिका पर लहलहाते बाजरे की कलगी में है I  

आज हम शहरातियों को
पालतु मालंच पर संवरी जुहि के फ़ूल से
सृष्टि के विस्तार का- ऐश्वर्य का- औदार्य का-
कहीं सच्चा, कहीं प्यारा एक प्रतीक बिछली घास है,
या शरद की सांझ के सूने गगन की पीठिका पर दोलती कलगी
अकेली
बाजरे की।

        बाजरे की कलगी अपनी सह-जाति मकई से मुलायम पतली और छरहरी होती है I नारी की सुगढ़ देहयष्टि का इससे अच्छा  उपमान  हो  ही  क्या  सकता  है I   फिर जब  वह  विस्तृत  नभ की पीठिका पर लहराती है तो यह ज्ञात-यौवना के अल्हड़पन, मस्ती  और  मार्दव  का  परिचायक  बनता है i इस प्रकार पुराने उपमानो की तुलना में यह प्रयोगधर्मी उपमान अपने  उद्देश्य  में  किसी  भी  प्रकार  से  कम  नहीं  जान  पड़ते  अपितु अपनी  नवीनता  के  कारण अजगुत से लगते हैं I

अज्ञेय कहते है कि जब मैं बाजरे की कलगी देखता  हूँ  तो मानो संसृति का वीराना घना होकर सिमट आता है और मै उस रूपसी के प्रति. ,जिसे मै चाहता हूँ, उसके प्रति मै समर्पित हो जाता हूँ I  कवि प्रमाता से पूछता है कि प्रशंसा के शब्द  भले ही  जादू  सा  असर  करते  है  पर  मै  प्रिय पर एकांत समर्पित हूँ तो क्या समर्पण का कोई महत्त्व नही है I  यहाँ लक्षणा से व्यंगार्थ यह है कि समर्पण प्रेमा की सीमा है , उससे कही बढ़कर है I

 

      ‘कलगी बाजरे की’  का वैशिष्ट्य  इसके नवीन उपमानो में निहित है और कवि ने जिस प्रकार औचित्य का प्रतिपादन किया है , वह और भी दिलचस्प एवं तर्क संगत है I तभी तो प्रयोगवादी कवि अजित कुमार कहते है –

 

चांदनी चन्दन सदृश

हम क्यों लिखें

मुख हमें कमलो सरीखे क्यों दिखें ?

 

                                                                                                                ई एस-1/436, सीतापुर रोड योजना

                                                                                                                  सेक्टर-ए, अलीगंज, लखनऊ

 

Views: 22198

Reply to This

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
2 hours ago
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service