For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हम को तो सागर का लेकिन रोष दिखाई देता है (एक हिंदी ग़ज़ल 'राज')

२२ २२ २२ २२ २२ २२ २२ २  

.

दूजे  में हमको जो अक्सर दोष दिखाई देता है 
अपने में तो वो खूबी का कोष दिखाई देता है

 

उथला पथली हो लहरों की, चाहे समझो अँगडाई 
हम को तो सागर का लेकिन रोष दिखाई देता है

 

कितना टूटा होगा बादल खुद की हस्ती को खोकर

लेकिन नभ के मुख दर्पण में तोष दिखाई देता है

 

जिसके मन में खोट नहीं है उसको लगता सब अच्छा             

 पतझड़ में भी जीवन का उद्धोष  दिखाई देता है

 

खुशियाँ हो तो नैनों की झीलों में है उगता सूरज

बदली छाई हो तो बिम्ब प्रदोष दिखाई देता है 

जीवन की आपा धापी में खुश रहना वो सीख गये   

थोड़ा पाकर भी जिनमे संतोष दिखाई देता है 

 

ओढ़े आखर तानों के या कोष्ठ भरे फरमानों के

पर बेचारा कागज़ तो निर्दोष दिखाई देता है 

.

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 813

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by savitamishra on July 13, 2015 at 9:35pm

  बहुत बढिया ग़जल दी...सादर नमस्ते

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 13, 2015 at 9:05pm

बड़े ख़ूबसूरत अश’आर हुए हैं आदरणीय राजेश कुमारी जी, मिथिलेश जी ने जो सुझाव दिया है उसके बाद तो ये अच्छी ग़ज़ल हो जाएगी। दाद कुबूल करें।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 13, 2015 at 6:48pm

दुःख का पल भी जीने  का उद्घोष दिखाई देता है --ये ठीक  लग रहा है बहुत बहुत आभार भैया ,पर अभी प्रतीक्षा कर रही हूँ और  प्रतिक्रिया आने दो  

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 13, 2015 at 6:43pm

मिथिलेश भैया ,आपको ये हिंदी ग़ज़ल  पसंद आई मेरा लिखना सफल हुआ|आपका कहना सही है काफिया कठिन था क्यूंकि आप्शन अधिक नहीं थे ये ६ शेर भी बड़ी माथा पच्ची से बने |भैया जो शब्द आपने सुझाये मेरे मन में भी दौड़ कर आये थे किन्तु यूज क्यूँ नहीं किये ...आपने रदीफ़ पर गौर किया ----दिखाई देता है --अतः घोष, उद्दघोष आदि शब्दों को सुनाई देता है के सन्दर्भ में ले सकते थे

अब आप्शन केवल पोष बचता था नेट पर कई जगह पौष भी लिखा है पोष भी लिखा है अतः कन्फ्यूज हूँ की ये चलेगा या नहीं यदि बिलकुल नहीं चलेगा तो पोष शब्द को लेकर ही मिसरा चेंज करुँगी  आप भी कुछ सुझाइये रचना पर विद्वद्जनों की प्रतीक्षा है .देखें क्या कहते हैं | 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 13, 2015 at 6:24pm

आदित्य कुमार जी,प्रस्तुति आपको पसंद आई दिल से आभारी हूँ  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 13, 2015 at 3:37pm

आदरणीया राजेश दीदी बहुत ही शानदार ग़ज़ल हुई है, कठिन काफिया लेकर आपने बेहतरीन अशआर निकाले है. शेर दर शेर दाद हाज़िर है-

दूजे  में हमको जो अक्सर दोष दिखाई देता है 
अपने में तो वो खूबी का कोष दिखाई देता है........... बहुत शानदार मतला 

 

उथला पथली हो लहरों की, चाहे हो अँगड़ाईयाँ 
हम को तो सागर का लेकिन रोष दिखाई देता है........... उथला पथली के स्थान पर उथल पुथल सी/ आपा धापी किया जा सकता है.

 

कितना टूटा होगा बादल खुद की हस्ती को खोकर

लेकिन नभ के मुख दर्पण में तोष दिखाई देता है........... वाह वाह बढ़िया शेर 

 

जिसके मन में खोट नहीं है उसको लगता सब अच्छा             

 ज्येष्ठ आषाढ़ महीने में भी पोष दिखाई देता है............... पौष को पोष करने पर शंका है क्योकि इसका अर्थ पोषण और पुष्टि  के अधिक निकट है (अभी घोष/उद्घोष काफिया बचा है दीदी उसका यहाँ प्रयोग हो सकता है. यथा

जिसके मन में खोट नहीं है उसको लगता सब अच्छा

दुःख का पल भी जीवन का उद्घोष दिखाई देता है 

 

खुशियाँ हो तो नैनों की झीलों में है उगता सूरज

बदली छाई हो तो बिम्ब प्रदोष दिखाई देता है ...... बढ़िया शेर 

 

ओढ़े आखर तानों के या कोष्ठ भरे फरमानों के

पर बेचारा कागज़ तो निर्दोष दिखाई देता है ....... वाह वाह बहुत बेहतरीन शेर हुआ है दिल से दाद कुबूल फरमाएं.

सादर 

Comment by Aditya Kumar on July 13, 2015 at 3:25pm

बहुत बढ़िया रचना ! बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Tuesday
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service