For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 तनहा खड़ा एक पेड़ हूँ मैं 

मन ही मन खड़ा  छटपटाता हूँ 

अतीत की धुंद में खो जाता हूँ 

कभी था बाग़ ए बहार यहाँ 

उजड़ा गुलशन बिखरा ये चमन 

लगता अब जैसे शमशान यहाँ 

आज न वो आँगन है 

न ही वे संगी साथी 

जिन पे  फाँसी झूले थे सेनानी 

भारत के अमर वीर बलिदानी 

नगर विकास  सौंदर्यीकरण की आंधी में 

खेतों संग वे भी आरी की भेंट चढ़े 

हम ही रह गए यहाँ तनहा खड़े 

दूर दूर तक धूल उड़े 

पथिक कहाँ विश्राम करे 

जग बदला तो मौसम बदला 

पावस में अब पड़ता सूखा

तापमान हुआ परवर्तित 

पशु नर नारी हुए व्यथित 

पर हाय मानव तू न बदला 

गौतम बुद्ध, संत ज्ञानेश्वर 

गुरु समर्थ और शिर्डी के साईं 

मान दिया सम्मान दिया 

पेड़ों की महिमा बढ़ाई

देव समान सम्मान हमारा 

सबने मिल महिमा गायी

अब मैं बूढ़ा हो चुका

पर है चिंता भारी 

जाना तो सबको एक दिन 

मेरी भी तैयारी 

छाँव में तब मेरी बैठकर 

शिक्षा कोई कैसे पायेगा 

मिला था जिन्हें दिव्य ज्ञान 

ऐसा योगी कब आएगा 

भटके हुए पथिकों को 

जीने की राह दिखायेगा 

दूषित मन कटते वन 

पर्यावरण संरक्षा को 

ये खतरा महा भारी 

काहे चलाते आरी मुझ पर 

जब पूजत हैं श्रद्धा से नर नारी 

पड़े जरूरत काटो मुझको 

इससे हमें इनकार नहीं 

बिना जरूरत काटोगे हमको

तो तुम से बड़ा गद्दार नहीं 

एक के बदले पांच लगाना 

इससे कम स्वीकार नहीं 

शायद मुझमें  औषध गुण था 

इसीलिए था मैं बच पाया 

ऐसे ही तुम भी बनना 

ऐसे ही पेड़ लगाना 

शायद कोई योगी आकर 

फिर तेरा मान बढ़ाये 

सार्थक हो नाम "प्रदीप" तेरा 

अगली पीढ़ी को सुख दे जाये. 


 

 

 

 

 

Views: 602

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sarita Sinha on April 11, 2012 at 10:30pm

adarniy kushwaha ji, sadar namaskar,

bahut sundar soch hai. koi gun kama sakein tabhi hamari pahchan hai vrna janm lena bekar hai.....

anukarniy vichar...

Comment by अश्विनी कुमार on April 11, 2012 at 8:05am

आदरणीय प्रदीप जी सादर अभिवादन ,,,अति सुंदर भावभिव्यक्ति प्रवाह भी लगभग सध रहा है.......सादर 

Comment by satish mapatpuri on April 11, 2012 at 12:50am

ऐसे ही तुम भी बनना

ऐसे ही पेड़ लगाना

शायद कोई योगी आकर

फिर तेरा मान बढ़ाये

सार्थक हो नाम "प्रदीप" तेरा

अगली पीढ़ी को सुख दे जाये

बहुत खूब प्रदीप जी ............ बहुत ऊँचे भाव ........ दाद कुबूल फरमाएं

Comment by वीनस केसरी on April 11, 2012 at 12:20am

पेड़ की पीड़ा ने व्यथित किया, रचना का उद्देश्य पूरा हुआ, बधाई स्वीकारें

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 10, 2012 at 9:08pm

आदरणीय सिंह साहब जी, सादर अभिवादन.

आप और शशि  जी वह भाई वाह. रचना अपने आप पवित्र हो जाती है. धन्यवाद. 
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on April 10, 2012 at 6:47pm
आयेगा जरूर कोई योगी मन भाए रे! 
पेड़ का भी मान बढ़ाये बढ़े छाए रे!
प्रदीप जी दीप जलाएं, ज्ञान  की ज्योति फैलाएं,
जवाहर भी जगमगाये, झिलमिलाये रे!
बहुत ही करुण पर  सन्देश परक रचना आदरणीय कुशवाहा जी! बधाई!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post कापुरुष है, जता रही गाली// सौरभ
"आदरणीय मिथिलेश भाई, रचनाओं पर आपकी आमद रचनाकर्म के प्रति आश्वस्त करती है.  लिखा-कहा समीचीन और…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on Saurabh Pandey's blog post कापुरुष है, जता रही गाली// सौरभ
"आदरणीय सौरभ सर, गाली की रदीफ और ये काफिया। क्या ही खूब ग़ज़ल कही है। इस शानदार प्रस्तुति हेतु…"
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .इसरार

दोहा पंचक. . . .  इसरारलब से लब का फासला, दिल को नहीं कबूल ।उल्फत में चलते नहीं, अश्कों भरे उसूल…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय सौरभ सर, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। आयोजन में सहभागिता को प्राथमिकता देते…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय सुशील सरना जी इस भावपूर्ण प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। प्रदत्त विषय को सार्थक करती बहुत…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, प्रदत्त विषय अनुरूप इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। सादर।"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। गीत के स्थायी…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय सुशील सरनाजी, आपकी भाव-विह्वल करती प्रस्तुति ने नम कर दिया. यह सच है, संततियों की अस्मिता…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आधुनिक जीवन के परिप्रेक्ष्य में माता के दायित्व और उसके ममत्व का बखान प्रस्तुत रचना में ऊभर करा…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"आदरणीय मिथिलेश भाई, पटल के आयोजनों में आपकी शारद सहभागिता सदा ही प्रभावी हुआ करती…"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"माँ   .... बताओ नतुम कहाँ होमाँ दीवारों मेंस्याह रातों मेंअकेली बातों मेंआंसूओं…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-178
"माँ की नहीं धरा कोई तुलना है  माँ तो माँ है, देवी होती है ! माँ जननी है सब कुछ देती…"
Saturday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service