For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सृजन-सृजन (अतुकांत) ...............डॉ० प्राची

शब्द तरंगहीन 
      गहनतम 
      सान्द्रतम 
      और 
      निर्बाध उन्मुक्तता में अवस्थित
      विलगता-विलयन के 
      सुलझे तारों पर स्पंदित
मन का अंतर्गुन्जन... / मदमस्त
जब चुन बैठे कोई स्वप्न 
और 
नियति 
चरितार्थ करने को हो बाध्य !
तब,
विधि विधान विधाता 
विलयित हो
उन्मुक्त मनःस्पंदन में 
खेलते है  ..सृजन-सृजन !

(मौलिक और अप्रकाशित) 

Views: 1117

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on November 28, 2013 at 7:47pm

वाह वाह आदरणीया जय हो

ग़ज़ब के भाव

कम शब्दों में घोर निनाद उत्पन्न करती आपकी यह रचना 

बहुत बहुत बधाई स्वीकार करें

Comment by बृजेश नीरज on November 28, 2013 at 7:44pm

बहुत सुन्दर रचना! आपकी रचना की गहनता बेमिसाल है! आपको हार्दिक बधाई!

एक प्रश्न बार-बार उठता है- क्या शब्दों की क्लिष्टता आवश्यक है?

सादर!

Comment by राजेश 'मृदु' on November 28, 2013 at 4:16pm

गहन भावों के लिए गहरे शब्‍द आवश्‍यक हैं पर कभी-कभी मुझ जैसे अकिंचन पाठक का भी ध्‍यान रखा करें । शब्‍दों का अनुरणन कभी-कभी शोर भी पैदा करता है, थोड़ी सरलता आवश्‍यक प्रतीत होती है अन्‍यथा अर्थ भी आपको ही बताना होगा, सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 28, 2013 at 2:14pm

अभिव्यक्ति में अन्तर्निहित भाव-दशा व अन्तःगार्भित तथ्य आपको आनंदित कर सके, लेखन की यही सफलता है.... उत्साहित करते अनुमोदन के लिए धन्यवाद आ० अरुण श्रीवास्तव जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 28, 2013 at 2:04pm

रचना पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद आ० श्याम नारायण वर्मा जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 28, 2013 at 1:54pm

आदरणीय सौरभ जी 

अभिव्यक्ति के कथ्य के प्रति आपकी मुखर स्वीकार्यता लेखन की तार्किकता को आश्वस्त करती हुई है.

इस रचना के प्रथम अंश की सम्प्रेशनीयता पर मैं भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी.. आपने लेखन व्यवस्था में जो सुधार सुझाया है वह सम्प्रेषण में स्पष्टता के लिहाज से पूर्णतः स्वीकार्य है.

अभिव्यक्ति की सुगढ़ता के लिए सार्थक सुझाव हेतु हृदय से धन्यवाद.

सादर.

Comment by Arun Sri on November 28, 2013 at 1:28pm

आपकी कविताओं का परोक्ष हमेशा ही बहुत गहन होता है ! जितनी बार पढ़ो , आनंद बढ़ता ही है ! बहुत सुन्दर !

Comment by Shyam Narain Verma on November 28, 2013 at 1:15pm
बहुत बहुत बधाई इस सुन्दर रचना के लिए ……………..

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 28, 2013 at 11:13am

क्रुपया इस लेखन व्यवस्था को देखिये --

***

शब्द तरंगहीन
      गहनतम
      सान्द्रतम
      और
      निर्बाध उन्मुक्तता में अवस्थित
      विलगता-विलयन के
      सुलझे तारों पर स्पंदित
मन का अंतर्गुन्जन... / मदमस्त
जब चुन बैठे ये कोई स्वप्न
और
नियति
चरितार्थ करने को हो बाध्य !
तब,
विधि विधान विधाता
विलयित हो
उन्मुक्त मनःस्पंदन में
खेलते है  ..सृजन-सृजन !
***


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 28, 2013 at 10:26am

आदरणीया, जय हो..  बहुत खूब !! .. :-))))

कहा तो आपने बिल्कुल सही है. परन्तु अभिव्यक्ति स्वर के माध्यम से न हो कर लिखित शब्दों के माध्यम से हो तो ऐसे भावों को अंकित करने के क्रम में कुछ और व्यवस्था उचित होती न !  .. . :-)))

शुभ-शुभ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service