For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दीप पर्व पर एक गीत: फिर से दीप बने

कुहनी तक देखो कुम्हार के

फिर से हाथ सने

फिर से चढ़ी चाक पर मिट्टी

फिर से दीप बने

 

 

बंद हो गई सिसकी जो

आँगन में रहती थी

परती पड़ी जमीन हमेशा

उन बिन दहती थी

उनके आने पर बाबू जी

फिर से तने तने

 

 

आने लगी महक जबसे

तेरे इन गज़रों से

सय्यादों ने उड़ा दिए सब

पंछी पिंजरों से

टुकड़ा एक धूप का घर में

चल आया घुटने

 

 

मिट्टी ने आकार ले लिया

तम को हरने का

ज्योति पर्व पर है संदेसा

और संवरने का

मिट्टी से ही बनी सुराही

और घड़े चिकने

Views: 565

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Vindu Babu on August 7, 2013 at 7:40pm
आदरणीय राणप्रताप जी पहली बार आपके ब्लाग पर आना हुआ।
आपका प्रेरक नवगीत ने बहुत प्रभावित किया।
इस उन्नत रचना के लिए सादर बधाई स्वीकारें महोदय!
सादर
Comment by Vasundhara pandey on August 7, 2013 at 2:56pm

बहुत सुन्दर ...बहुत सुन्दर ,,,  कितना सुन्दर पिरोया आपने ...बधाई बहुत बहुत !

Comment by वीनस केसरी on November 14, 2012 at 2:36pm

आने लगी महक जबसे

तेरे इन गज़रों से

सय्यादों ने उड़ा दिए सब

पंछी पिंजरों से

टुकड़ा एक धूप का घर में

चल आया घुटने


क्या कहने साहब
लूट लिया
जिंदाबाद

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on November 14, 2012 at 1:49pm

बहुत ही सुन्दर भाव ....और इस नव गीत के लिए 

अतेन्द्र

की तरफ से हार्दिक बधाई .........


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 14, 2012 at 12:45pm

बहुत सुन्दर नव गीत आ. राणा प्रताप जी

कुहनी तक देखो कुम्हार के
फिर से हाथ सने
फिर से चढ़ी चाक पर मिट्टी
फिर से दीप बने................ बहुत सुन्दर सजीव शब्द चित्र

मिट्टी ने आकार ले लिया
तम को हरने का
ज्योति पर्व पर है संदेसा
और संवरने का................... बहुत खूबसूरत भाव शब्द

हार्दिक बधाई इस मनमोहक गीत के लिए आदरणीय


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 14, 2012 at 11:21am

देर से आये, मगर क्या दुरुस्त आये, भाई राणाजी. .. !

बहुत दिनों बाद ’नवगीत’ ने हुलस कर शृंगार किया है. मानों पता दिया हो अपने होने का. प्रत्येक प्रतीक अद्भुत ! एकदम से छू रहे हैं. 

समझ सकता हूँ, ’आँगन’ के हरियाने को, खिले-खिले बाबूजी का तने-तने होने को, पिंजरों के बंधों के अदबदा कर खुलने को ! लेकिन मुग्ध कर दिया धूप का घुटने चलना ! .. वाह, राणाभाई, वाह !

उजास का कनखियों से विभोर हो निहारना.. . साथ ही, नरम-नरम ऋतुओं का गलबहियाँ डाल झूलना.. . मुबारक हो !

बधाई-बधाई-बधाई.. .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service