For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ये कहाँ जा रही हो अम्मी ?" पड़ोस वाली महिला ने पूछा
"अरे वो अपनी मधु है न उसके घर से खबर आयी है , उसके पेट में दर्द हो रहा है , पेट से है न वो , पिछला जापा भी मैंने किया था , इस बार भी ......." बूढ़ी अम्मा ने हंस कर उत्तर दिया ।
" हे भगवान किस युग में जीते है ये इस मधु के घर वाले , दुनिया भर के अस्पताल है , पर देखो तो अब भी दायी से जापा करवाना चाहते है वो भी घर में । "

बूढ़ी अम्मा उन सबकी बातें सुन रही थी । लकड़ी की गाडी के सहारे से धीरे धीरे चलने वाली इस अम्मा का जीवन किसने देखा था , इन सब बातों के बीच वो अपने अतीत में खो गयी ।

" डॉक्टर रेखा , जल्दी चलिए वो रूम नंबर 12 की पेशेंट को लेबर पैन हो रहा है । " नर्स ने कहा ।

" ओह ! जल्दी उसको लेबर रूम में शिफ्ट करो , तैयारी करो मैं अभी आ रही हूँ । " डॉ रेखा ने नर्स को निर्देश दिया ।

डॉ रेखा पिछले कई वर्षो से जच्चा बच्चा वार्ड की इंचार्ज डॉक्टर थी , उनके हाथ में जैसे जादू था ,कोई केस फ़ैल न होता था , बड़ी सहजता से जापा करवाती थी । ऑपरेशन केस हो या नॉर्मल , डॉ रेखा बेहद गम्भीरता से हर पेशेंट पर ध्यान देती थी । चारों तरफ उनके चर्चे थे , उनका पति बिलकुल विपरीत था , एक नंबर का ऐय्याश व्यक्ति था , घर से पैसे चुरा कर शराब पीना , जुआ खेलना और भी बहुत सरे ऐब थे । डॉ रेखा के बहुत समझाने पर भी वो नहीं सुधरा । डॉ रेखा जिस अस्पताल में काम करती थी , वहां लोग उसका मझाक उड़ाते थे । जितना कमाती थी सब उसका पति उड़ा देता था । तनाव के चलते उसके केस बिगड़ते चले गए । नौबत यहाँ तक पहुँच गयी कि उसकी प्रक्टिस छीन ली गयी ।

क्रोध और ग्लानि के चलते वह एक अनजान गाँव में चली आयी , और वहाँ अपना गुज़ारा जैसे तैसे करने लगी । उसके हाथ में हुनर था , वह लकड़ी का काम भी जानती थी , सो गाँव में लकड़ी के खिलौने भी बनाती थी ।

आज जिस मधु के घर से बुलावा आया था , उस मधु की माँ का जापा भी डॉ रेखा ने ही किया था । गाँव में भले कोई न जानता हो , पर डॉ रेखा को अब भी उसके पुराने साथी जानते थे ।

प्रैक्टिस छूट गयी थी , पर डॉ रेखा का स्वभाव और हुनर से
पुराने लोग वाकिफ़ थे , उनकी अस्पताल में भी अच्छी खासी पहचान थी ।

मधु के घर जब वे पहुंची तो पता चला कि उन्हें करीब के अस्पताल में ले जाया गया है । डॉ रेखा भी वहीँ पहुँच गयी । वहां मधु को लेबर रुम में ले जाया गया था । नर्स बाहर आकर
फिर अंदर जा रही थी , अस्पताल नया नया जान पड़ रहा था , डॉ रेखा को भी फ़िक्र हो रही थी मधु की ।

नर्स का बार बार आना जाना रेखा को विचलित कर रहा था । रेखा से न रहा गया , उसने नर्स से पूछा ," क्या बात है , कोई कंप्लीकेशन हो गयी है क्या ?"

नर्स ने डॉ रेखा की तरफ़ देखकर कहा ," हाँ पेशेंट मधु का बच्चा उल्टा है , मैडम डॉ रेखा को कॉल करने का कह रही है ,
वे उन्हींकी स्टूडेंट रहीं है ,और पेशेंट भी बार बार डॉ रेखा को पुकार रही हैं । "

मधु के घरवालों ने डॉ रेखा की तऱफ इशारा किया । वे नर्स के साथ तुरंत गयीं । अब तक मधु को ओ टी में शिफ्ट कर दिया गया था ,ऑक्सीजन की कमी हो गयी थी मधु के शारीर में ।

नर्स के जाते ही वहां स्टाफ मेम्बर्स काना फूसि करने लगे , " मैडम भी कमाल है , ऐसी डॉ को बुला भेजा जिसकी प्रैक्टिस ही रद्द कर दी गयी है । कैसे कैसे लोग डॉक्टर बन जाते है , डॉक्टर के पेशे को बदनाम करते हैं । अब ये रेखा मैडम को क्यों बुलाया , क्या अपनी मैडम नहीं जानती कॉम्प्लिकेटेड केसेस को कैसे हैंडल करते हैं ? "
किसीने कहा , " यार छोडो अपन को क्या करना ! अपनी ड्यूटी करो और फुर्सत पाओ । "
कुछ ही समय बाद ओ टी की लाइट बन्द हुई । बाहर आकर नर्स ने सूचना दी कि कॉम्प्लिकेशन के चलते ऑपरेशन की नौबत आ गयी थी , पर जरुरत नहीं पड़ी , सब ठीक है , और पेशेंट को बेटा हुआ है । "

थोड़ी देर के बाद , डॉक्टर , डॉ रेखा के साथ बाहर आयी ,और मधु के घर वालों से बोलीं , आज आपने रेखा मैडम को बुलवाकर मुझे कृतार्थ किया है , मैंने अपनी गुरु की निगरानी में आज एक कॉम्प्लिकेटेड केस को हैंडल किया है । मैडम का आशीर्वाद आज मुझे मिला ।

सच कहूँ तो मैं ऑपरेशन ही करने वाली थी , पर मैडम के मार्गदर्शन से नॉर्मल डिलीवरी सम्भव हो पायी । यही तो होता है , एक्सपीरियंस बोलता है । धन्य हुई मैं आज ।

डॉ रेखा के मुख पर सन्तोष था , आज वे फिर जी उठी थी ।
ऐसे ही एक केस ने तो उनकी प्रैक्टिस छीन ली थी , आज वे खुद को पूर्ण मान रहीं थी ।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 715

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on June 2, 2017 at 2:11pm
Sadar dhanywad Adarniya Tej veer singh ji
Comment by TEJ VEER SINGH on June 2, 2017 at 12:59pm

हार्दिक बधाई आदरणीय कल्पना जी।बहुत बढ़िया प्रस्तुति।विस्तार कुछ अधिक दे दिया।

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on May 28, 2017 at 11:14pm
धन्यवाद सर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
13 hours ago
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service