For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राह आसां नहीं है उल्फत की

२१२२     १२१२     २२

जिंदगी और इम्तिहान न ले

कुछ भी ले ले मेरा गुमान न ले 

मशविरा है यही फकीरों का  
यूं कभी दी हुई ज़बान न ले  


राह आसां नहीं  है उल्फत की

नन्हे से दिल मे आसमान न ले

चल खिलोनों से खेलते हैं हम

तू अभी हाथ में कृपान न ले 

जो पड़ोसी है मुल्क उसको बता  
असलहों से भरी दुकान न ले

खुल के जी खुद भी, सब को दे जीने  

अपनी मुट्ठी मे तू जहान न ले  

जिन की झोली में बस दुआयें हों  

उन फकीरों से उन की आन न ले

मौलिक एवं अप्रकाशित 

डॉ आशुतोष मिश्र 

Views: 962

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन 'अनन्त' on October 23, 2013 at 4:07pm

आदरणीय आशुतोष जी बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल बन पड़ी है शेर नंबर 6 में तकाबुले रदीफ़ दोष है कृपया वज्न या बह्र इंगित कर दिया करें ताकि समझने में आसानी हो सके और प्रश्न चिन्ह न लगें. इस ग़ज़ल पर बधाई स्वीकारें.

Comment by coontee mukerji on October 23, 2013 at 1:54pm

बहुत सुंदर .

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:17am

आदरणीय विजय सर ...आपके हौसला बढाते शब्द मुझे उर्जा मय बनाते हैं ..सादर प्रणाम के साथ 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:15am

आदरणीय अखिलेश जी बिलकुल हो सकता है ..नन्हे शब्द में भी मुझे मासूमियत का ही भाव लगता है ..मुझे भी ग़ज़ल की बारीकियों का ज्ञान नहीं है ग़ज़ल से मेरा जुडाव अभीचंद महीनात पहले का ही है ..इस प्रश्न का सटीक उत्तर विद्वत जनो से ही मिल सकेगा 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:10am

आदरणीय सौरभ सर ..मैं आपसे सहमत हूँ आपकी सलाह पर मैं लगातार अमल भी करता रहा पर इस बार मुझसे अनजाने में पुनः भूल हुई ..इसके लिए क्षमा चाहता हूँ ..भविष्य में इसका ध्यान रखूंगा ताकि पुनरावृत्ति न हो ..सादर प्रणाम के साथ 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:08am

आदरणीय शिज्जू जी ..आपके प्रोत्शाहन से भरे शब्दों के लिए हार्दिक धन्यवाद ..सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:05am

आदरणीय गिरिराज जी ..हौसला अफजाई के लिए हार्दिक धन्यवाद ..सादर प्रणाम के साथ 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 23, 2013 at 8:04am

आदरणीय सौरभ जी ..प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद ..सादर 

Comment by vijay nikore on October 23, 2013 at 7:19am

बहुत सुन्दर गज़ल है, बधाई।

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on October 22, 2013 at 9:52pm

अच्छी गज़ल हुई है आशुतोष भाई ,बधाई। क्या"'नन्हें से'"की जगह " मासूम " लिखना ठीक है । गज़ल की बारीकियाँ मुझे नहीं मालूम।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
38 minutes ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
39 minutes ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
40 minutes ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
41 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
yesterday
amita tiwari posted blog posts
yesterday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Sunday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service