For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : मैं पिता जबसे हुआ चिंतित हुआ

वज्न : २१२२, २१२२, २१२

दूरियों का ही समय निश्चित हुआ,
कब भला शक से दिलों का हित हुआ,

भोज छप्पन हैं किसी के वास्ते,
और कोई शस्य से वंचित हुआ,
              (शस्य = अन्न)
क्या भरोसा देश के कानून पर,
है बुरा जो वो भला साबित हुआ,

नारियों सँग हादसे यूँ देखकर,
मैं पिता जबसे हुआ चिंतित हुआ,

सभ्यता की देख उड़ती धज्जियाँ,
मन ह्रदय मेरा बहुत कुंठित हुआ..

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 1725

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 16, 2013 at 6:01pm

आपका पुनः अतिरेक में ही टिप्पणी करना दिख रहा है, अनन्य अनुज अरुनजी, जिसके विरुद्ध व्यावहारिक होने के लिए मैं आत्मीय सलाह देने की गलती करता हुआ लगा.

शुभ-शुभ

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 16, 2013 at 5:56pm

आदरणीय सौरभ सर क्षमा चाहता हूँ इस वादे के साथ कि भविष्य में पुनः आपको किसी प्रकार का कष्ट न दूँ. इस हेतु आप से एवं मंच के अन्य गुरुजनों, अग्रजों, बहनों एवं भाइयों से शुभ विदा चाहता हूँ.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 16, 2013 at 5:54pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी को पहली बार इस तरह से प्रश्न करता हुआ देख कर प्रसन्नता तो हुई लेकिन यह भी सोचना पड़ रहा है कि एक सक्षम ग़ज़लकार और सार्थक रचनाकार, जो कि अरुन अनन्तजी हैं, से हमारे मंच को हुई अपेक्षाओं पर कुछ न कहा जाये ? आदरणीया, आपकी प्रखर दृष्टि से मैं मात्र आग्रह कर सकता हूँ आपको उत्तर नहीं दे सकता.

प्रस्तुत हुई रचनाओं या विशेषकर ग़ज़लों पर अतिरेक में टिप्पणियाँ करना अन्यथा न भी लिया जाय तो ऐसा क्यों होता है कि अक्सर विधाजन्य त्रुटियाँ मेरे इस भाई से अनदेखी रह जाती हैं. जबकि आपकी गंभीर सलाहें टिप्पणियों का आवश्यक हिस्सा हुआ करती हैं ? मेरा निवेदन इतना ही है, आदरणीया.

यदि मेरा अपने अनन्य अनुज से कुछ पूछना आपको ही बुरा लगा है तो मैं अपने शब्द और अपना आत्मीय निवेदन वापस लेता हूँ.

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 16, 2013 at 5:36pm

बहुत बहुत धन्यवाद सालिम शेख भाई

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 16, 2013 at 5:35pm

हार्दिक आभार आदरणीया प्रवीन जी

Comment by saalim sheikh on September 16, 2013 at 2:26pm

क्या भरोसा देश के कानून पर, 
है बुरा जो वो भला साबित हुआ, 

बहुत सादगी से कहा हुआ खुबसूरत और सच्चा शेर!


नारियों सँग हादसे यूँ देखकर,
मैं पिता जबसे हुआ चिंतित हुआ,

दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती समस्या के प्रति एक पिता के मनोभाव की सुन्दर अभिव्यक्ति।

सुन्दर ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें।

Comment by Parveen Malik on September 16, 2013 at 1:17pm
गजल कितना परिश्रम और माँगती है इसका तो हमें कोई ज्ञान नहीं लेकिन भाव दिल को छूने वाले हैं ... चिंता वाजिब है आज समाज के हालात देखकर ....
बधाई अरुन जी !

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 16, 2013 at 12:10pm

आपका अनुमोदन सदैव कुछ न कुछ सीख दे ही जाता है, आपका अनुमोदन उर्जा का वह श्रोत है जो अच्छा लेखन लिखने को अग्रसर करता है. आशीष एवं स्नेह यूँ ही बनाये रखिये.----

सही तो लिखा है अरुन  शर्मा जी ने बात तो सोलह आने सच है हम भी तो यही सोचते हैं आदरणीय  सौरभ जी,जब तक टिपण्णी/समीक्षा के आधार पर अपनी त्रुटियाँ नहीं पता चलेंगी तो सुधार कैसे होगा ,आपकी टिप्पणियाँ सही मार्ग दिखाती हैं आदरणीय इसमें गलत क्या कहा    

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 16, 2013 at 11:55am

आदरणीय सौरभ सर जी यदि भूलवश मैंने आपको पीड़ा पहुंचाई है तो क्षमाप्रार्थी हूँ. मेरी मनसा कभी भी किसी प्रकार की किसी को भी कष्ट देने की नहीं होती. सर मैं एक साधारण अदना सा मनुष्य हूँ हँसीमजाक करने की मुझे आदत बहुत ही कम है. मेरे मस्तिष्क में इस तरह के विचार कभी नहीं आते.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 16, 2013 at 11:43am

आप बहुत बोल जाते हैं, बंधु. जब कभी आप संयत बोलेंगे, तो मुझ जैसों को भी स्वयं को समझने के विन्दु मिल जायेंगे. :-))

टिप्पणी करना किसी रचनाकार की न तो अतिरेक में वाहवाही करना है, न ही शुद्ध भाषा में उसकी रचना को नकारना है.  दिक्कत यही है भाई, कि नेट के पाठकों पर ब्लॉगिया आचार इतना हावी हुआ दीखता है कि लोग-बाग अक्सर ’उसने खुजलाली, अब मेरी बारी..’ के वशीभूत वाह-वाह प्रतिरोपण को ही रचनाओं पर अपनी सार्थकता समझ लेते हैं. और होता है कि अन्यान्य रचनाकारों की समझी-जानी-बूझी गलतियों पर कुछ कहने से परहेज करते हैं, या भावावेश में ऐसी सलाह दे डालते हैं जो सलाह न हो कर हास्यास्पद बतकूचन भर हो जाती है. 

अब मैं ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि मैं शर्तिया ब्लॉगिया नहीं हूँ, तो दूसरों को ऐसा करता हुआ देख कर मुझे बहुत अचंभा होता है.

मैंने आपसे ऐसा क्यों कहा ?

शुभ-शुभ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
57 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
19 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Mar 10
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Mar 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service