For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

स्कूल के कुछ दोस्त मिलकर घर में पड़े पुराने कम्बल गरीबों में बाँटने को निकले। कम्बल बाँट कर वे ज्यों ही वापस चलने को हुए, एक बुजुर्ग ने आवाज़ लगाई ………

"बबुआ जी तनिक सुनो"

"जी बाबा, आपको तो कम्बल दे दिया न ?"

"जी बबुआ जी, कम्बल तो दिया और फिर आप लोग ऐसे ही चल दिए"
"ऐसे ही चल दिए मतलब ?"

"बबुआ जी, पिछले तीन दिन से चमचमाती गाड़ियों में साहब लोग आते हैं, कम्बल बाँट कर फ़ोटो खिचवाते हैं और फिर २०-२० रूपया देकर कम्बल वापस ……… "

(मौलिक व अप्रकाशित)

पिछला पोस्ट =>कीमत

Views: 1334

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on December 26, 2013 at 10:16pm

लघुकथा ऐसी जो सोचने पर विवश कर दे ////"देखन को छोटन लगे घाव करे गम्भीर" जय हो   … आदरणीय गणेश जी  हार्दिक बधाई आपको 

Comment by sandhya singh on December 26, 2013 at 12:03pm

बहुत सुन्दर लघु कथा .......अप्रत्याशित अंत ......एक सघन सोच लेखक की 

Comment by Satyanarayan Singh on December 25, 2013 at 8:21pm

आ. बागी जी सादर

       इस रंग बदलती दुनिया का आपने एक और  पहलु समाज के सामने उजागर किया है इस लघु कथा के माध्यम से हार्दिक बधाई आदरणीय.

Comment by MAHIMA SHREE on December 25, 2013 at 8:02pm

ह्म्म्म मम्म ऐसा भी होता ?? ये  मुझे पता नहीं था ... कई  ढोंग  और धोखे गरीबो के साथ होते हैं पर .. ये तो बहुत बड़ा  और घिनोना मजाक है  ... बधाई आदरणीय बागी जी .. लघु कथा के बहाने  सेवा पे  नाम पर ऐसी घटनाओं  को उद्घाटित करने के लिए .. सादर 

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 25, 2013 at 3:21pm

आदरणीय भ्राताश्री वाह बहुत ही सटीक और कडवी सच्चाई बयां की है आपने दिल खुश हो गया पढ़कर बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

Comment by Shubhranshu Pandey on December 25, 2013 at 3:06pm

आदरणीय गणेश भैया,

कई देसी- विदेशी तथाकथित सेवा संस्थानों के क्रियाकलाप का भेद आपने खोल दिया है. गरीबों की सेवा करने और फ़िर उस संस्थान के  एक पोस्ट के लिये चुने जाने के लिये लाखों खर्च करने वालों की हकीकत है.

सुन्दर कथा है.

सादर. 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on December 25, 2013 at 8:45am

आज के समय में यही सब हो रहा है, क्या पता भविष्य में इन्सान के और कितने रूप देखने को मिलते है, शायद २० रु भी न दें एवम  तस्वीरे भी निकल जाये ,वर्तमान के कटु सत्य को बयां करती लघुकथा हार्दिक बधाई स्वीकारें आदरणीय गणेश जी   :-))

Comment by vandana on December 25, 2013 at 6:54am

ओह !!! कडवी सच्चाई बयां करती लघुकथा ....सटीक प्रहार ! आदरणीय गणेश जी 

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on December 24, 2013 at 10:52pm

सस्ते में नाम ( और पुण्य ) कमाने की इस नई तरकीब का सफल प्रयोग सचमुच ही कुछ लोग करते होंगे और कुछ प्रारम्भ कर देंगे॥

सच्चाई के करीब इस लघु कथा की हार्दिक बधाई आदरणीय गणेश भाई॥

Comment by upasna siag on December 24, 2013 at 10:40pm

इस दिखावटी दुनिया में सब सम्भव है। 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
8 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
10 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
10 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
11 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
18 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
20 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service