For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

Sushil Sarna's Blog – August 2015 Archive (8)

अंगूठी (लघु कथा ) ....

अंगूठी (लघु कथा )

'नहीं,नहीं … देखो अब इस घर में रहना शायद मुमकिन नहीं है। 'रेनू ने गुस्से में अपने पति रणधीर से कहा और बैग में अपने कपड़ों को रखने लगी। ''दीपू चलो अपने खिलोने उठाओ और अपने बैग में रखो। ''रेनू ने अपने सात साल के बेटे को करीब करीब डांटते हुए कहा। दीपू भौंचका सा डर कर अपने पापा की तरफ देखकर अपने खिलौने बैग में रखने लगा। ''देखो रेनू ! यूँ छोटी छोटी बातों पर रूठ कर ज़िंदगी के बड़े फैसले नहीं लिए जाते। क्या हुआ अगर मम्मी ने तुम्हें बर्तन साफ़ करने के लिए कह दिया। उनकी…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 31, 2015 at 2:39pm — 10 Comments

ख़्वाब :......

ख़्वाब :....

हकीकत के बिछोने पर

हर ख़्वाब ने दम तोड़ा है

नहीं, नहीं

ख़्वाब कहाँ दम तोड़ते हैं

हमेशा इंसान ने ही दम तोड़ा है

हर टूटता ख़्वाब

इक नए ख़्वाब का आगाज़ होता है

हर नया ख़्वाब

फिर इक तड़प दे जाता है

और चलता रहता है

सूखे हुए गुलाबों की

सूखी महक में जीने का सिलसिला

इंसान को शबनमी ख़्वाबों में

फ़ना होने की

आदत सी हो गई है

बस, ख्वाब को मंज़िल समझ

अंधेरों से लिपट कर जीता है

दर्द को साँसों में घोल…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 25, 2015 at 3:57pm — 4 Comments

चेप्टर-२ -कुछ क्षणिकाएँ :....

चेप्टर-२ -कुछ क्षणिकाएँ :

1.

वो साकार है या निराकार है

पता नहीं

वो है

मगर दिखता नहीं

फिर भी वो

जीवन का आधार है

शायद उसी को

दुनिया कहती है

ईश्वर



………………............

2.

कितना विचित्र है

हमारा साथ होना

एक लम्बी चुप

सांसें भी निःशब्द

एक दूसरे के वास्ते

भाव शून्यता

पत्थर सा प्यार

दम तोड़ते सात फेरों के वादे

उठायेंगे सात जन्म

जर्जर  होता …

Continue

Added by Sushil Sarna on August 13, 2015 at 12:30pm — 2 Comments

ग्रीटिंग कार्ड (लघु कथा)......

 ग्रीटिंग कार्ड (लघु कथा).......

आज सुशील अपने बेटे के बर्थडे पर बहुत खुश था। कवि होने के नाते उसने अपने पितृभाव को तो कागज़ पर उतार दिया था लेकिन फिर भी सोचा कि इसके साथ अगर एक ग्रीटिंग कार्ड भी दे दिया जाए तो बेटा खुश हो जाएगा। ग्रीटिंग कार्ड की बड़ी सी शॉप में जाकर वो कार्ड देखने लगा। कुछ देर के बाद दुकानदार ने पास आकर कहा '' सर, क्या मैं आपकी कोई मदद कर सकता हूँ। '' सुशील ने युवा जोड़ों की भीड़ में सकपकाते हुए कहा '' अरे हाँ , देखिये दरअसल मुझे बाप द्वारा बेटे को बर्थडे पर दिए…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 12, 2015 at 3:50pm — 22 Comments

मील के पत्थर ....

मील के पत्थर....

पत्थर पर तो हर मौसम

बेअसर हुआ करता है

दर्द होता है उसको

जिसका सफ़र हुआ करता है

सिर्फ दूरियां ही बताता है

निर्मोही मील का पत्थर

इस बेमुरव्वत पे कहाँ

अश्कों का असर हुआ करता है

हर मोड़ पे मुहब्बत को

मंजिल करीब लगती है

हर मील के पत्थर पे

इक फरेब हुआ करता है

कहकहे लगता है

दिल-ऐ-नादाँ की नादानी पर

हर अधूरे अरमान की

ये तकदीर हुआ करता है

कितनी सिसकियों से

ये रूबरू होता है मगर

पत्थर तो पत्थर है…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 10, 2015 at 8:26pm — 12 Comments

कर सत्य को अंगीकार...

कर सत्य को अंगीकार  ....

आवरण से श्रृंगार किया

माया से किया प्यार

अन्तकाल संसार ने

सब कुछ लिया उतार

अद्भुत प्रकृति है जीव की

ये भटके बारम्बार

लौ लगाये न ईश से

पगला बिलखे सौ सौ बार

शीश झुकाये मन्दिर में

हो जैसे कोई मज़बूरी

अगरबत्ती भी यूँ जलाए

जैसे ईश पे करे उपकार

कपट कुण्ड में स्नान करे

और विकृत रखे विचार

कैसे मिलेगा जीव तुझे

उस पालनहार का प्यार

सत्य धर्म है,सत्य कर्म है

सत्य जीवन आधार

ईश स्वयं…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 6, 2015 at 1:13pm — 8 Comments

चढ़ावा - लघुकथा.....

चढ़ावा - लघुकथा

''दादू .... !''

''हूँ .... !''

''हम मंदिर में पैसे क्यों चढ़ाते हैं … ?''

''बेटे , हर आदमी को अपनी नेक कमाई से कुछ न कुछ अपनी श्रद्धानुसार प्रभु के चरणों में अर्पण करना चाहिए। ''

''लेकिन दादू , आप तो कहते हैं कि हमारे पास जो भी है तो प्रभु का दिया है … . । ''

''हाँ तो … । ''

''तो जब सब कुछ प्रभु ही देते हैं तो हम फिर उन्हें पैसे क्यों चढ़ाते हैं ?''

दादू निरुत्तर हो पोते का मुख देखने लगे।

सुशील सरना

मौलिक एवं…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 5, 2015 at 3:54pm — 12 Comments

कुछ क्षणिकाएँ :.....

कुछ क्षणिकाएँ :

१.

कितना अद्भुत है

ये जीवन

कदम दर कदम

अग्रसर होता है

एक अज्ञात

संपूर्णता की तलाश में

और ब्रह्मलीन हो जाता है

एक अपूर्णता के साथ

२.

छुपाती रही

जिसकी मधु स्मृति को

अपने अंतस तल की गहराई में

वो खारी स्याही से 

कपोल पर ठहर

इक बूँद में

विरह व्यथा का

सागर लिख गया

३.

मैंने सौंप दिया

सर्वस्व अपना

जिसे अपना मान

छल गया वही

पावन प्रीत को …

Continue

Added by Sushil Sarna on August 4, 2015 at 1:30pm — 8 Comments

Monthly Archives

2026

2025

2024

2023

2022

2021

2020

2019

2018

2017

2016

2015

2014

2013

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service