For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर वन्दे |

ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 25 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | पिछले 24 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 24 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है | जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है | इस आयोजन के अंतर्गत कोई एक विषय या एक शब्द के ऊपर रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करना होता है | इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक - 25
 

विषय -  दीपावली 

आयोजन की अवधि-  9 नवम्बर दिन शुक्रवार से 11 नवम्बर दिन रविवार तक

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हक़ीक़त का रूप | बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए | महा-उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है | साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --


तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना -- OBO लाइव महा उत्सव अंक- 25 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ ही दे सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा | यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शुक्रवार 9 नवम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो  www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 14688

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

अनुपम और अभिनव अनुभूति  कराई इस गीत ने ......

वाह वाह वाह

सुन्दर और संवेदन शील अभिव्यक्ति ..बधाई अरुण जी

दीवाली की रात प्रिये ! तुम इतने दीप जलाना
जितने कि मेरे भारत में , दीन - दु:खी रहते हैं |.....
 

आदरणीय अरुण भाई -

आपकी नक़ल करने की कोशिश की है-

पर असल तो असल ही है-

शुभकामनायें ।।

दे कुटीर उद्योग फिर, ग्रामीणों को काम ।

चाक चकाचक चटुक चल, स्वालंबन पैगाम ।।

हर्षित होता अत्यधिक, कुटिया में जब दीप ।

विषम परिस्थिति में पढ़े, बच्चे बैठ समीप ।।

माटी की इस देह से, खाटी खुश्बू पाय ।

तन मन दिल चैतन्य हो, प्राकृत जग हरषाय ।|

बाता-बाती मनुज की, बाँट-बूँट में व्यस्त ।

बाती बँटते नहिं दिखे, अपने में ही मस्त ।।

अँधियारा अतिशय बढ़े , मन में नहीं उजास ।

भीड़-भाड़ से भगे तब, गाँव करे परिहास ।।

 अरे वाह रविकर भैया क्या याद दिलाई है मुझे बचपन की निम् पंक्तिया लिखकर मैंने भी दीपक/लालटेन की 

रौशनी में माध्मिक स्टार तक पढाई की है, जिसे यदा कदा याद कर लेते हूँ - हार्दिक बधाई स्वीकारे 

हर्षित होता अत्यधिक, कुटिया में जब दीप ।

विषम परिस्थिति में पढ़े, बच्चे बैठ समीप ।।-  बहुत सुन्दर 

आभार आदरणीय अग्रज ।।

वाह आदरणीय रविकर भाई वाह !! .. बधाई हो .. .

jai ho jai ho

jai jai ho.................

                  रविकर                                                     अरुण

दे कुटीर उद्योग फिर, ग्रामीणों को काम ।

चाक चकाचक चटुक चल, स्वालंबन पैगाम ।।

                                                             चाक चढ़ा  तप कर बना  , माटी का यह दीप

                                                              फिर बाती के संग जल , आया हृदय समीप ||

हर्षित होता अत्यधिक, कुटिया में जब दीप ।

विषम परिस्थिति में पढ़े, बच्चे बैठ समीप ।।

                                                               सहपाठी यह भी हुआ , जागा मेरे संग

                                                                बाल भारती में भरे, इस दीये ने रंग ||

माटी की इस देह से, खाटी खुश्बू पाय ।

तन मन दिल चैतन्य हो, प्राकृत जग हरषाय ।|

                                                               माटी जब तक नम रहे,सब समझें कमजोर

                                                               भट्टी में जल जाय फिर , होती बहुत कठोर ||

बाता-बाती मनुज की, बाँट-बूँट में व्यस्त ।

बाती बँटते नहिं दिखे, अपने में ही मस्त ।।

                                                              ना  बाती के दिन बचे  ,  ना  बाँटी का खेल

                                                              बिजली की झालर जली,महंगा तिल्ली तेल ||

अँधियारा अतिशय बढ़े , मन में नहीं उजास ।

भीड़-भाड़ से भगे तब, गाँव करे परिहास ।।

                                                             रोज  दिवाली  शहर  में , जगमग  है  बाजार

                                                             भौतिक सुख सारे मिले,मिला न केवल प्यार ||  

 

GAJAB BHAI JEE

"बस" मत कहिए मित्रवर, आयेंगे चढ़ ट्रैन

सूरत में मिलने कभी,हम "अलबेला-फैन" ||

********************************************

अजी  आपका  आगमन , दीवाली  का  गिफ़्ट

दिन  दोनों  बिज़ी  रहें ,  निपटें  "नाइट-शिफ्ट"  ||

**********************************************

उम्मा शंकर मिश्र जी, सुने -पधारे आप

ढूँढ रहे हैं आपको, करने "भरत-मिलाप" ||

***********************************************

छत्तिसगढ़ में आइये,"मया" मिलेगी मित्र

धन-दौलत से  कीमती , शय है बड़ी पवित्र ||

*********************************************

सूरत  है  गुजरात  में ,  सीरत  कौशल  देश

इत  बहती  चित्रोत्पला  ,  हरती  सारे क्लेश  ||

हाय हाय हाय
हाउ  हाउ हाउ
होय होय होय
____ओय होय  ओय होय  ओय होय
जय जयकार हो आपकी  आदरणीय अरुण निगम जी ........
धन्य कर दिया आपके  शब्द-चित्रों ने
____जय जय जय :-) :-) :-)

बहुत खूब अरुण कुमार निगम जी 

नहले पे दहले का यह खेल बहुत ही सुहाया,
दो दो दोहों पर एक साथ,कर टिप्पणी भाया |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
21 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
29 minutes ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
1 hour ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
12 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
18 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service