For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल (मुहब्बत से किनारा कर रहा है )

ग़ज़ल (मुहब्बत से किनारा कर रहा है )

------------------------------------------------

1222 --------1222 --------122

मुहब्बत से किनारा कर रहा है |

हमें वह बे सहारा  कर रहा है |

तुम्हारा देखना रह रह के मुझको

वफ़ा को आश्कारा  कर रहा है |

न कोई देख ले यह डर मुझे है

वो खिड़की से इशारा  कर रहा है |

युं ही क़ायम रहे यह दोस्ताना

कहाँ आलम गवारा  कर रहा है |

वो लाके ग़ैर को महफ़िल में मेरी

कलेजा पारा पारा  कर रहा है |

अचानक हिचकियाँ आती नहीं हैं

कोई चरचा हमारा कर रहा है |

कहीं रुस्वा न ऐ तस्दीक़ कर दे

तअर्रुफ़ जो तुम्हारा कर रहा है |

(मौलिक व अप्रकाशित )  

Views: 773

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Shukla on March 8, 2016 at 1:08pm

आदरणीय तस्दीक अहमद जी बहुत सुन्दर ग़ज़ल कही आपने हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।  

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 7, 2016 at 9:59pm

वाह आदरणीय बहुत ही खूबसूरत 

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on March 7, 2016 at 9:11pm

मोहतरम जनाब सुशील सरना  साहिब ,   आपकी हौसला अफ़ज़ाई का तहे दिल से शुक्रिया ,महरबानी 

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on March 7, 2016 at 9:01pm

जनाब  राहुल डांगी  साहिब ,हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया।

Comment by Sushil Sarna on March 7, 2016 at 9:01pm

अचानक हिचकियाँ आती नहीं हैं
कोई चरचा हमारा कर रहा है |
.... वाह आदरणीय बहुत ही खूबसूरत अशआर कहे हैं आपने अपनी इस ग़ज़ल में। इस दिलकश प्रस्तुति के लिए दिल से बधाई स्वीकार करें।

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on March 7, 2016 at 9:00pm

जनाब सतविंदर कुमार साहिब ,हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया। ...... आपने दुरुस्त फ़रमाया ,  वह की ह को गिराया है

Comment by Rahul Dangi Panchal on March 7, 2016 at 7:01pm
बहुत सुन्दर
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on March 7, 2016 at 4:00pm
जैसे -वो खिड़की,वो लाके गैर को महफ़िल में मेरी।सादर
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on March 7, 2016 at 3:58pm
जनाब तस्दीक अहमद जी नमन।आपकी ये ग़ज़ल बहुत उम्दा हुई है।दिली मुबारकबाद।

कई अश आर में आपने मात्रा (वज़्न) गिराया है।मुझे ऐसा जान पड़ा।क्या ऐसा हुआ है या मैं उलझन में हूँ।कृपया मार्गदर्शन करें।सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service