For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अब यहाँ कोई नहीं कोई नहीं आयेगा..

मसीहा मर गया कब का लटक के सूली पे ,
कि छूटी जान इस जहाँ के चालबाजों से,
कोई पागल नहीं है वो कि फिर से आयेगा  ,
कम अज़ कम कब्र में तो चैन से सोने दो उसे ...
.
मौत के बाद उस कि क़द्र की तो एहसान क्या,
जिया  जब तक तबाह कर डाला तुम ने उसे.
उसी का हश्र देख मुहम्मद ने कहा "मैं आख़िर  हूँ  ",
न कूदे गा कोई वली अब तुम्हारे पचड़े  में,
अपना बवाल  अपने सर पे रखो कमबख्तो,
कि फिर से प्यासा मरने कौन आये तुम्हारी दुनिया में...
.
कहा तो कृष्ण ने भी था कि "मैं आऊँ गा..",
धर्म कि हानि होगी तब  तुम्हे  बचाऊँ गा,
बहुत उस्ताद थे जानते थे कहाँ  धर्म ही है,
और जो है ही नहीं उस की  हानि क्या होगी...
.
अधर्मी, बेधर्मी, विधर्मी, कुधर्मी हैं हम सब,
कहाँ से लायें धर्म और कहाँ से हानि करें, 
हाँ एक खाने  का धर्म ही तो रह गया है अब,
यही धरम निभाने में जुटे  पड़े हैं सब...
.
इस का उस का पड़ोसी का, चार घर आगे  का,
सब का खा  लो यही एक धर्म है निभा डालो,
जब इस में हानि करो गे तो कृष्ण आयें गे,
अपने सगों का कैसे खाते हैं , सिखाएं गे...
.
न छोड़ो सोच कर कि  वो तुम्हारा भाई है,
बाप है ,दादा है, या उन सबों का भाई है,
उन की  आत्मा का न सोचो चोला कोई बदल लेगी,
तुम अपना पेट भरो, गले तक भरो, धर्म करो...
.
जब तक इस चोले में हो ,यहाँ खाओ,
फिर जब दूसरे में घुसना तो उस के मुंह  से खाना,
खाते खाते उलट देना, उलट के फिर खाना,
पकडे जाने तो छूट जाने के बाद फिर खाना...
.
सीता की बेटियां बेफिक्र हैं राम और रावण से,
इस का बेटा है "लव" तो "कुश " क्या पता उस का हो,
कोई फायदा मिले  तो एक विभीषण का भी हो,
जाओ तुम यूँ ही टहल आओ, एक तुम्हारा भी हो...
.
करो गे क्या यही दुनिया है, इसी में जीना है,
देख पाओ तो देखो वर्ना आंख अपनी फोड़ डालो,
जीना चाहो तो जियो वर्ना कहीं से कूद  मरो,
अपने चुल्लू  का पानी बचा लो बेशर्मो के लिए.....

.

Views: 578

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by मनोज कुमार सिंह 'मयंक' on April 8, 2012 at 3:40pm

मसीहा रोज आता है,मसीहा रोज आएगा|

चमन को बेचने वाले भी इसको जानते हैं|

मगर आँखों में पर्दा हैं छ्टेगी अज्ल के ही दिन,

फिर जो होना है सो होगा,सभी यह मानते हैं||...यह मेरा मंतव्य है..आदरणीय सरिता जी जोरदार रचना पर बधाई कबूल करें

Comment by RAJEEV KUMAR JHA on April 7, 2012 at 3:48pm

बहुत सुन्दर रचना के साथ इस मंच पर आगमन. बधाई! सरिता जी.

मौत के बाद उस कि क़द्र की तो एहसान क्या,
जिया  जब तक तबाह कर डाला तुम ने उसे.
उसी का हश्र देख मुहम्मद ने कहा "मैं आख़िर  हूँ  ",
न कूदे गा कोई वली अब तुम्हारे पचड़े  में,
अपना बवाल अपने सर पे रखो कमबख्तो,
कि फिर से प्यासा मरने कौन आये तुम्हारी दुनिया में...
बहुत सुन्दर पंक्तियाँ.

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 6, 2012 at 10:56pm

वाह वाह, क्या शैली है, झकझोर कर रख दिया, बहुत ही शानदार अभिव्यक्ति, मानव के दानव बनने की प्रक्रिया को रेखांकित करती इस रचना पर बहुत बहुत बधाई स्वीकार करे आदरणीया सरिता सिन्हा जी |

Comment by CA (Dr.)SHAILENDRA SINGH 'MRIDU' on April 6, 2012 at 10:21pm

 सशक्त रचना हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on April 6, 2012 at 9:56pm
करो गे क्या यही दुनिया है, इसी में जीना है,
देख पाओ तो देखो वर्ना आंख अपनी फोड़ डालो,
जीना चाहो तो जियो वर्ना कहीं से कूद  मरो,
अपने चुल्लू  का पानी बचा लो बेशर्मो के लिए.....

सरिता बहन जी ! आग उगलती हुई इस रचना के लिए बधाई स्वीकारें !

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 6, 2012 at 9:18pm

स्नेही ईश पुत्री, सादर. शानदार विचारों से युक्त वर्तमान स्थिति को दर्शाती रचना , बधाई.

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on April 6, 2012 at 7:28pm
जीना चाहो तो जियो वर्ना कहीं से कूद  मरो,

अपने चुल्लू  का पानी बचा लो बेशर्मो के लिए

सरिता जी,

धमाकेदार कविता के साथ मंच पर आपका प्रथमागमन शानदार रहा| बहुत ख़ूब! मेरी ओर से बधाईयां...

Comment by Abhinav Arun on April 6, 2012 at 3:39pm

एक   सन्देश परक सार्थक सशक्त रचना हेतु हार्दिक बधाई आदरणीया सरिता जी !!

Comment by Er. Ambarish Srivastava on April 6, 2012 at 3:39pm

//जाओ तुम यूँ ही टहल आओ, एक तुम्हारा भी हो...

करो गे क्या यही दुनिया है, इसी में जीना है,

देख पाओ तो देखो वर्ना आंख अपनी फोड़ डालो,
जीना चाहो तो जियो वर्ना कहीं से कूद  मरो,
अपने चुल्लू  का पानी बचा लो बेशर्मो के लिए.....//

सरिता सिन्हा जी ! आग उगलती हुई इस रचना के लिए बधाई स्वीकारें !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service