For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

''फिर क्या होगा ?''

गर कोई पाठशाला न हो फिर क्या होगा
हम जैसों का इस जहाँ में फिर क्या होगा ?

मेरा गजलें लिखना तो है कोई जुर्म नहीं
मगर बिन इल्म लिखीं तो फिर क्या होगा ?

किस्मत ले आई है हमें भी इक कक्षा में  
पाठ समझ ना आये तो फिर क्या होगा ?

हुस्ने मतला का हुस्न हमसे बर्बाद हुआ
अगला मतला पतला हुआ फिर क्या होगा ?

रुक्न को समझने में रुकी हुई है अकल
फायलातुन, मुफाइलुन का फिर क्या होगा ?

रदीफ, काफिया की है हालत बड़ी नाजुक
मत्ला औ मकता का हाल फिर क्या होगा ?

कोशिश फिर भी जारी है ग़ज़ल लिखने की
तक्तीअ में कसर निकली तो फिर क्या होगा ?

शमा जली रखने के जुनूं में महफिल की 
हम ग़ज़ल की टांग तोड़ बैठे फिर क्या होगा ?

सर ओखली में डाला है तो अब डरना क्या
फिर भी सीख ना पाये तो फिर क्या होगा ?

हर शेर की अपनी शानो-शौकत भी होती है
वरना ग़ज़ल के रुतबे का फिर क्या होगा ?

बड़े नामी साहिर हैं ''शन्नो'' इस महफिल में
तू धीरे से खिसक ले वरना हाल क्या होगा ?

-शन्नो अग्रवाल

Views: 456

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shanno Aggarwal on June 23, 2011 at 10:00pm
तुम्हारे दर्शन का और रचना को सराहने का बहुत शुक्रिया, प्रभा. :)
Comment by Prabha Khanna on June 23, 2011 at 10:16am
क्या ग़ज़ब कर दिया शन्नो दी... वेरी नाइस ...
Comment by Shanno Aggarwal on June 22, 2011 at 4:38pm
बहुत-बहुत शुक्रिया...गणेश.

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 22, 2011 at 10:50am

बड़े नामी साहिर हैं ‘’शन्नो’’ इस महफिल में
तू धीरे से खिसक ले वरना हाल क्या होगा ?

 

हा हा हा हा बहुत खूब शन्नो दीदी, आपके ख्याल बड़े दुरुस्त है , होना क्या है ? कुछ न होगा , यह ओ बी ओ है सिखने सिखाने का मंच , हम सभी एक दुसरे से सीखते और सिखाते है , आप का प्रयास सराहनीय है , इस रचना से यह तो लगता ही है की आप ग़ज़ल से सम्बंधित टर्मीनोलाजी समझ रही है |

 

रदीफ़ और काफिया पहले शेर (मतला) से तय होता है उस हिसाब से फिर क्या होगा रदीफ़ है, किन्तु काफिया कुछ भी नहीं है |

 

आपके प्रयास की सराहना करता हूँ | कक्षा को फिर से पढने की जरूरत है दीदी |

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service