For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीत की जन्मपत्री बनाते रहे

पीर पंचांग में सिर खपाते रहे ।
गीत की जन्मपत्री बनाते रहे ।
हम सितारों की चौखट पे धरना दिये
स्वप्न की राजधानी सजाते रहे ।

लाख प्रतिबंध पहरे बिठाये गये
शब्द अनुभूतियों के सखा ही रहे
आँसुओं को जरूरत रही इसलिये
दर्द के कांधे के अँगरखा ही रहे
श्वास की बाँसुरी बज उठी जब कभी
हम निगाहें उठाते लजाते रहे।

पर्वतों से मचलती चली आ रही,
गीत गोविन्द मुग्धा नदी गा रही,
पांखुरी-पांखुरी खिल गई रूप की
भोर लहरा रही, चांदनी गा रही,
ये सरित सिंधु तक यौवना जा सके
आस अच्छे दिनों की लगाते रहे ।

धूप खिलती रही, सांझ ढलती रही
उम्र पर लीक ही लीक चलती रही
पनघटों की जगह लग गये कल मगर
रार पनिहारिनों बीच पलती रही
जान ही ना पड़ा बाल कब पक गये
बेखबर बैल हल में मचाते रहे।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 740

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on November 3, 2014 at 3:36pm

इस गीत के प्रवाह ने दिल जीत लिया आ० सुलभ अग्निहोत्री जी - वाह।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 11, 2013 at 9:07pm

आदरणीय, अभी आप इस मंच पर आये हैं. अभी आपको बहुत कुछ ऐसा कुछ जानने और सुनने को मिलेगा जो थोड़ा विशेष लगेगा. किन्तु, उनका होना अनायास नहीं है. आप स्वयं समझदार हैं, मेरे सम्बोधन का आशय और उसमें अंतर्निहित इंगितों को समझियेगा.

सादर

Comment by Sulabh Agnihotri on August 11, 2013 at 6:00pm

वन्दना तिवारी जी ! धन्यवाद !
चैखट दरअसल जो आप समझ रही हैं वही है। मेरा यूनीकोड कन्वर्टर पता नहीं क्यों गलत टाइप कर रहा है।
‘पीर’ नहीं समझ पायीं आप या ‘पंचांग’ नहीं समझ पायीं ?

Comment by Sulabh Agnihotri on August 11, 2013 at 5:53pm

आदरणीय सौरभ जी ! अपना निवेदन पुनः दोहरा रहा हूँ । आपकी अनुशंसा मिली - मेरा रचना-कर्म सार्थक हो गया।

Comment by Vindu Babu on August 11, 2013 at 5:09pm
आदरणीय सुलभ जी बड़ी गहन रचना रची है आपने,कई बार पढनें पर अर्थ स्पष्ट हो पाया मुझे।
'पीर पंचांग' का मतलब महोदय नहीं समझ सकी,'चैखट' तो शायद चौखट होगा।
प्रथम बन्द ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
सादर बधाई इस सार्थक रचना के लिए।
सादर

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 11, 2013 at 3:58pm

आदरणीय सुलभजी, आपकी इस रचना ने बहुत प्रभावित किया है. बार-बार पढ़ गया. सस्वर पढ़ता रहा. दर्द के काँधे अँगरखा होना छू गया.  साथ ही, इन पंक्तियों से आपकी विशेष संवेदनशीलता मुखरित होती है  -- पनघटों की जगह लग गये कल मगर / रार पनिहारिनों बीच पलती रही

सादर बधाइयाँ, आदरणीय. 

Comment by Sulabh Agnihotri on August 7, 2013 at 9:40am

बहुत-बहुत धन्यवाद ! राणा प्रताप सिंह जी !

Comment by Sulabh Agnihotri on August 7, 2013 at 9:40am

बहुत-बहुत धन्यवाद ! डाॅ0 प्राची सिंह जी !


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on August 6, 2013 at 10:36pm

बहुत सुन्दर गीत | ठेठ और देशज शब्दों ने गीत को और भी सुन्दर बना दिया है|


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 5, 2013 at 10:03pm

बहुत खूबसूरत प्रवाहमय गीत लिखा है आ० सुलभ अग्निहोत्री जी ..हार्दिक बधाई 

कुछ एक टंकण त्रुटियाँ रह गयी हैं उन्हें सुधार लें 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
51 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service