For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आजादी
1. मैं शाम को स्कूटी से आ रहा था।एक ऑटो से आगे निकलता कि उसी लेन में सामने से तेज गति से लहराती एक मोटर साइकिल आ गई। मैं थोड़ा दाएं हटा,ऑटो थोड़ा बाएं।मोटर साइकिल सवार बेधड़क निकल गए।भयमुक्त होने के बाद मैंने पीछे की तरफ आंखें तरेड़ी।
"कोई फायदा नहीं।आजादी है।"ऑटो ड्राइवर बोला।

2. फ्लैट के म्यूटेशन के क्रम में वह आज फिर निगम कार्यालय गया।कागजात पहले ही जमा हो चुके थे।संबंधित अधिकारी से उस दिन बात शुरू हुई थी,तो वह बोला था," आदेश होगा,तो आपका कागज बना दूंगा।पर पेपर,स्टांप वगैरह के पैसे लगेंगे।फिर टाइप कराना, अलग से। ऐसे कौने करेगा? क्यूं करेगा?"
"तो करा दीजिए।खर्च मिलेगा।" कहकर वह तब आ गया था।
आज उसे कागज मिला,तो उसने हिसाब समझाया कि चार हजार पांच सौ रुपए उसने दिए थे,पर रसीद तो तीन हजार पांच सौ की ही थी। वह कागज लेकर निकल चला।अधिकारी मुंह देखने लगा।बगल के अधिकारी ने चुटकी ली,"आजादी है।"
3. झंडोत्तोलन हुआ।आजादी के नारे लगने लगे।कुछ ने "वंदे मातरम्" कहा।कुछ ने नहीं।
नारे लगाने वाले चिढ़े।नहीं लगानेवालों की तरफ गुस्साए हुए देखने लगे।फिर एक बुजुर्ग ने कहा,"आजादी है।"
4.इम्तहान पास लड़के छंट गए। फेल हुए सिलेक्ट हुए।नौकरी में आ गए।पास हुए दोस्त ने नौकरीवाले दोस्त से पूछा,"तुम तो फेल थे।नौकरी कैसे मिल गई?"
"लक्ष्मी जी की बदौलत।फेल का खेल है भाई।तुम क्या समझो?"
"आजादी है।" दूसरे ने इतना ही कहा।
5.ललिता की ललना -केंद्रित,सिंगार - समर्पित कहानी छप गई।लखन की वृद्धाश्रम की बीहड़ जिंदगी को बयां करती कहानी तिरस्कृत हो गई। वह अखबार के संपादक को खरी -खोटी सुनने लगा।
"ऐसा मत कर मेरे दोस्त।"
"क्यूं न करूं?आजादी है मुझे।"
"छापने वाले को भी है।" लखन के दोस्त ने इतना ही कहा।
6. "ये जांच एजेंसी वाले पक्षपात करते हैं,मनमानी भी।"
"कैसे?"
"देखो न।कब का घोटाला,कब हमारे पीछे लगे हैं?"
"घोटाला किया ही क्यूं?"
"तब लूट की छूट थी।"
"और अब एक्शन लेने की आजादी है।"
7."ये नेता लोग जिसके साथ चुनाव जीतते हैं,उसका साथ छोड़ विरोधियों के साथ क्यूं सरकार बना लेते हैं? इन्हें शर्म नहीं आती?"
"चुनाव में लाज -शर्म कोई मुद्दा होता नहीं है। वैसे भी देश में आजादी का माहौल है।"

"मौलिक एवं अप्रकाशित"

Views: 239

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on September 8, 2022 at 7:05pm

आभार आ.लक्ष्मण भाई।नमन।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 24, 2022 at 5:53am

आ. भाई मनन जी, सादर अभिवादन। अच्छी व्यगात्मक लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
18 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service