For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गर मीर* ही न ध्यान रखेगा अवाम का। .....(४)

गर मीर* ही न ध्यान रखेगा अवाम का (*नायक )
फिर क्या करे अवाम भी ऐसे निज़ाम का 
***
अब तक न याद आई थी उसको अवाम की 
क्या रह गया यक़ीन फ़क़त आज राम का 
***
दौलत कमाई ख़ूब मगर इतना याद रख-
"बरकत नहीं करे कभी पैसा हराम का "
***
बेकार तो जहाँ में नहीं जिन्स* कोई भी (*वस्तु )
गर्द-ओ-गुबार भी कभी होता है काम का
***
इतने ख़फ़ा हुज़ूर न पहले कभी हुए 
भेजा जवाब तक नहीं मेरे सलाम का 
***
ख़ुद बेवफ़ा मगर करे उम्मीद प्यार की 
बोया जो खार पेड़ उगे कैसे आम का 
***
जब तक पियो नहीं तुम्हें कैसे पता चले 
साक़ी बग़ैर क्या मज़ा है यार जाम का 
***
जो हिज़्र में जला वही ये राज़ जानता 
क्या लुत्फ़ यार होता है फ़ुर्क़त की शाम का 
***
चाहत है अब बदल क़ज़ा ये पैरहन 'तुरंत' 
बस इंतज़ार रह गया तेरे पयाम का 
***
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी

(मौलिक और अप्रकाशित )

Views: 963

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on December 27, 2018 at 11:00pm

आदरणीय Samar kabeer साहेब ,आदाब | अजीम शायर अहमद फ़राज़ साहेब के बारे में कुछ कहने की मेरी औकात तो नहीं है | फिर भी जो मुझे उनकी ग़ज़लों में तक़ाबुले रदीफ़ के उदाहरण लगे उनमें से कुछ पेश कर रहा हूँ | यह सब इसलिए है क्योंकि तक़ाबुले रदीफ़ के बारे में एक शायर ने मुझ से एक दिन यह कहा इसे ऐब नहीं मानते | उसी ने मुझे इस शायर के उदाहरण  दिए कुछ और कुछ मैंने बाद में नोटिस किये | आपकी सेवा में पेश इसलिए कर रहा हूँ ताकि यदि ये ऐब की नज़ीर न हों तो मैं भी सावधान रहूँ -

अहमद फ़राज़ साहेब के कुछ शेर --(तक़ाबुले रदीफ़ सहित )
(१)
ख़ुश हो ऐ दिल कि मोहब्बत तो निभा दी तू ने

लोग उजड़ जाते हैं अंजाम से पहले पहले
(२ )
हर घर का दिया गुल न करो तुम कि न जाने

किस बाम से ख़ुर्शीद-ए-क़यामत निकल आए
***
जो दरपय-ए-पिंदार हैं उन क़त्ल-गहों से

जाँ दे के भी समझो कि सलामत निकल आए
(३)
फ़क़ीह-ए-शहर की मज्लिस नहीं कि दूर रहो

ये बज़्म-ए-पीर-ए-मुग़ाँ है क़रीब आ जाओ
(४)
सुना है बोले तो बातों से फूल झड़ते हैं

ये बात है तो चलो बात कर के देखते हैं
**
सुना है दिन को उसे तितलियाँ सताती हैं

सुना है रात को जुगनू ठहर के देखते हैं
***
सुना है उस के लबों से गुलाब जलते हैं

सो हम बहार पे इल्ज़ाम धर के देखते हैं
***
रुके तो गर्दिशें उस का तवाफ़ करती हैं

चले तो उस को ज़माने ठहर के देखते हैं
(५ )
आबाद कू-ए-चाक-ए-गरेबाँ जो फिर हुआ

दस्त-ए-रक़ीब ओ दामन-ए-अहबाब देखना
(६)
ऐसी कुछ चुप सी लगी है जैसे

हम तुझे हाल सुनाने आए
(७)
कुछ तो वो हुस्न पशेमाँ है जफ़ा पर अपनी

और कुछ उस के लिए दिल था कुशादा यूँ भी
(८)
जहाँ नासेहों का हुजूम था वहीं आशिक़ों की भी धूम थी

जहाँ बख़िया-गर थे गली गली वहीं रस्म-ए-जामा-दरी रही
(९ )
क्या लोग थे कि जान से बढ़ कर अज़ीज़ थे

अब दिल से महव नाम भी अक्सर के हो गए
(१०)
नासेहा तुझ को ख़बर क्या कि मोहब्बत क्या है

रोज़ आ जाता है समझाता है यूँ है यूँ है
(११)
हम ख़ुल्द से निकल तो गए हैं पर ऐ ख़ुदा

इतने से वाक़िए का फ़साना बहुत हुआ
***
अब तक तो दिल का दिल से तआ'रुफ़ न हो सका

माना कि उस से मिलना मिलाना बहुत हुआ
(१२)
ऐ ज़ूद-फ़रामोश कहाँ तू है कि तुझ से

मेरे तो शब-ओ-रोज़ मह-ओ-साल बंधे थे
**
वो रश्क-ए-ग़ज़ालाँ था मगर दाम में उस के

हम जैसे कई सैद-ए-ज़बूँ-हाल बंधे थे
**
यूँ दिल तह-ओ-बाला कभी होते नहीं देखे

इक शख़्स के पाँव से तो भौंचाल बंधे थे
**
(१३ )
जो भी मिला उसी का दिल हल्क़ा-ब-गोश-ए-यार था

उस ने तो सारे शहर को कर के ग़ुलाम रख दिया
(१४)
अक़्ल हर बार दिखाती थी जले हाथ अपने

दिल ने हर बार कहा आग पराई ले ले
(१५)
तितली के तआक़ुब में कोई फूल सा बच्चा

ऐसा ही कोई ख़्वाब हमारा भी कभी था
**
हर बज़्म में हम ने उसे अफ़्सुर्दा ही देखा

कहते हैं 'फ़राज़' अंजुमन-आरा भी कभी था
(१६)
तमाम दौलत-ए-जाँ हार दी मोहब्बत में

जो ज़िंदगी से लिए थे उधार क्या उतरें
**
हमें मजाल नहीं है कि बाम तक पहुँचें

उन्हें ये आर सर-ए-रहगुज़ार क्या उतरें

Comment by Samar kabeer on December 27, 2018 at 10:27pm

अहमद 'फ़राज़' का कोई ऐसा शैर बताएं जिसमें तक़ाबुल-ए- रदीफ़ हो,उसके बाद मैं इस ऐब के बारे में कुछ कहूँगा ।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on December 27, 2018 at 10:19pm
Comment by Samar kabeer on December 27, 2018 at 8:43pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

जो हिज़्र में जला वही ये राज़ जानता 
क्या लुत्फ़ यार होता है फ़ुर्क़त की शाम का'

इस शैर के ऊला मिसरे को आप चाहते तो इस अंदाज़ में भी कह सकते थे कि तक़ाबुल-ए-रदीफ़ का ऐब निकल जाता । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service