For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(बहरे रमल मुसम्मन मख्बून मुसक्कन

फाइलातुन फइलातुन फइलातुन  फेलुन.

२१२२     ११२२     ११२२    २२)

 

जब भी हो जाये मुलाक़ात बिफर जाते हैं

हुस्नवाले भी अजी हद से गुजर जाते हैं

 

देख हरियाली चले लोग उधर जाते हैं

जो उगाता हूँ उसे रौंद के चर जाते हैं

 

प्यार  है जिनसे मिला उनसे शिकायत ये ही

हुस्नवाले है ये दिल ले के मुकर जाते हैं

 

माल लूटें वो जबरदस्त जमा करने को

रिश्तेदारों के यहाँ शाम-ओ-सहर जाते हैं

 

घर बनाने को चले जो भी नदी को पाटें   

बाढ़ में बह के वही लोग बिखर जाते हैं  

 

बाढ़ जनता की मुसीबत है अफ़सरों  का मज़ा

उनके बिगड़े हुए हालात सुधर जाते है

 

प्यार से जब भी मिले प्यार जताया 'अम्बर'

क्यों ये कज़रारे नयन अश्क से भर जाते हैं

--इं० अम्बरीष श्रीवास्तव 'अम्बर'

Views: 1079

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 12, 2012 at 2:04pm

आदरणीय भाई जी, आपकी इस ग़ज़ल के मतले और उद्धृत शेरों पर ध्यान ही नहीं गया था, खूब मंथन हुआ था. अब बहुत कुछ सधा हुआ है. ओबीओ की यही तो खासियत है.

सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on October 12, 2012 at 2:02pm

आदरेया राजेश कुमारी जी,

आभारी हूँ कि आपने मतले को सकारात्मक दृष्टि से ही परखा ....

//माल लूटें वो जबरदस्त जमा करने को

रिश्तेदारों के यहाँ शाम-ओ-सहर जाते हैं-------चोर है क्या ?//

केवल चोर ही नहीं वरन डकैत हैं डकैत .........क्योंकि रिश्तेदारी का सीधा ताल्लुक स्विट्जरलैंड आदि से ही है .....

एक-एक शेर की समीक्षा करके दाद देने के लिए आपके प्रति हार्दिक धन्यवाद ! सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on October 12, 2012 at 1:51pm

आदरणीय अशोक जी,

आपके द्वारा की गयी सराहना के लिए हार्दिक आभार मित्रवर !

Comment by Er. Ambarish Srivastava on October 12, 2012 at 1:49pm

शरीफ साहब,

आपने मतले में जम के पहलू की बात की है ....

जैसा कि मैं भाई वीनस जी को स्पष्ट कर चुका हूँ .....कि 'पसर' जाने से हमारा तात्पर्य रुकने ओर टिक जाने से ही था परन्तु इसके द्विअर्थी होने की तरफ़ मैंने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था.....अतः इसे सुधार कर 'बिफर' कर दिया है | हालाँकि इस ग़ज़ल को मैं बज़्म-ए-सुखन की नशिस्त में पढ़ चुका हूँ परन्तु आश्चर्य है कि इस ओर किसी ने भी इंगित नहीं किया  ! इसे इंगित करने के लिए आपका व वीनस  साहब का बहुत-बहुत शुक्रगुज़ार हूँ |

आप शायद अब  निराश न हों ...

Comment by Er. Ambarish Srivastava on October 12, 2012 at 1:38pm

आदरणीय भाई वीनस केसरी जी

'पसर' जाने से हमारा तात्पर्य रुकने ओर टिक जाने से ही था परन्तु इसके द्विअर्थी होने की तरफ़ मैंने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था.....अतः इसे सुधार कर 'बिफर' कर दिया है | हालाँकि इस ग़ज़ल को मैं बज़्म-ए-सुखन की नशिस्त में पढ़ चुका हूँ परन्तु आश्चर्य है कि इस ओर किसी ने भी इंगित नहीं किया  ! इसे इंगित करने के लिए आपका व शरीफ साहब का बहुत-बहुत शुक्रगुज़ार हूँ | दोहों पर भी आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है !

अब यह मतला कुछ इस प्रकार से है ...

जब भी हो जाये मुलाक़ात बिफर जाते हैं

हुस्नवाले भी अजी हद से गुजर जाते हैं


आपसी बातचीत संबंधी व्यस्तता में हुए ध्यान भंग की वजह से आये हुए 'तकबुले रदीफ' को निम्न प्रकार से दूर कर दिया है ....

देख हरियाली चले लोग उधर जाते हैं

जो उगाता हूँ उसे रौंद के चर जाते हैं

प्यार  है जिनसे मिला उनसे शिकायत ये है

हुस्नवाले है ये दिल ले के मुकर जाते हैं

माल लूटें वो जबरदस्त जमा करने को

रिश्तेदारों के यहाँ शाम-ओ-सहर जाते हैं.....     वैसे यह शेर  का ताल्लुक स्विट्जरलैंड से है फिर भी  इस शेर की बेहतरी के लिए

                                                               कृपया  इस्लाह करें .....

प्यार से जब भी मिले प्यार जताया 'अम्बर'

क्यों ये कज़रारे नयन अश्क से भर जाते हैं         शायद किसी पश्चाताप के आँसू ही होंगे भाईजी .......

आप शायद अब  निराश न हों ....

इस गज़ल पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने हेतु आपका दिली शुक्रिया .....


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on October 12, 2012 at 10:54am

वाह वाह वाह आदरणीय अम्बरीष भाई जी, बहुत ही प्यारी सी ग़ज़ल कही है. मतला-ए-सानी कमाल का बना है, बधाई स्वीकारें.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 12, 2012 at 9:37am

जब भी हो जाये मुलाक़ात पसर जाते हैं

हुस्नवाले भी अजी हद से गुजर जाते हैं-------पहले फंसाना फिर पीछा छुड़ाना 

 

देख हरियाली चले लोग उधर जाते हैं

जो उगाता हूँ वहाँ रोज वो चर जाते हैं-------कोई चुम्बकीय आकर्षण होगा 

 

प्यार  है जिनसे मिला उनसे शिकायत कैसी

देख तिरछी सी नज़र हम भी सिहर जाते हैं---------प्यार में गिले शिकवे कैसे 

 

माल लूटें वो जबरदस्त जमा करने को

रिश्तेदारों के यहाँ शाम-ओ-सहर जाते हैं-------चोर है क्या ?

 

घर बनाने को चले जो भी नदी को पाटें   

बाढ़ में बह के वही लोग बिखर जाते हैं  ----वाह वाह प्रकृति का रोष तो झेलना ही पड़ेगा 

 

बाढ़ जनता की मुसीबत है अफ़सरों  का मज़ा

उनके बिगड़े हुए हालात सुधर जाते है----------बढ़िया कटाक्ष प्राकृतिक त्रासदी में हाथ सेंकते हैं अधिकारी 

 

प्यार से जब भी मिले प्यार जताया 'अम्बर'

क्यों ये कज़रारे नयन अश्क से भर जाते हैं---------कोई तो गिला होगा !!

अम्बरीश जी बधाई इस ग़ज़ल के लिए 

Comment by Ashok Kumar Raktale on October 12, 2012 at 7:55am

बाढ़ जनता की मुसीबत है अफ़सरों  का मज़ा

उनके बिगड़े हुए हालात सुधर जाते है

बहुत सुन्दर शेर बधाई स्वीकार करें आदरणीय अम्बरीष जी.

Comment by SHARIF AHMED QADRI "HASRAT" on October 12, 2012 at 12:57am

zam ke pehlu ke sath ghazal ke shuru hone ne nirash kiya ambresh ji 

Comment by वीनस केसरी on October 12, 2012 at 12:33am

जब भी हो जाये मुलाक़ात पसर जाते हैं

हुस्नवाले भी अजी हद से गुजर जाते हैं..........

हुस्न वालों का हद से गुज़र कर मुलाक़ात होते ही पसर जाना ???

हुजूर  जो अभिप्राय निकल रहा है उसे स्वीकार कर पाना कठिन है वह भी तब जब कोई अभी अभी नारी शक्ति पर आपके दोहे को पढ़ कर आ रहा हो
आपके इस शेर ने बहुत निराश किया है

देख हरियाली चले लोग सभी आते हैं

जो उगाता हूँ यहाँ रोज वो चर जाते हैं  .......  तकाबुले रदीफ  का ऐसा बड़ा दोष  !!!
 

प्यार  है जिनसे मिला उनसे शिकायत कैसी

देख तिरछी सी नज़र हम भी सिहर जाते हैं..... औसत

 

माल लूटें वो जबरदस्त जमा करने को

रिश्तेदारों के यहाँ शाम-ओ-सहर जाते हैं..... शेर और बेहतर हो सकता है

 

घर बनाने को चले जो भी नदी को पाटें   

बाढ़ में बह के वही लोग बिखर जाते हैं  

 

बाढ़ जनता की मुसीबत है अफ़सरों  का मज़ा

उनके बिगड़े हुए हालात सुधर जाते है.................. बढ़िया

 

प्यार से जब भी मिले प्यार जताया 'अम्बर'

क्यों ये कज़रारे नयन अश्क से भर जाते हैं

भाई जी  कोई  आपसे प्यार से मिले और बदले में आप भी प्यार जताएं तो इसमें अश्क की बात कहां से आ गई , बात तो तब है कि कोई आपसे बेरुखी से मिले और आप उसपर भी प्यार लुटाएं तो पशेमानी नयनों  अश्क से भर जाये

या आपने खुशी के आंसू की बात की है ? मामला तब भी नहीं जम रहा ...


आदरणीय अम्बरीश जी,
क्षमा प्रार्थी हूँ  परन्तु  इस सरल जमीन पर आपसे स्तरीय ग़ज़ल की अपेक्षा है और इस ग़ज़ल ने निराश किया है क्योकि आपने हमेशा अपनी ग़ज़लों से मुझे वाह वाह कहने को मजबूर किया है 
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service