For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बस अड्डे में बैठे हुए उसे दो घंटे हो चुके थे। आंधी - तूफ़ान और तेज बारिश ने सारे बसों के पहिंए रुकवा दिए थे। वह बार बार पूछताछ में जाती और अगली गाड़ी कब निकलेगी उसका पता करती। आज उसे अपरिहार्य करणो से देर हो गई थी और अँधेरा हो चुका था। अब उसकी माथे पर सिकन की लकीरे साफ़ देखी जा सकती थी।
कुछ मनचले भी उसे देख- देख कर उसके बातें बनाने लगे थे और बार-बार उसके इर्द-गिर्द चक्कर काट रहे थे। उसे अब डर लगने लगा था। तभी उसकी बगल में एक अधेड़ उम्र का आदमी आकर बैठ गया जो उसे दूर एक चाय के होटल से बैठकर देख रहा था। उस आदमी ने उससे पूछा, " कहाँ जाना है तुम्हे ? " लड़की ने अनसुना कर दिया उसकी बातों को। थोड़ी देर बाद उस आदमी ने फिर से पूछा, " मैंने पूछा कहाँ जा रही हो ? " अब उसने उस आदमी को देखा और बोली, " आपसे मतलब! " उस आदमी ने कहा, " देखो, इस समय ये जगह बदमाशो का अड्डा बन जाती है, और कुछ तो आस-पास ही घूम रहे। " लड़की ने जवाब में कहा, " तो इसमें आपको क्या ? वो मेरी दिक्कत है, मैं इनसे निपट सकती हूँ, आप मेरी चिंता ना करे। " उस आदमी ने ग़ुस्से से कहा, " यही तो तुम नई पीड़ी की समस्या है, बड़ो की सुनते नही, बस अपनी मनमानी करते हो। " लड़की ने उस आदमी झिड़कते हुए कहा, " अज़ीब आदमी हो ? ना जान ना पहचान अच्छा मेरे गले पढ़ रहे। दूर रहो मुझसे। " उस आदमी ने अपने बटुवे से एक फ़ोटो निकाला और कहा, " ये मेरी बेटी है। बिलकुल तुम्हारी ही उम्र की और बहुत ही निडर और स्वतंत्र ख़्यालों वाली थी पर ट्रेन में सफ़र करते वक़्त कुछ बदमाशों ने इसकी इज्ज़त लूट ली और उसके बाद उसे चलती ट्रेन से फ़ेंक दिया। छह दिन बाद उसकी लाश मिली वो भी सड़ी-गली हालत में। " ये कहते हुए उस आदमी का गला भर आया था। लड़की ने ये बात सुनके माफ़ी भरे लहज़े में कहा, " माफ़ कीजियेगा पर मैं अनजानों से ज्यादा बात नही करती। "उस आदमी ने लड़की से कहा, " कोई बात नही। देखो जैसी घटना मेरी बेटी के साथ हुआ वैसी घटना तुम्हारे साथ ना हो, इसलिए मैं उस चाय ठेले से तुम्हारे पास आ गया। "

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 436

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on August 17, 2016 at 9:42am
अच्छी कथा । थोड़ी कसावट की गुंजाईश दिखाई दे रही है । हार्दिक बधाई आदरणीय।
Comment by Ravi Prabhakar on August 14, 2016 at 7:48pm

प्रिय भाई लघुकथा स्‍पष्‍ट नहीं हो पाई कि इस लघुकथा के माध्‍यम से आप कहना क्‍या चाह रहे हो। कुछ कुछ वर्तनी अशुद्धियां भी खटक रही हैं। सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service