For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - मधुर सी चांदनी है , मिला महुआ चुआ सा !

ग़ज़ल -

किसी ने यूँ  छुआ सा ,

मुझे कुछ कुछ हुआ सा |

 

मैं हर शब् हारता हूँ ,

ये जीवन है जुआ सा |

 

कसावट का  भरम था ,

नरम थी  वो रुआ सा |

 

नज़र खामोश उसकी ,

असर उसका दुआ सा |

 

कहीं कुछ टीसता है ,

कि धंसता है सुआ सा |

 

मैं हल खींचूँ अकेले ,

ले काँधे पर जुआ सा |

 

मधुर सी चांदनी है ,

मिला महुआ चुआ सा |

 

ये माँ का याद आना ,

लगे  मीठा पुआ सा |

 

              -अभिनव अरुण 

      {पुरानी डायरी से १८०८२०१३}

* सर्वथा मौलिक एवं अप्रकाशित - अरुण 

Views: 965

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on August 27, 2013 at 7:03am

आदरणीय अग्रज श्री ..अरसे बाद आपके दर्शन आशीष से कितार्थ हुआ ... पुरानी ग़ज़लें हैं वर्कशॉप में काम के दौरान थोड़ी बहुत मरम्मत की गयी है ..जल्दबाजी हुई है ..सलाह पर अमल होगा और ..फिर मिलेंगे अगर खुदा लाया एक अच्छी ग़ज़ल के साथ !!अभिवादन !!!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 26, 2013 at 6:03pm

बड़ी नरम सी ग़ज़ल हुई है, भाईजी.

नरम-नरम शुभकामनाएँ.. . 

हाँ,  रुआ वाले शेर में बिल्ली के साथ-साथ ऊँट घुस आया है.  ऐसा मुझे लगा. देख लीजियेगा. संभव हुआ तो किसी एक को बाहर कर दीजियेगा.

हल वाला शेर कुछ अलग है. लेकिन पुआ की याद दिला कर सराबोर ही कर दिया आपने.

पुनः बहुत-बहुत बधाई. 

Comment by Abhinav Arun on August 25, 2013 at 7:14pm
आदरणीय मंजरी जी ,ग़ज़ल पसंद आई ,बहुत आभार प्रोत्साहन हेतु आपका !!
Comment by mrs manjari pandey on August 25, 2013 at 4:15pm

   आदरणीय जितनी सराहना की जाए उतना कम ही होगा. क्या सुन्दर भाव और् ..क्या.  क्या..

  

मधुर सी चांदनी है ,

मिला महुआ चुआ सा |

 

ये माँ का याद आना ,

लगे  मीठा पुआ सा |

Comment by Abhinav Arun on August 20, 2013 at 6:15pm

अश'आर पसंद आये धन्य हुआ आदरणीय राम शिरोमणि जी बहुत बहुत शुक्रिया .

Comment by ram shiromani pathak on August 20, 2013 at 2:41pm

मैं हर शब् हारता हूँ ,

ये जीवन है जुआ सा |

 

कसावट का  भरम था ,

नरम थी  वो रुआ सा |

 

नज़र खामोश उसकी ,

असर उसका दुआ सा |

 

कहीं कुछ टीसता है ,

कि धंसता है सुआ सा |///////////बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल आदरणीय  ,दिल को छू गयी //हार्दिक बधाई आपको 

Comment by Abhinav Arun on August 20, 2013 at 5:10am

ग़ज़ल को सराहा आ. डॉ साहिबा , बहुत बहुत नमन वंदन आपका !

Comment by Abhinav Arun on August 20, 2013 at 5:09am

हां ? बस ऐसे ही कुनबा जोड़ने की कोशिश हुई है अपना परिवार है सो जो भी किचेन में बनता है परोस देने में संकोच नहीं आ. गीतिका जी ! शुक्रिया बहुत बहुत आपकी टिप्पणी मेरा हौसला बढ़ाएगी !!

Comment by Abhinav Arun on August 20, 2013 at 5:08am

आ.जितेन्द्र जी , लिखना सार्थक हुआ आपके स्नेह से संपूरित हूँ ..आभार !

Comment by Abhinav Arun on August 20, 2013 at 5:07am

बहुत शुक्रिया आदरणीया अन्नपूर्णा जी रचना के अनुमोदन से बल मिला !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
1 hour ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Feb 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service