For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तूफ़ान जोरों पर था , बादलों की घुमड़ घुम भी शुरू हो चुकी थी , पतझड़ के मौसम में सारी पत्तियां झड़ चुकी थीं , उनका तिनकों से बना घोंसला मुझे साफ़ नज़र आ रहा था , वो हवा में डोलती डालों पर सहमे सहमे बैठे कभी अपने घोंसलों को देखते तो कभी इस तूफानी मंज़र में अपनी नज़र इधर उधर दौड़ाते , एकाएक मै उन परिंदों की भाव वेदना में डूब सा गया , कितने बेसहारा, कितने असुरक्षित , कितना निर्दोष भाव ,कोई शिकायत नही , ये कैसा समर्पण , लगा कि कहर भी परमात्मा ढा रहा हो और उसे झेल भी परमात्मा ही रहा हो , दो दृश्यों में जैसे एक समाहित था , जैसे अद्वैत घट रहा हो । वो ना तो अपना घोंसला बचाने की कोशिश कर रहे थे और ना ही कोई सुरक्षित जगह ढूंढ रहे थे , दो विरोधी दशाओं में एक ही भाव, कोई विरोध नही , जैसे स्वीकार कर रखा हो उसकी मर्ज़ी को , कितने करीब अस्तित्व के , कोई फासला ही नही उनके और प्रकृति के बीच , परमात्मा ही बैठा रहा होगा उनके रूप में , और दूसरी तरफ हम मनुष्य जो जुटे रहते हैं हमेशा अपनी सुरक्षा बनाने में इस लिए ही तो दूर होते गए अपनी ही समग्रता से और क्षुद्र होते गए , हमने बाहर ही नही भीतर भी सुरक्षा की दीवारें खड़ी कर लीं सच हम कितने दूर - दूर जीते हैं प्रकृति से, एक तरफ तो परमात्मा की इतनी विराट लीला परमात्मा की और दूसरी तरफ इन सबसे अन्जान अपनी क्षुद्रता में खोया मनुष्य , ये कहाँ जीते हैं हम अपनी आँखे बन्द किये हुये और ये कितने विराट जैसे सबकुछ हो उन्ही का , पूरा आकाश है उनकी छत जिसमे भरते वो उड़ाने , हम भी तोड़ सके जो मन की दीवारें और उड़ सकें अपने अन्तर आकाश में, हम भी स्वीकार कर सकें उसकी समग्रता को , अस्तित्व के एक भाव में डूबे वो पक्षी शायद सच्चे सन्यासी थे , जो सन्यास की सच्ची परिभाषा कह रहे थे ।

                                                                                       नीरज

Views: 501

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Neeraj Nishchal on May 27, 2013 at 1:36pm

बहुत बहुत शुक्रिया अशोक कुमार जी 

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 21, 2013 at 10:57pm

"कितना निर्दोष भाव ,कोई शिकायत नही , ये कैसा समर्पण , लगा कि कहर भी परमात्मा ढा रहा हो और उसे झेल भी परमात्मा ही रहा हो ," वाह बहुत सुन्दर रचना आदरणीय नीरज मिश्रा जी. 

Comment by Neeraj Nishchal on May 21, 2013 at 3:11am

बहुत बहुत शुक्रिया लक्ष्मण प्रसाद जी

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 20, 2013 at 6:07pm

मनुज को पक्षी तो क्या चींटी तक से अनुशासन सीखने को मिलता है | परमात्मा भी उनकी मदद करता है, जो घनात्मक 

सोच के साथ प्रयत्नशील रहते है | सुन्दर प्रस्तुति के लिए बधाई 

Comment by Neeraj Nishchal on May 17, 2013 at 11:39am

धन्यवाद श्री राम जी

Comment by श्रीराम on May 17, 2013 at 11:36am

कथा के रूप में सुन्दर प्रस्तुति ...............

Comment by Neeraj Nishchal on May 17, 2013 at 11:22am

बहुत बहुत अनुग्रह शालिनी जी

Comment by Neeraj Nishchal on May 17, 2013 at 11:21am

सादर धन्यवाद केवल प्रसाद जी

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 17, 2013 at 9:49am

आ0 नीरज भाई जी, ’कोई फासला ही नही उनके और प्रकृति के बीच, परमात्मा ही बैठा रहा होगा उनके रूप में....।।’ बहुत सुन्दर भाव। बधाई स्वीकारें। सादर,

Comment by shalini kaushik on May 17, 2013 at 12:57am

बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
41 minutes ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
42 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
23 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service