For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - गीत कविता ग़ज़ल रुबाई क्या ? // --सौरभ

२१२२ १२१२ २२

साफ़ कहने में है सफ़ाई क्या ?
कौन समझे पहाड़-राई क्या ?

चाँद-सूरज कभी हुए हमदम ?
ये तिज़ारत है, ’भाई-भाई’ क्या ?

सब यहाँ जी रहे हैं मतलब से
मैं भी जीयूँ तो बेवफ़ाई क्या ?

चाँद है वो, मगर सितारों की
उसने फिर से सभा बुलाई क्या ?

क्या अदब ? लाभ पढ़, मुनाफ़ा लिख
गीत कविता ग़ज़ल रुबाई क्या ?

मुट्ठियों की पकड़ बताती है
चाहती है भला कलाई क्या !

खुदकुशी के हुनर में माहिर हूँ
कामना क्या, मुझे बधाई क्या ?

लग गया खूँ अगर किसी मूँ को,
फिर तो मालूम है, दवाई क्या !
***************
-सौरभ
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 2131

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 26, 2015 at 3:54pm

भाई गणेश बागीजी, मन प्रसन्न कर दिये. इस बार सारे शेर हमने अलग-अलग कोण से रेखांकित करते रखने का प्रयास किया था. यानी, सान्द्र कहन के साथ. सो, हौसला अफ़ज़ाई के लिए धन्यवाद.

यही कहते हैं, देखे नहीं दिखा और समझे नहीं समझ में आया. शेरों के कहन को सान्द्र करने में इस पक्ष में कसक रह गयी. पहले मतले में ’बुराई’ और ’भलाई’ की जुगलबन्दी थी. अचानक ’पहाड़-राई’ सूझ गया. अब मतले के उला में ’बुराई’ को ’हिनाई’ या ’हँसाई’ या ’सफ़ाई’ ऐसा कुछ करना होगा.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 26, 2015 at 3:49pm

आदरणीय नीलेशजी, कम शब्दों में आपने बहुत कुछ कह दिया है, हौसला आफ़ज़ाई के लिए हार्दिक धन्यवाद


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 26, 2015 at 2:57pm

आदरणीय सौरभ भईया, सभी शेर बहुत ही महीन कहन के साथ प्रस्तुत हुए हैं. जब साहित्य व्यवसाय बन जाय तो उसका मूल स्वरुप विद्रूप हो ही जाता है इस भाव को समाहित करता शेर ...लाभ पढ़ ..मुनाफा लिख ....बेहद खुबसूरत बन पड़ा है. अंतिम शेर पर क्या कहूँ बस पढ़ पढ़ मस्त हुआ जा रहा हूँ ....गोली मार भेजे में ...आय हाय हाय. बहुत सुन्दर. बहुत बहुत बधाई.

एक बात : इ काफिया बंदी लागत बा गड़बड़ा गईल, तनिक मतला फेनु देखि :-)

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 26, 2015 at 2:34pm

बहुत बहुत खूब ... 
सभी शेर बहुत अच्छे हुए हैं ..
बधाई आदरणीय 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 26, 2015 at 3:00am

वल्लाह !
ग़ज़ल पसंद आयी यह जानना ही उत्साहित कर रहा है. उस पर से शेर दर शेर आपने तब्सिरा कर तो जैसे मुग्ध कर दिया, आदरणीय मिथिलेश भाई !
शुभेच्छाएँ.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 26, 2015 at 12:41am

आदरणीय सौरभ सर, छोटी बह्र की उम्दा और बेहतरीन ग़ज़ल हुई है.

साफ़ कहने में है बुराई क्या ?
कौन समझे पहाड़-राई क्या ?.............. बेहतरीन मतला .... राई का पहाड़ का बहुत सुन्दर और नया प्रयोग 

चाँद-सूरज कभी हुए हमदम ? 
ये तिज़ारत है, ’भाई-भाई’ क्या ?..............अवसरवादी बाजारवाद पर बढ़िया कहन 

सब यहाँ जी रहे हैं मतलब से
मैं भी जीयूँ तो बेवफ़ाई क्या ?.......... इस शेर पर दिल से दाद हाज़िर है ...हासिल-ए-ग़ज़ल 

चाँद है वो, मगर सितारों की
उसने फिर से सभा बुलाई क्या ?..... बहुत ही समीचीन शेर .... अब वो सभा नहीं बुलाते आखिर चाँद हो गए है 

क्या अदब ? लाभ पढ़, मुनाफ़ा लिख
गीत कविता ग़ज़ल रुबाई क्या ?.......... बढ़िया तंज 

मुट्ठियों की पकड़ बताती है
चाहती है भला कलाई क्या !........... क्या नजाकत है कहन में ...बारीक़ बात 

खुदकुशी के हुनर में माहिर हूँ
कामना क्या, मुझे बधाई क्या ?........ वाह वाह 


लग गया खूँ अगर किसी मूँ को,
फिर तो मालूम है, दवाई क्या !........... बढिया शेर 

इस ग़ज़ल पर हार्दिक बधाई निवेदित है 

सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 25, 2015 at 11:56pm

नादिर भाई, आपने जिस गहराई से इस ग़ज़ल को जीया है वह मुझे भी संतोष दे रहा है. मेरा रचनाकर्म सार्थक हुआ.
हार्दिक शुक्रिया भाईजी.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 25, 2015 at 11:56pm

आदरणीय मोहन बेगोवालजी, आपको प्रस्तुति संतुष्ट कर पायी मुझे भी अच्छा लगा है.
सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 25, 2015 at 11:56pm

भाई केवल प्रसादजी, हार्दिक धन्यवाद


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 25, 2015 at 11:56pm

आदरणीय गोपाल नारायनजी, प्रस्तुति आपको पसंद आयी यह मेरा सौभाग्य है. आपका हार्दिक आभार  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
20 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
21 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
21 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Mar 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service