For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुनते आए थे कि घूरे के भी दिन बदलते हैं 

देख लिया कि वक़्त के पहिये भी दिशा बदलते हैं 

और घर होते हैं घर ,घरों के भी दिन बदलते हैं

देख लिया 

 

ख़ालीपन निशब्द घरों में शब्दों ने फिर फेरे डाले हैं

फिर से चमके चौके चूल्हे  सावनों ने घेरे डाले हैं

देश परदेशो से लौटे, सँभले  से व्यवहार हैं

मैले मुख कस कमर मुखरित पहले से ये उद्गार है

देख लिया 

भरे घर वीरान कर,कुल देवों का अपमान कर 

स्वर्णमृग छल और बल से ले गया था जब शहर  

कांधे लग बरगद के पीपल हूकों भर रोया था जितना 

पगलाए पनघट को निज अश्रु से धोया कितना कितना

ओढ़ चादर   वीराने  की  पगडंडी  ने चेहरा ढांपा था

दादा की बूढ़ी थी आंखे सारा कुछ पर भाँपा था

देख लिया था दूर तक

 

व्यर्थ सी अब ब्याह - बारातें , कराहती किलकारियाँ

फीकी दीपावली की रातें, तितलियों बिन  क्यारियाँ

गुमगुम रहने लगा था गाँव ,शहरी होने लगे थे पाँव

बंद घरों में घुट रही थी , सूरज की रूठी रूठी  छांव

अर्थ-शब्द विस्थापन के किस्से, अनकही अनसुनी कथाएँ

खेत खलिहानों के  हिस्से, घर -घरौंदों की व्यथाएं

जब अर्थहीन होने को आई ,पीर  जब हृदय समाई

ख़ालीपन निशब्द घरों में, दुआ से दुआ ने गुहार लगाई  

 

जीवन है जीवन आखिर

महज़  रोटी कपड़े से ही तो नहीं बसर होता है

सुनते तो यही थे कि दुआओं मे असर होता है 

 

देख लिया 

सो गई शहर की सदियाँ,गाँव का पहर जाग गया

ख़ालीपन निशब्द घरों में शब्द सा जादू फैल गया

.

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 237

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on July 18, 2020 at 4:36pm

आद0 अमिता तिवारी जी सादर अभिवादन। बढ़िया सृजन हुआ है। भावपूर्ण और अर्थपूर्ण। बधाई स्वीकार कीजिये

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आ. अमीरुद्दीन 'अमीर' जी, ख़ूब ग़ज़ल रही, बधाई आपको। "
1 minute ago
DINESH KUMAR VISHWAKARMA replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आदरणीय संजय जी। सादर अभिवादन स्वीकार करें। ग़ज़ल तक आने व प्रतिक्रिया हेतु बहुत बहुत आभार"
20 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आ. Sanjay जी, अच्छा प्रयास रहा, बधाई आपको।"
22 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आ. Aazi ji, अच्छी ग़ज़ल रही, बधाई।  सुझाव भी ख़ूब। ग़ज़ल में निखार आएगा। "
28 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"अच्छी ग़ज़ल हुई आ बधाई स्वीकारें बाक़ी गुणीजनों की इस्लाह से और निखर जायेगी"
40 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आ. Mahendra Kumar ji, अच्छी ग़ज़ल रही। बधाई आपको।"
42 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"आ. Euphonic Amit जी, ख़ूब ग़ज़ल हुई, बधाई आपको।  "आप के तसव्वुर में एक बार खो जाए फिर क़लम…"
47 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"जी आ अच्छी ग़ज़ल की बधाई स्वीकार करें गुणीजनों की इस्लाह से और निखर जायेगी"
52 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"जी आ अच्छी ग़ज़ल की बधाई स्वीकार करें भाई चारा का सही वज्न 2122 या 2222 है ? "
54 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"अच्छी ग़ज़ल हुई आ बधाई स्वीकार करें सातवाँ थोड़ा मरम्मत चाहता है"
58 minutes ago
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"बहुत ख़ूब। समझदार को इशारा काफ़ी। आप अच्छा लिखते हैं और जल्दी सीखते हैं। शुभकामनाएँ"
1 hour ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-165
"जी बहुत बहुत शुक्रिया आ ज़र्रा-नवाज़ी का"
1 hour ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service