For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इखलास का ईनाम गरल कर के चल दिए

221 2121 1222 212
इखलास के ख़याल गरल कर के चल दिए।
अरमाने दिल तमाम तरल कर के चल दिए।।

शमशीरे ज़फ़ा ऐसे चली दिल के शहर पे
चुन चुन के सारे ख़ाब मसल कर के चल दिए।।

मेरी वफ़ा ए इश्क़ की कीमत तो देखिये।
चैन ओ सुकून में ही ख़लल कर के चल दिए।।

मेरे खुदा ए इश्क़ की रहमत तो देखिये।
सज़दे सलाम सारे विफल कर के चल दिए।।

अपनी भी आदतों को कहाँ हम बदल सके।
उनके करम कलम से ग़ज़ल कर के चल दिए।।

मौलिक अप्रकाशित

Views: 821

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on October 2, 2015 at 9:07am
तकाबुले रदीफन दोष नहीं समझ पा रहा
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on October 2, 2015 at 8:24am
आदरणीय मिथिलेश सर
सादर अभिवादन

इस ग़ज़ल में "गरल" "तरल" और उसके बाद "मसल, ख़लल,विफल और ग़ज़ल" का प्रयोग किया गया है। इस मुद्दे पर आपका सुझाव बहुत ही बढ़िया है; यदि मतले में "गरल और कँवल" किया जाये तो काफ़िया "अल" निर्धारित होगा; जो स्वीकार्य होगा; किन्तु ग़ज़ल का कथ्य बदल जायेगा।

मैं कल डॉ इक़बाल जी की एक ग़ज़ल पढ़ रहा था, जिसके कुछ अंश निम्नवत् हैं-

"फिर चिराग़े लाला से रोशन हुए कोहो दमन
मुझको फिर नग़मों पे उकसाने लगा मुरग़े चमन
फूल हैं सेहरा में या परयाँ क़तार अन्दर क़तार
ऊदे ऊदे नीले नीले पीले पीले पैरहन
बरगे गुल पर रख गई शबनम का मोती बादेसुबह
और चमकाती है इस मोती को सूरज की किरन
हुस्ने बेपरवाह को अपनी बेनक़ाबी के लिए
हों अगर शेहरों से बन प्यारे शेहर अच्छे के बन।।"(कॉपी किया गया)

उपरोक्त में-
मतले में = "दमन और चमन"
बाक शेर में= पैरहन, किरन, बन,धन आदि का प्रयोग हुआ है।

मैंने जाना कि "मतले में गरल और तरल शब्द का प्रयोग होने का बावज़ूद आगे, विफल, सफल, ग़ज़ल, फ़सल आदि का प्रयोग कर सकते हैं।।

यद्यपि;

आपके सुझावों से मैं असहमत नहीं हूँ किन्तु नई जानकारी के सन्दर्भ में इसका उल्लेख किया जाना उचित लगा।।
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 20, 2015 at 10:40pm
प्रिय मनोज भाई
इस ओबीओ पेज तक मुझे पहुँचाने के लिए हृदय से आभार।
संशोधन के सुझावों को स्वीकार करने की प्रेरणा आप से ही मिली है;अन्यथा आप तो मेरी कमी से परिचित ही हैं।

प्रकृति दोष का परिमार्जन करने की प्रेरणा के लिए आभार।।
Comment by मनोज अहसास on September 20, 2015 at 10:35pm
आदरणीय पंकज भाई
आपकी ग़ज़ल यात्रा में हम आपके साथ चलने की कोशिश ज़रूर करेगे
सादर
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 20, 2015 at 10:28pm
मनोज भाई नमस्कार निवेदित है
Comment by मनोज अहसास on September 20, 2015 at 9:28pm
बहुत आभार
आदरणिय मिथिलेश सर
आपने बहुत अच्छे तरीके से पंकज जी और हमारा मार्गदर्शन किया है
इससे बहुत सहायता मिलेगी

और पंकज भाई को ग़ज़ल की दुनिया में बहुत बड़े मुकाम मिलें शुभकामना
सादर
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 20, 2015 at 8:18pm
आदरणीय मिथिलेश सर सादर आभार; इस मार्गदर्शन से मेरी ग़ज़ल लिखने यात्रा में सहायता मिलेगी।।

आदर अभिवादन स्वीकारें।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 20, 2015 at 8:11pm

शमशीरे ज़फ़ा ऐसे चली दिल के शहर पर

ये मिसरा बेबह्र हो रहा है 

इसे यूं कर सकते है 

शमशीर चल गई है ऐसे दिल के शह्र में 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 20, 2015 at 8:07pm

आदरणीय पंकज जी बहुत बढ़िया ग़ज़ल हुई आपको बधाई 

अब बिन्दुवार बात करें -

1. बह्र- आपने बह्र 221 2121 1222 212 ली है किन्तु वास्तव में प्रचलित बह्र यह है 221 - 2121 - 1221 - 212

आपकी ग़ज़ल भी इसी बह्र पर है. आपने पूरी ग़ज़ल इसी बह्र में लिखी है बस ऊपर गलत बह्र लिखी है.

इखलास के ख़याल गरल कर के चल दिए।
अरमाने दिल तमाम तरल कर के चल दिए।।

मतला बढ़िया है बस काफिया गरल/तरल के कारण अरल निर्धारित हो रहा है जो आगे अशआर में निभाया नहीं गया है अतः मतला यूं कह सकते है- 

इखलास के ख़याल गरल कर के चल दिए।
अरमाने दिल तमाम कँवल कर के चल दिए।। अब काफिया 'अल' निर्धारित हुआ है तो मसल/खलल/विफल/गजल को सपोर्ट करता है 

इसी प्रकार रदीफ़ 'कर के चल दिए' कर के साथ के का प्रयोग अच्छा नहीं लग रहा है अतः रदीफ़ 'कर वो चल दिए' किया जा सकता है. 

शमशीरे ज़फ़ा ऐसे चली दिल के शहर पर (पे रखने से तकाबुले रदिफेन दोष आ रहा है इसलिए इसे पर कर दिया )
चुन चुन के सारे ख़ाब मसल कर के चल दिए।।

मेरी वफ़ा ए इश्क़ की कीमत तो देख लो ............ देखिये को देख लो करने से तकाबुले रदिफेन दोष समाप्त हो जाएगा 
चैन ओ सुकून में ही ख़लल कर के चल दिए।।

मेरे खुदा ए इश्क़ की रहमत तो देख लो .................... देखिये को देख लो करने से तकाबुले रदिफेन दोष समाप्त हो जाएगा 
सज़दे सलाम सारे विफल कर के चल दिए।।

अपनी भी आदतों को कहाँ हम सके बदल...... तकाबुले रदिफेन दोष हटाने के लिए किया है बाकी 'बदल सके' ज्यादा अच्छा लग रहा है 
उनके करम कलम से ग़ज़ल कर के चल दिए।।

आपको बह्र साधते देखना बहुत अच्छा लग रहा है.   सादर ..... 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on September 17, 2015 at 8:59am
जी मनोज भाई इसे भी जल्दी ही सुधार दूँगा।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service