For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अब, क्या बोलूं मैं ...

अब ,क्या बोलूं मैं ...

अब
क्या बोलूं मैं


जब
मेरे स्वप्निल शब्दों ने
यथार्थ का
आकार लेना शुरू किया
तो भोर की
एक रशिम ने
मेरे अंतरंग पलों पर
प्रहार कर दिया

मैं अनमनी सी
सुधियों के शहर से
लौट आयी
यथार्थ की
कंकरीली ज़मीन पर

मेरी उम्मीदों की मीनारें
ध्वस्त हो कर
मेरी पलकों की मुट्ठी से
निःशब्द
गिरती रही

तिल-तिल जुड़ने की आस में

मैं रेशा-रेशा
उधड़ती रही


खड़ी रही
किसी वीरान से चौराहे पर
अपने अधूरेपन के
पूरा होने की प्रतीक्षा में

मेरे सिन्दूर के
नयन घटों का
उदासियों की चिता से
शृंगार हो गया
मेरी देह पे
जन्मों के लिए
तुम्हारी छुअन का
अधिकार हो गया

प्रतीक्षा हंसती रही
शनै शनै
मेरी नाउम्मीदी की
अनंत कहानी का
उपसंहार हो गया

मेरे शब्द
अँधेरे कमरे में
तैरते प्रश्नों की कैद में
दम तोड़ने लगे
अनुतरित प्रश्नों की
कौंधती बिजलियों में
मैं झुलसने लगी
तुम ही बताओं
अपने
मधुपलों के अवशेषों से
स्वर उधार लेकर
तुमसे
क्या बोलूं मैं

सुशील सरना
मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 1110

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on November 11, 2016 at 7:23pm

आदरणीय  डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा जी आपकी स्नेहिल प्रशंसा ने सृजन को जो ऊर्जा प्रदान की है उसके लिए आपका दिल से हार्दिक आभार। 

Comment by Sushil Sarna on November 11, 2016 at 7:21pm

आदरणीय समर कबीर साहिब प्रस्तुति को आपके शीरीं अल्फ़ाज़ों ने जो लिबास नवाज़ा है उसके लिए बन्दा आपके तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है। 

Comment by डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा on November 11, 2016 at 5:49pm

अनुभूत वेदना सुन्दर अभिव्यक्ति: खड़ी रही...किसी वीरान से चौराहे पर ...अपने अधूरेपन के ...पूरा होने की प्रतीक्षा में...

और "अनंत कहानी का ...उपसंहार' सुन्दर आयाम!

बधाई सुशील सरना जी.

Comment by Samar kabeer on November 10, 2016 at 9:01pm
जनाब सुशील सरना जी आदाब,हमेशा की तरह बहतरीन कविता लिखी है आपने,भरपूर शाइरी,कामयाब शाइरी,में तो जैसे बहने लगा,डूबने लगा इस के भवों में,बहुत ख़ूब वाह, इस बहतरीन प्रस्तुति पर ढेरों बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Sushil Sarna on November 10, 2016 at 3:55pm

आदरणीय गिरिराज भाई साहिब प्रस्तुति के भावों को अपनी सहमति से अलंकृत कर उसका मान बढाने का हार्दिक आभार। 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 10, 2016 at 3:02pm

आदरनीय खूब सूरत , भाव पूर्ण कविता के लिए आपको हार्दिक बधाइयाँ ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय ऋचा जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए, विद्वानों की राय का इंतज़ार करते हैं।"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी पटल पर ग़ज़ल का शुभारंभ करने की बहुत बहुत बधाई , विद्वान मार्गदर्शन करेंगे।"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया अजय जी , जी बिल्कुल गुणीजनों की बारीकियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है…"
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार ऋचा जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है।  हमेशा की तरह आपने अच्छे भाव पिरोये हैं। इंतज़ार है गुणीजनों…"
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अच्छी ग़ज़ल हुई है मंजीत कौर जी। बारीकियों पर गुणीजनों की राय का इंतज़ार है। "
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें   आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें    ग़म…"
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार भाई जयहिंद जयपुरी जी,    मुशायरे की पहली ग़ज़ल लाने के लिए बधाई।  दिए गए मिसरे…"
8 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service