For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोहे : शुभ-नूतन की बाट // -सौरभ

प्रतिपल नव की कल्पना, पल-व्यतीत आधार  
सामासिक दृढ़ भाव ले,  आह्लादित संसार  

सिद्धि प्रदायक वर्ष नव : धर्म-कर्म-शुभ-अर्थ
मंशा कुत्सित दानवी, लब्धसिद्धि हित व्यर्थ

शाश्वत मनस स्वभाव से नूतन नवल स्वरूप
खेल रही मृदु ओस में खिलखिल करती धूप  

आओ मिलजुल तय करें, हमसब निज संसार
स्वीकारें उत्साह पल, जीयें मधुमय प्यार   

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ

इच्छा आशा औ’ व्यथा, भाव-भावना रूप
फिरभी कुहरे में निकल, पुलक किलकती धूप  
*************

-सौरभ

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1072

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 2, 2014 at 11:32pm

आदरणीय सुशील सरनाजी, आपकी भावनाओं को नत-मस्तक हो कर स्वीकार करता हूँ.
सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 2, 2014 at 11:31pm

भाई श्याम नारायणजी, आपकी टिप्पणी किसी रचना के होने का पैमाना है. आप अपनी उपस्थिति से अनुमोदित कर रचनाओं आ जिस तरह से मान रखते हैं वस्तुतः यह श्लाघनीय है.
शुभ-शुभ

Comment by Satyanarayan Singh on January 1, 2014 at 11:01am
परम आ. सौरभ जी सादर,

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ

नव वर्ष की शुभ कामनाओं सहित इस सुन्दर दोहावली के प्रस्तुति हेतु सादर बधाई स्वीकार करें आदरणीय
Comment by vijay nikore on December 31, 2013 at 8:45am

 

अंतर्मन की गहन सोच को दर्शाते अति सुन्दर दोहे। आपको हार्दिक बधाई, आदरणीय सौरभ जी।

 

सादर,

विजय निकोर

 

 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 30, 2013 at 10:43pm

आ० सौरभ जी 

बहुत सुन्दर दोहावली प्रस्तुत हुई है.

कथ्य सांद्रता, भावोत्कृष्टता , शब्द चयन सभी बहुत प्रभावी हैं 

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ 
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ 

यह दोहा तो अद्वितीय है..कथ्य के साथ साथ शिल्प के स्तर पर भी 

बहुत बहुत बधाई आदरणीय 

सादर.

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on December 28, 2013 at 10:19pm

आदरणीय सौरभ भाई , जिन शब्दों को दोहे के छोटे छोटे चरणों में रखना मुश्किल होता है उन सभी का प्रयोग बड़ी सहजता से सही जगह फिट करके पूरे दोहे को आपने सरस भावपूर्ण नूतन और शुभ बना दिया, नव वर्ष की तरह । यह आपके ही बस की बात है। मेरी हार्दिक बधाई और नव वर्ष की शुभकामना स्वीकार कीजिये। ... सादर सप्रेम राधे- राधे।

Comment by vandana on December 28, 2013 at 5:40pm

शाश्वत मनस स्वभाव से नूतन नवल स्वरूप 
खेल रही मृदु ओस में खिलखिल करती धूप  

आओ मिलजुल तय करें, हमसब निज संसार 
स्वीकारें उत्साह पल, जीयें मधुमय प्यार   

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ 
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ 

बहुत सुन्दर भाव और आँखों के सम्बन्ध में नूतन अभिव्यक्ति बहुत ही सुन्दर दोहे आदरणीय सौरभ सर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 27, 2013 at 8:24pm

आदरणीय सौरभ भाई , आपकी रचनायें मील के पत्थर की तरह हमे पूर्णता और अपनी अपूर्णता के बीच की दूरी बताती रहती है ॥ आपके गहरे भाव पूर्ण दोहों के लिये आपको ढेरों बधाइयाँ ॥

आओ मिलजुल तय करें, हमसब निज संसार

स्वीकारें उत्साह पल, जीयें मधुमय प्यार   

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ

इच्छा आशा औ’ व्यथा, भाव-भावना रूप
फिरभी कुहरे में निकल, पुलक किलकती धूप  - तीनो दोहे मुझे , मेरे  बहुत करीब लगे ॥ बधाइयाँ ॥

Comment by Saarthi Baidyanath on December 27, 2013 at 3:27pm

सिद्धि प्रदायक वर्ष नव : धर्म-कर्म-शुभ-अर्थ 
मंशा कुत्सित दानवी, लब्धसिद्धि हित व्यर्थ ......अहा , क्या शब्द हैं ..

आँखें : उम्मीदें तरल, आँखें : कठिन यथार्थ 
आँखें : संबल कृष्ण-सी, आँखें : मन से पार्थ .....पढ़कर , आनंद आ गया महाशय ! शब्दों का सामर्थ्य, रचना में और बलवती  हो रही है !..बहुत बढ़िया 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on December 27, 2013 at 2:52pm

आदरणीय सौरभ जी

सभी आदरणीयो  के बाद मै क्या कहूं  ? फिर भी ---

सौरभ  से  है वर्ष नव, सौरभ भरा  प्रकर्ष i

सौरभ  से  है हर्ष नव ,सौरभ ही उत्कर्ष ii

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
3 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
18 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
23 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service