For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुहब्बत का मेरी कोई नशा है क्या नहीं (ग़ज़ल 'राज')

१२२२ १२२२ १२२२ १२

तेरी तहरीर में हर्फ़े वफ़ा है क्या  नहीं

कहीं दिल में मेरी कोई जगा (जगह )है क्या  नहीं

 

पँहुचते ही नहीं मुझ तक कभी तेरे ख़ुतूत

लिखा उन पर मेरे घर का पता है क्या  नहीं

 

मेरे ही सामने करते हो गैरों पे करम

इन आँखों में कहीं कोई हया है क्या नहीं

 

तेरे प्याले में मैंने कर दिया ख़ाली सबू

मुहब्बत का मेरी कोई नशा है क्या नहीं

 

फ़सुर्दा फूल बन के रह गई चाहत मेरी

इनायत में तेरी ताज़ा हवा है क्या नहीं

 

क़ज़ा तक ले गई मुझको मेरी रुसवाईयाँ

दुआओं में तेरी कोई  शिफ़ा है क्या नहीं

 

नज़र के सामने आके कशीदा ही रहे

कहूँ मैं क्या तुझे तेरी ख़ता है क्या नहीं

हर्फ़े वफ़ा =वफ़ा का शब्द 

सबू =मदिरा का मटका 

शिफ़ा =इलाज स्वास्थ्य 

कशीदा =खिंचे खिंचे ,रुष्ट 

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 886

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by maharshi tripathi on June 2, 2015 at 10:44pm

बेहद खूबसूरत गजल आ. rajesh kumari जी 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 2, 2015 at 9:56pm

आ० दीदी

बेह्तरीन गजल हुई . बधाई हो . सादर

Comment by shree suneel on June 2, 2015 at 9:42pm
नज़र के सामने आके कशीदा ही रहे
कहूँ मैं क्या तुझे तेरी ख़ता है क्या नहीं... बहुत ख़ूब
अच्छी ग़ज़ल कही आपने आदरणीया. बधाइयाँ..
Comment by narendrasinh chauhan on June 2, 2015 at 4:58pm

खूब सुन्दर ग़ज़ल के दाद कुबूल कीजिये


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 2, 2015 at 3:18pm
आ.सौरभ जी,उस मिसरे में से वो डिलीट कर दीजिये प्लीज फोन से एडिट नहीं हो पा रहा.

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 2, 2015 at 3:12pm
आ.मोहन सेठी जी,आपका तहे दिल से आभार.

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 2, 2015 at 3:10pm
आ.सौरभ जी,अच्छा ध्यान दिलाया इस मिसरे में वो जाने कहाँ से टपक आया इसे ठीक कर लूँगी आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सफल हुआ तीन दिन से मोबाइल से ही काम चला रही हूँ घर में पूरी वायरिंग चेंज हो रही है.

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 2, 2015 at 3:03pm
आ.समर कबीर भाई जी,ग़ज़ल पर आपकी दाद मिली लिखना सार्थक हुआ तहे दिल से आभार बह्र लिखना भूल गई थी वैसे आ.सौरभ जी ने लिख दी फिर भी एडिट कर दूँगी.

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 2, 2015 at 1:57pm

१२२२ १२२२ १२२२ १२ के वज़न पर   पँहुचते ही नहीं मुझ तक वो कभी तेरे ख़ुतूत   मिसरे को न देख हैरानी हुई है, आदरणीया राजेश कुमारीजी..

ग़ज़ल वैसे बहुत शान्दार हुई है. दाद कुबूल कीजिये..
सादर

Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on June 2, 2015 at 10:57am

ख़ूबसूरत ग़ज़ल के लिये बधाई ...सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Tuesday
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service