For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक सुबह ना जाने क्या हुआ
ऐसा लगा की सुबह तो रोज़ होती है ,

पर आज अलग कुछ बात है
इन हवाओं में घुली है शरारत,

जैसे इन्होने छोड़ी है शराफ़त
ज़रूर कोई छुपा हुआ राज़ है
निकला जो घर से , तो देखा फूलों को मुस्कुराते हुए
गुलाब तो रोज़ होते थे आँगन में,

पर अब इस मौसम मे कोई गुलाबी सा एहसास है
सूरज तो आज भी था

लेकिन फिर भी कल रात के चाँद की शीतलता सी मौजूद थी वातावरण मे
धीरे धीरे एहसास हुआ

कि आज मुस्कुराने को जी चाह रहा है
किसी के लौट के आने का एहसास ,

मन के प्रांगण को विलासित कर रहा है
इस भोर में फैला हे विभोर

जो जग को उर्जावान बना रहा है
घर से जो निकला कुछ दूर तो ठिठुरन सी होने लगी
कल तक जो सड़क थी, घने वन सी लगने लगी
नज़र गई एक वृक्ष के तने पर ,

दूर देश से कोई पंछी आया मेहमान बनकर
ओझल सी दिखने लगी उस पार की चाय की गुमटी,

ऐसा लग रहा था जैसे बादल भूल कर् नभ का रास्ता
, आ गये हो धरती पर
जैसे ही मैने चाय का प्याला हाथ मे लिया ,

होठों से पहला घूँट जो पिया ,
इस चाय मे एक अलग ही बात थी,
जैसे ढोलक की ताल पे वो राग-मल्हार थी
जैसे-जैसे दिन चढ़ा,

वैसे-वैसे उसका नशा और बढ़ता गया
निशा में एक चाँदनी थी और एक वो थी
दोनो का शबाब सर चढ़ के बोल रहा था
इस नशे ने ऐसा पागल किया 

कि बिन साज़ के गीत गूंजने लगे ,

बिन फूलों के सब महकने लगे
अब हमसे भी रहा ना गया ,

थमा रज़ाई का दामन,

और फिर ख्वाबों को नींदों में छिपा लिया |
कुछ ऐसा था सर्दी का आगाज़ ||










Views: 433

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 9, 2012 at 4:04pm

mujhko thand lag rahi hai, ek pyala chye ho jaye. 

Comment by Abhinav Arun on December 17, 2011 at 8:15pm

सर्दी के आगाज़ का बहुत सुन्दर चित्र खींचा है रोहित जी हार्दिक बधाई !! कविता एक सकारात्मक भाव लिए हुए है उसे नमन है |

आपकी भाषा और शब्द चयन शिल्प सबकुछ बहुत सशक्त है लिखते रहिये - ये पंक्तियाँ -

मन के प्रांगण को विलासित कर रहा है
इस भोर में फैला हे विभोर

मन को भा गयीं हार्दिक बधाई !!

Comment by Rohit Dubey "योद्धा " on December 14, 2011 at 12:24pm
Plz comment

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। गजल कुछ शेर अच्छे हुए हैं लेकिन अधिकांश अभी समय चाहते हैं। हार्दिक…"
6 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई महेंद्र जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल से मंच का शुभारम्भ करने के लिए हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
Jaihind Raipuri joined Admin's group
Thumbnail

आंचलिक साहित्य

यहाँ पर आंचलिक साहित्य की रचनाओं को लिखा जा सकता है |See More
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"हर सिम्त वो है फैला हुआ याद आ गया ज़ाहिद को मयकदे में ख़ुदा याद आ गया इस जगमगाती शह्र की हर शाम है…"
4 hours ago
Vikas replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"विकास जोशी 'वाहिद' तन्हाइयों में रंग-ए-हिना याद आ गया आना था याद क्या मुझे क्या याद आ…"
4 hours ago
Tasdiq Ahmed Khan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"ग़ज़ल जो दे गया है मुझको दग़ा याद आ गयाशब होते ही वो जान ए अदा याद आ गया कैसे क़रार आए दिल ए…"
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"221 2121 1221 212 बर्बाद ज़िंदगी का मज़ा हमसे पूछिए दुश्मन से दोस्ती का मज़ा हमसे पूछिए १ पाते…"
6 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आदरणीय महेंद्र जी, ग़ज़ल की बधाई स्वीकार कीजिए"
8 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"खुशबू सी उसकी लाई हवा याद आ गया, बन के वो शख़्स बाद-ए-सबा याद आ गया। वो शोख़ सी निगाहें औ'…"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"हमको नगर में गाँव खुला याद आ गयामानो स्वयं का भूला पता याद आ गया।१।*तम से घिरे थे लोग दिवस ढल गया…"
10 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"221    2121    1221    212    किस को बताऊँ दोस्त  मैं…"
10 hours ago
Mahendra Kumar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"सुनते हैं उसको मेरा पता याद आ गया क्या फिर से कोई काम नया याद आ गया जो कुछ भी मेरे साथ हुआ याद ही…"
17 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service