For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कलयुग हैं , कलियुगी होना चाहिए ---डॉo विजय शंकर

आदमी को समय के साथ चलना चाहिए
कलयुग में हैं तो कलियुगी होना चाहिये ॥
चालाकियां होश्यारियां हुनर सब अपने लिए हैं
काम दूसरे का हो तो मासूम बन जाना चाहिए ॥
अपने सब काम क़ानून को ताख पर रख कर कर लें
दूसरे को सारे नियम क़ानून बताना चाहिए ॥
बात किसी की कभी काटनी नहीं चाहिए
काम किसी का भी हो करना नहीं चाहिए ॥
कहना किसी का भी हो मोड़ना नहीं चाहिए
तिनका किसी के लिए भी तोड़ना नही चाहिए ॥
आदमी को समय के साथ साथ चलना चाहिए
कलयुग में हैं तो घोर कलियुगी होना चाहये ॥
हमें अपने युग का सम्मान का करना चाहिए
कलयुग में हैं तो घोर कलियुगी होना चाहिए॥

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 695

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 27, 2015 at 6:44pm
आदरणीय राजेश कुमारी जी , रचना आपको पसंद आई , आभार आपका। सोचने की बात यह यह है कि यह कलयुग या घोर कलयुग सिर्फ और सिर्फ हमारे इर्द - गिर्द है , बाक़ी दुनियाँ इससे अछूती और बेखबर है। यह हमारी और सिर्फ हमारी कल्पना है और हमारे पास ही इसका कोई समाधान नहीं है।या यूँ कहें कि अपनी समस्याओं को हम कलयुग के काल - खण्ड में डाल कर उनकें समाधान से पलायन कर रहे हैं. वास्तव में कलयुग तो हमारी धारणा में है। दुनियाँमें लोग ऐसी धारणाओं को अपने पास फटकने नहीं देते। रचना को मान देने लिए आपको धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on August 27, 2015 at 6:38pm
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी , रचना आपको पसंद आई , आभार आपका। कलयुग में जीने का ढंग मैंने बताया नहीं , मैंने इसे ऐसे ही देखा और पाया है। पर आश्चर्य तो यह है कि यह कलयुग सिर्फ और सिर्फ हमारे इर्द - गिर्द है , बाक़ी दुनियाँ इससे अछूती और बेखबर है। यह हमारी और सिर्फ हमारी कल्पना है और हमारे पास इसका कोई समाधान नहीं है।या यूँ कहें कि अपनी समस्याओं को हम कलयुग के काल - खण्ड में डाल कर उनकें समाधान से पलायन कर रहे हैं. वास्तव में कलयुग तो हमारी धारणा में है। रचना को मान देने लिए आपको धन्यवाद , सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2015 at 10:50am

शानदार कटाक्ष किया है प्रस्तुति में ..ये वक़्त तो लगभग आ चूका है घोर कलियुग में क्या होगा रब जाने |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 27, 2015 at 10:01am

आदरणीय विजय शंकर भी , कलियुगी दुनिया मे जीने ढंग बहुत सुन्दर बताया आपने । कविता के लिये आपको हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 26, 2015 at 6:18pm
आदरणीय रवि शुक्ला जी , बहुत बहुत धन्यवाद , सादर।
Comment by Ravi Shukla on August 26, 2015 at 2:15pm

आदरणीय डा. विजय शंकर जी प्रस्‍तति के लिये बधाई स्‍वीकार करें ।

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 25, 2015 at 10:33am
आदरणीय डॉO गोपाल नारायण जी , रचना की स्वीकृति के लिए आभार एवं धन्यवाद, सादर।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 25, 2015 at 10:15am

आ० आज के चरित्र पर रचना तीखा व्यंग करती है .

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 25, 2015 at 9:32am
आदरणीय सुश्री कान्ता रॉय जी , आपको कविता पसंद आई, आपका बहुत बहुत आभार। व्यंग है, हमेशा समय के साथ न तो चलना चाहिए , न हमेशा चलने वाले हमेशा ही सफल होते हैं. मछलियाँ सदैव बहाव के प्रतिकूल चलती हैं, यही उनके जीवित होने का प्रमाण होता है।
…… सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on August 25, 2015 at 9:21am
आदरणीय सुश्री प्रतिभा पांडे जी , आपने सही कहा , किसी न किसी रूप में हम समय के साथ चलते हैं , समझौता कर ही लेते हैं. समय प्रतिकूल हो तो ज़रा भी प्रवाह के प्रतिकूल चलने का प्रयास नहीं करते हैं. जब कि समय की मांग थोड़ा प्रतिकूल चलने की ही होती हैं। कभी चल कर तो देखें.
…… जैसे आजकल सोशल मीडिआ पर एक निवेदन यह आ रहा है कि ०१ सितम्बर १५ से १० सितम्बर १५ , यानी मात्र दस दिन प्याज न खरीदें, बस। एक बार एहसास तो कराएं कि हम इतने लाचार नहीं हैं कि तुम किसी भी दाम पर प्याज बेचो , हम खरीदते ही रहेंगे. कुछ फैसले बड़े साधारण होते हैं , पर आँखें खोल देते हैं। एक प्रयास है, कर कर देखें , कुछ असर करता है, खेल ही सही। ....... सफल , तो आगे भी काम आयेगा. ये हर साल की नौटंकी पर लगाम तो लगेगी।
फिलहाल तो आपका अाभार एवं धन्यवाद, सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service