For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बात गज़ब की करते हो -- डॉo विजय शंकर

हालात बदलने की बात करते हो
आदमी बदल देते हो
हालात बदल नहीं पाते ,
या बदलना नहीं चाहते हो।
खुद को तरक्की पसंद कहते हो
तरक्की की बात करते हो
काम करने के पुराने तरीके
नहीं बदलते हो ,
आदमी बदल देते हो ।
उसने बहुत सहा , अब तुम सहो ,
इसी को सामाजिक न्याय कहते हो ,
गज़ब करते हो बिना हींग फिटकरी के
रंग चोखा करते हो ॥
तरक्की की बात करते हो
खुद को तरक्की पसंद कहते हो ॥
अच्छा करते हो कि बुरा, पता नहीं
पर बात गज़ब की करते हो ॥

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 907

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by maharshi tripathi on April 9, 2015 at 5:37pm

आ. Dr. Vijai Shanke जी ,,सुन्दर रचना हार्दिक बधाई |

Comment by Dr. Vijai Shanker on April 9, 2015 at 5:54am
प्रिय मिथिलेश जी, आपको रचना पसंद आई , आभार , आपकी हार्दिक बधाई के लिए ह्रदय धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on April 9, 2015 at 5:51am
आपका कहना बिलकुल सही है प्रिय कृष्ण मिश्रा जी , यहां पर मैंने सिर्फ एक ही बिंदु को लिया है , अव्यवस्था को ही बदला जाता है , एक झेल चुका अब दूसरा आये और झेले से अव्यवस्था वहीं रहती है , वह कहीं नहीं जाती , यह प्रगति नहीं है , यह सिर्फ अव्यवस्था को झेलने की सहभागिता है। यह भी कि सिर्फ बातों से भी प्रगति नहीं होती। आपकी बात सौ प्रतिशत सही है पर लिखे भी कोई कहाँ तक , कुछ हरी कथा जैसा हाल है , अंतहीन।
आप की टिप्पणी के लिए आभार , लिखूंगा , आगे , अवश्य , सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on April 9, 2015 at 12:19am

आदरणीय विजय शंकर सर बहुत अच्छी भावपूर्ण कविता है 

हार्दिक बधाई 

इन पंक्तियों पर विशेष बधाई ---- 

तरक्की की बात करते हो
खुद को तरक्की पसंद कहते हो ॥
अच्छा करते हो कि बुरा, पता नहीं
पर बात गज़ब की करते हो ॥

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on April 8, 2015 at 10:02pm

सरकारी मशीनरी पे तंज करती सुन्दर रचना!सुन्दर रचना आदरणीय!!थोड़ा और विस्तार चाहती थी रचना, अंत में मुझे ऐसा लगा!

Comment by Dr. Vijai Shanker on April 8, 2015 at 9:50pm
आदरणीय सुश्री राजेश कुमारी जी , रचना पर आपकी प्रशस्ति के लिए आभार , बधाई हेतु धन्यवाद , सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 8, 2015 at 9:21pm

आज की  इंसानी फितरत का आईना दिखाती हुई सुन्दर सार्थक रचना बहुत खूब ..हार्दिक बधाई आ० डॉ० विजय शंकर जी. 

Comment by Dr. Vijai Shanker on April 8, 2015 at 6:46pm
आदरणीय सुश्री मीणा पाठक जी , रचना की प्रशस्ति के लिए आपका आभार। आपकी बधाई के लिए धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on April 8, 2015 at 6:22pm
आदरणीय समर कबीर साहब जी , नमस्कार रचना की प्रशस्ति के लिए आपका बहुत बहुत आभार, सच्चाई होनी चाहिए , कविता में ही सही , आपकी बधाई के लिए धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on April 8, 2015 at 6:19pm
आदरणीय. सुश्री निधि अग्रवाल जी , प्रशस्ति के लिए बहुत बहुत आभार, आपकी बधाई के लिए धन्यवाद , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service