For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नन्हा राम था आया ( विजय दशमी पर्व पर बच्चों के लिए )

नन्हा राजू पूछता दादाजी से आज ,

इतनी सारी भीड़ का क्या है दादू राज ?

आज दशहरा मेला दादू ने बतलाया ,

मेले में राजू को रावण बड़ा दिखाया l

रावण एक असुर था, सबको बड़ा सताता ,

छल-माया के बल पर हरदम था इतराता l

सूपर्णखा थी उसकी बहना नैनदुलारी ,

लक्ष्मणजी की पक्की मर्यादा से हारी l

आयी रावण को वो कटी नाक दिखलाने ,

रो-रो कर लंका के राजा को भड़काने  l

रावण होकर क्रोधित सीता को हर लाया ,

पुष्पक में बैठा कर, उनको लंका लाया l

राम लखन जब लौटे सीता को ना पाया ,

कहाँ गयी खो सीता उनका मन घबराया l

सीता-सीता करते जंगल-जंगल भटके ,

वहीं जटायु दीखा प्राण थे जिसके अँटके l

उसने राम-लखन को रावण-छल बतलाया ,

रावण जिधर गया था उनको दिशा बताया l

दोनों वीर चले फिर सीता को ले आने ,

रावण के पापों पर उसको सबक सिखाने l

सहयोगी हनुमान थे, कार्य हुआ आसान,

बने दूत, लंका पहुँच, रक्खा सीता मान l

रावण की सेना भी उनको पकड़ न पायी ,

महाबली ने सोने की लंका झुलसायी l

पर दम्भी रावण को काल नज़र ना आया ,

’युद्ध करेगा’ उसने यह ऐलान कराया l

सेना सागर-सेतु से पहुँची लंका द्वार ,

लंका पहुँचे वीर सभी हुई जय-ललकार ।

मेघनाद सा पुत्र भी बना काल का ग्रास ,

फिर भी रावण को नहीं हुआ काल-आभास l

कुम्भकर्ण भाई को रावण ने जगवाया ,

राम-लखन के सम्मुख रणक्षेत्र भिजवाया l

योद्धा सब रावण के पल भर टिक ना पाए ,

कुम्भकर्ण भी हारा अपने प्राण गँवाए l

अहंकार का रूप था रावण फिर हुँकारा ,

युद्धभूमि में आकर ’लड़ो राम’ ललकारा l

मर्यादा पुरुषोत्तम का फिर धनुष उठाना ,

लंका के राजा का मार गिराया जाना l

सदाचार की जय हो, कहता पर्व दशहरा ,

अच्छाई जीतेगी उत्सव कहे सुनहरा l

राजू हो खुश बोला, ’मैं भी राम बनूँगा’ ,

सत्यराह अपनाऊँ, मैं भी अडिग चलूँगा l

दादाजी मुस्काये धनुष-बाण दिलवाया ,

अयोध्या में उनकी नन्हा राम था आया l

Views: 656

Replies to This Discussion

वाह डॉ साहिबा, कम शब्दों में रामायण को पूरी सहजता से आपने प्रस्तुत किया है, बच्चों हेतु एक संग्रहनीय रचना, बधाई डॉ साहिबा ।

सुंदर सरल शब्दों में रामायण का पाठ पढाया, 

याद करेंगे बच्चे इसमें रामायण सार बताया ।
 
बधाई डॉ प्राची सिंह जी   

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
12 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इस सुझाव को विशेष रूप से रूहानी नज़रिये से भी देखेंहुस्न मुझ पर सवार होने सेशेष सारी कमी को भूल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई दयाराम जी, अभिवादन व आभार।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service