For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

धारावाहिक कहानी : कौन देगा इस रिश्ते को नाम ? अंक- 5

कौन देगा इस रिश्ते को नाम ?

लेखक -- सतीश मापतपुरी

अंक -- पाँच (अंतिम )

भीड़ में खलबली मच गयी थी. जबरन उन दोनों को बाहर खींच निकालने की योजना बनने लगी.
नाजिमा सोच नहीं पा रही थी कि अब उसे क्या करना चाहिए, किस तरह अपने मेहमानों की रक्षा करनी चाहिए, भीड़ में से दो-चार युवक आगे बढ़ने लगे,इसी बीच बड़े मियां आंगन में आ पहुचें. उन्हें देखते ही जमात बांधकर आये लोग सकपका गये. बड़े मियां जैसे ही नाजिमा के पास आये,नाजिमा उनके सीने से लगकर फफक पड़ी. हिचकियों के बीच उसने कहा--"आप अच्छे मौके पर आये हैं बड़े मियां . मैंने दो मजबूर भाई-बहन..... ." आगे वह नहीं बोल पायी, उसका गला रुंध गया.
" मैंने सब कुछ सुन लिया है बेटे. तुझपर कितना गुमान हो आया है,मैं बता नहीं सकता . रुसुलपुर की पाक जमीं ने रजिया पैदा किया है. इतने नामर्दों के साथ महज तुम एक को पैदा करके अल्लाह मियां ने सारा हिसाब-किताब भरपाई कर दिया है ." भीड़ की ओर उंगली दिखाकर बड़े मियाँ ने कहा. अब तक जिस किवाड़ के सामने पहरेदार बनकर नाजिमा खड़ी थी उसे बड़े मियां ने भड़भड़ा कर खोल दिया . अंदर का दृश्य देखकर उनका कलेजा फट गया. एक युवती जार-जार रो रही थी और एक युवक उसकी पीठ थपथपाकर मूक दिलासा दिए जा रहा था . दोनों ने कातर दृष्टी से बड़े मियाँ को देखा .
"डरो नहीं बेटे ." बड़े मियां ने दोनों को अपनी भुजाओं में भर लिया .
दोनों भाई-बहन को भीड़ के सामने लाकर बड़े मियां ने खड़ा कर दिया . फिर जुम्मन को घूरते हुए बोले--"आगे बढ़ो जुम्मन, सुना है लड़कियों को अगवा करने का नापाक शौक चर्राया है तुम पर? अरे नामर्द, इसके लिए भी हाथ भर का कलेजा चाहिए . दस आँखों के सामने से कोई पृथ्वीराज चौहान ही किसी संयुक्ता को अगवा कर सकता है और तारीख के लहूलुहान सीने में कील ठोंक सकता है, तुझ जैसे गीदड़ तो सिर्फ रातों में गाल बजा सकते हैं . नाजिमा, ये दोनों अब बड़े मियाँ के मेहमान हैं ."
नाजिमा सुधा को चुमकर बोली--"जाओ बहन,वहां बड़े मियां के साये में हिफाजत से रहोगी . हम गरीब हैं तुम्हारी हिफाजत का एकरार नहीं कर सकते ."
सुधा नाजिमा से एक बच्चे की तरह लिपट गयी--"पता नहीं तुमसे मेरा किस जन्म का रिश्ता है बहन ."
"रिश्ते तो इसी जन्म और वतन का है सुधा, पर मादरे वतन की यह बदनसीबी है कि इस रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया जा सका . इस रिश्ते को काफिर और विधर्मी कह कर गाली दिया जाता है यहां ." नाजिमा बड़े क्षोम भरे स्वर में कहा .
"नारी शक्ति का तुम्हारे रूप में मैंने दर्शन किया है बहन . तेरा यह भाई तुझे लाख-लाख दुआयें दे रहा है ." युवक ने नाजिमा का हाथ पकड़ कर कहा . बड़े मियां के साथ-साथ दोनों भाई-बहन भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ने लगे . सुधा बार-बार पलट कर नाजिमा को देख रही थी और फिर लगभग भागते हुए जाकर नाजिमा से लिपट गयी .

((((( समाप्त)))))

Views: 386

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rash Bihari Ravi on August 30, 2011 at 2:07pm

bahut sundar sir ji 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
16 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
17 hours ago
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service