For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

विश्वास
और समर्पण
बस इतनी सी व्याख्या में
सिमटी है नारी
इसी विश्वास में
उसे मिले हैं धोखे
इसी समर्पण में वह
बनी है कुंवारी माँ
कोठे में बैठी है कभी
जान भी दी है, कई बार
फिर भी नहीं छोड़ा उसने
विश्वास करना
समर्पित होना
क्योंकि यह है नारी की प्रकृति
उसकी नैसर्गिकता
घात
तो तब होता है
जब नहीं कर पाती वह चुनाव
सही साथी का, सच्चे चरित्र का
मानवता की छवि का
और ऐसा होता है
अक्सर तब
जब आत्ममेधा से करती है वह
अपने भाग्य का निर्णय
और छली जाती है
समाज के श्वान और
दुर्दांत भेड़ियों से
हालाँकि कदापि वर्जनीय नहीं है
आत्म-मेधा का अधिकार
पर जब वह हो विश्वास से नियंत्रित
और विश्वास्
भी तब फलता है। समर्पण भी तब खिलता है
जब आपस में हो
प्रेम
और प्रेम की प्रतिदान भावना
जरूरी है जिसके लिए
एक दूजे का अटूट बंधन
जिसके बाद
नारी बनती है नदी
और मिलती है किसी सागर से
जहाँ दोनों ही होते है
पानी सिर्फ पानी
नदी तब
अपना अस्तित्व सौंपकर
स्वयं भी बन जाती है सागर
और तब बीतता है जीवन
कभी ज्वार सा कभी भाटे सा
अंतहीन, समर्पित
विश्वास से भरा
जहाँ तृप्ति पाती है नारी की प्रकृति
(मौलिक/ अप्रकाशित )

Views: 429

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on January 9, 2021 at 12:34pm

आ. समर कबीर साहिब आपका शुक्रिया 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on January 9, 2021 at 12:33pm

आ. धामी जीआभार 

Comment by Samar kabeer on January 8, 2021 at 8:42pm

जनाब गोपाल नारायण जी आदाब, अच्छी रचना हुई है, बधाई स्वीकार करें ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on January 7, 2021 at 1:45pm

आ. भाई गोपाल नारायण जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है । हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

AMAN SINHA posted blog posts
57 minutes ago
Aazi Tamaam posted a blog post

ग़ज़ल: सही सही बता है क्या

1212 1212सही सही बता है क्याभला है क्या बुरा है क्यान इश्क़ है न चारागरतो दर्द की दवा है क्यालहू सा…See More
58 minutes ago
Sushil Sarna posted blog posts
58 minutes ago
दिनेश कुमार posted blog posts
58 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"आ. प्रतिभा बहन अभिवादन व हार्दिक आभार।"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत ग़ज़ल की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. सादर "
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"हार्दिक आभार आदरणीय भाई लक्षमण धामी जी. सादर "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और प्रशंसा के लिए आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"आ. प्रतिभा बहन, सादर अभिवादन। सुन्दर गीत हुआ है। हार्दिक बधाई।"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
" आदरणीय अशोक जी उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"  कोई  बे-रंग  रह नहीं सकता होता  ऐसा कमाल  होली का...वाह.. इस सुन्दर…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-161
"बहुत सुन्दर दोहावली.. हार्दिक बधाई आदरणीय "
yesterday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service