For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मेलन एवं मुशायरा" (विस्तृत और अंतिम रूप रेखा)

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा"

दिनाँक: 15/ 06/ 2013 प्रातः 9:00 से साँय कार्यक्रम समाप्ति तक

प्रिय साथियो,

पूर्व प्रस्तावित "ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मेलन एवं मुशायरा"  कार्यक्रम अब वास्तविक रूप में साकार हो रहा है. जहाँ ओबीओ परिवार के इच्छुक सदस्य एक स्थान पर एकत्र हो अंतर्जाल से निकल कर प्रत्यक्ष मिल सकेंगे तथा एक-दूसरे को व्यक्तिगत तौर पर जान सकेंगे. कार्यक्रम के लिए दिनाँक 15 जून 2013, दिन शनिवार तय हुआ है. कार्यक्रम की विस्तृत सूचना निम्नवत है :

कार्यक्रम का नाम :- "ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मेलन एवं मुशायरा" 
दिनांक :- 15 जून 2013 दिन शनिवार 

प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक -         नामांकन, अल्पाहार एवं चाय, सदस्य मिलन सह परिचय,
11 बजे से 1 बजे तक -                 विचार गोष्ठी,(विषय - साहित्य में अंतर्जाल का योगदान )
1 बजे से 2 बजे तक  -                  मध्याह्न भोजन 
2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक -  "कवि सम्मेलन एवं मुशायरा"

रात्रि 9 बजे - रात्रि भोजन         

                                                       

कार्यक्रम स्थल

कार्यक्रम का स्थान – सेमीनार हॉल, मेरठ इंन्स्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी (एम० आई० ई० टी०), कुमाऊँ, शिक्षा नगर, लामाचौड़,  हल्द्वानी- 263139, नैनीताल, (उत्तराखण्ड)

मेरठ इंन्स्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी (एम० आई० ई० टी०-कुमाऊँ)  के सम्बन्ध में अतिरिक्त जानकारियाँ निम्नलिखित यूआरएल (साइट ऐड्रेस) पर उपलब्ध है -

   http://mietkumaon.ac.in/

ठहरने की व्यस्था : आगंतुक ओबीओ के सदस्यों के ठहरने की यथोचित व्यवस्था दिनाँक 14/ 06/ 2013  साँय से 16/ 06/ 2013 प्रातः 8 बजे तक एमआईईटी-कुमाऊँ (इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर में ही की गयी है. जो भी सदस्य सपरिवार आ रहे हैं, उनके परिवार के सभी सदस्यों के रूकने का यथोचित प्रबन्ध है. इस हेतु कोई शुल्क निर्धारित नहीं है.

फिरभी, यदि कोई सदस्य अपनी सुविधानुसार सपरिवार किसी होटल में रुकना चाहें तो हल्द्वानी के होटल्स की जानकारी यहाँ क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं  तथा फोन द्वारा ही बुकिंग भी कराया जा सकता है. ज्ञातव्य है कि जून माह टूरिस्ट-सीज़न होने के कारण तत्काल होटल मिलने में परेशानी भी हो सकती है.

कार्यक्रम स्थल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से 13 किलोमीटर दूर पर कालाडुंगी रोड पर स्थित है. स्टेशन से टैक्सी या ऑटो बुक करवा कर वहाँ तक पहुंचा जा सकता है. सदस्य यदि अपनी ट्रेनों के पहुँचने के समय की पूर्व सूचना दे दें तो उनको रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक लाने की सुविधा भी मुहैया करायी जा सकती है.

भोजन की व्यस्था: सुरुचिपूर्ण शाकाहारी भोजन की व्यवस्था ओबीओ की तरफ से आयोजन परिसर में ही की गयी है.

हल्द्वानी के आसपास के पर्यटन स्थल: हल्द्वानी के आसपास बहुत सारे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रमणीक स्थल हैं. सभी पर्यटन-स्थलों पर सिर्फ सड़क के माध्यम से ही जाया जा सकता है.

अल्मोड़ा (Almora) 90kms, कौसानी (Kausani )130kms, भीमताल (Bhimtal) 28kms, नैनीताल (Nainital) 38kms

नौकुचियाताल (Naukuchia Tal) 47kms, बागेश्वर (Bageshwar) 155kms, जिम कोर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) 55kms, रानीखेत (Ranikhet) 84kms, मुक्तेश्वर (Mukteshwar) – 62kms, जागेश्वर (Jageshvar) - 97 kms

इन सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी यहाँ क्लिक कर प्राप्त की जा...

आयोजन स्थल एमआईईटी, कुमाऊँ कैसे पहुँचें

रेल मार्ग : हलद्वानी जंक्शन के लिए दिल्ली से चार ट्रेन तथा देहरादून से एक ट्रेन प्रतिदिन आती है.  आयोजन स्थल से नज़दीकी रेलवे स्टेशन हलद्वानी जंक्शन है जो कि इंस्टिट्यूट से लगभग 12 KMs की दूरी पर है. हलद्वानी स्टेशन से टैक्सी, ऑटो-रिक्शा आदि के रूप में सार्वजनिक वाहन हर समय मिलते हैं.

आकाश मार्ग : हलद्वानी से निकतम हवाई-अड्डा पंतनगर है जोकि इंस्टिट्यूट से 40 KMs दूर है. दिल्ली से पंतनगर के लिए प्रतिदिन उड़ान की व्यवस्था घोषित है.

सडक मार्ग : हलद्वानी कालडुंगी मार्ग पर ही लगभग 1.5 KMs पर इंस्टिट्यूट अवस्थित है. हलद्वानी से इंस्टिट्यूट मोड़ 10 KMs पर है. लामाचौड से लगभग 1 KM  आगे आने पर बायीं ओर का रास्ता HP पेट्रोल पम्प तक आता है. इस पेट्रोल पम्प से आगे बढ़ने पर इंस्टिट्यूट है. यदि गूगल मैप का प्रयोग किया जाय तो MIET, कुमाऊँ तक पहुँचना और आसान होगा. .

उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र के नैनीताल जिले में अवस्थित हलद्वानी एक क्षेत्रीय स्तर का व्यावसायिक शहर है, जोकि कुमाऊँ पर्वतीय क्षेत्र का द्वार भी है. हद्वानी अपने संयुक्त कस्बे काठगोदाम के साथ मिलकर हलद्वानी-काठगोदाम नगर निगम बनाता है जो 21 सितम्बर 1942 से सेवारत है. सम्प्रति उत्तराखण्ड राज्य का हरिद्वार नगरनिगम के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगरनिगम है. 

कार्यक्रम के सम्बन्ध में कोई जानकारी चाहते हैं तो आपका स्वागत है । आप अपना प्रश्न नीचे बने टिप्पणी बॉक्स में लिखें, आप फ़ोन भी कर सकतें हैं.

संपर्क सूत्र : 
गणेश जी बागी, मोO - 09431288405, 09572223673

सौरभ पाण्डेय,   मोO - 09919889911

डॉ प्राची सिंह,    मोO - 09758428992  

सभी सदस्यों से निवेदन है कि वो अपने आने की पूर्व सूचना अभी से ही दे दें, ताकि प्रवास के और कार्यक्रम आयोजन के समुचित प्रबंध किये जा सकें.


आवश्यक सूचना :- "ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मलेन एवं मुशायरा" में सम्मलित होने की सहमति दिनांक 5 जून तक अवश्य दे दें. उक्त तिथि के पश्चात् कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जायेगी. पारिवारिक सदस्यों के अलावा यदि आपके साथ अन्य व्यक्ति आ रहे हों तो यह सुनिश्चित कर लें कि वे ओबीओ परिवार के सदस्य हैं.

"ओबीओ विचार गोष्ठी सह कवि-सम्मेलन एवं मुशायरा" में सम्मलित होने हेतु सहमति प्रदान करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है, अब किसी नये नाम पर विचार नहीं किया जायेगा, पुनः अनुरोध है कि सदस्यगण परिवारिक सदस्यों के अलावा साथ में किसी भी ऐसे व्यक्ति को न लाये जो प्रविष्टि की अंतिम तिथि यानी ५ जून या उससे पहले ओ बी ओ सदस्य नहीं हैं । यदि आपके साथ परिवारिक सदस्य साथ आ रहे हैं और आप अभी तक इसकी सूचना नहीं दे पाये है तो इसकी अविलम्ब सूचना दे दें । 

आयोजन में सम्मलित होने वाले सदस्यों की अंतिम सूची निम्न है .... 

क्र०सं०

सदस्य का नाम

1.

श्री गणेश जी बागी

2.

श्री योगराज प्रभाकर

3.

श्री सौरभ पाण्डेय

4.

डॉ० प्राची सिंह

5

श्री राणा प्रताप

6

श्री वीनस केसरी

7

श्री अरुण निगम

8

श्रीमती राजेश कुमारी

9

डॉ० नूतन डिमरी गैरोला

10

श्री अलबेला खत्री

11

श्री रूप चंद्र शास्त्री मयंक

12

श्री आशीष नैथानी सलिल

13

श्री विनोद भगत

14

श्री रविकर फैजाबादी

15

श्री राजेश शर्मा

16

श्री विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी

17

सुश्री भावना तिवारी

18

श्री विशाल चर्चित

19

श्रीमती गीतिका वेदिका

20

श्री राज कुमार जिंदल

21

सुश्री मृदुला शुक्ला 

22

श्री अखंड प्रताप सिंह

23

श्री शुभ्रांशु पाण्डेय

24

श्री गणेश लोहानी

25

श्री बृजेश नीरज

26

श्री राम शिरोमणि पाठक

27

श्री अभिनव अरुण

28

श्री योगेश्वर राग 

29

श्रीमती कल्पना बहुगुणा

30.

श्री अशोक कुमार रक्ताले

31.

श्री अजय कुमार शर्मा

32.

श्री जीतेन्द्र पस्तारिया

33.

श्री अमन कुमार      

34.

श्री सूबे सिंह सुजान

35.

श्री अरुण कुमार शर्मा अनंत

36.

37.

38.

39.

40.

श्री संदीप कुमार पटेल

सुश्री महिमा श्री

श्री अवनीश उनियाल 

श्री अशफ़ाक अली (गुलशन खैराबादी)

श्री दिनेश कुमार खुर्शीद 

नोट :- यदि कोई ओबीओ सदस्य जो सम्मलित होने की सूचना पूर्व में दे चुका है और उसका नाम इस सूची में नहीं दिख रहा हो तो प्रबंधन से संपर्क कर अपना नाम सूची में शामिल करा लें । 

सादर

एडमिन
ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार

 

Views: 9777

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय आपका आगमन हो तो और भी अच्छा है हम तो खटीमा के लिये भी सोच रहे थे, रविकर जी ने भी यही इच्छा प्रकट की है

कार्यक्रम की रूप रेखा और विस्तृत जानकारी हेतु एडमिन महोदय को हार्दिक धन्यवाद. कार्यक्रम के बारे में इतना कुछ पढ़कर कर जानकार मन लायलित हो रहा है. कार्यक्रम में सम्मिलित होने पूरी कोशिश रहेगी. सादर

भाई अरुण अनन्त जी, बहुत अच्छा.  आप संयत हो कर विचार कर लें फिर अपने विचारों से अवगत करायें.

वस्तुतः प्रस्ताव और आयोजन की रूपरेखा वाले पोस्ट के बाद प्रस्तुत पोस्ट का मुख्य कारण आयोजन को यथार्थ की कसौटी पर कसना ही है. शुभकामनाओं की pleasantries तो प्रस्ताव वाले पोस्ट पर हो ही गयी.

आपकी अवश्य प्रतीक्षा रहेगी.

आदरणीय गुरुदेव श्री सादर प्रणाम, मैं तो तैयार हूँ परेशानी केवल इतनी है कि जून में उसी समय पत्नी की पहली डिलीवरी है, टिकट तो करवा ही ली है यदि पहले हो जाती है तो मेरा आना निश्चित है. आप सभी से मिलने के लिए अत्यंत उत्सुक हूँ.

भाई अरुण अनन्त जी, आपको ओबीओ परिवार की ओर से आनेवाले समय हेतु अनेकानेक बधाइयाँ. आप सपरिवार सानन्द हों.

अब तो, भाई, शुभ-समाचार के साथ आपकी प्रतीक्षा है.

शुभ-शुभ

बधाई हो नव-पिता श्री, और बधाई हो ताऊ जी................

हाहाहा सत्य कहा आपने आदरणीय गुरुदेव श्री

बस अरुण भाई यही समस्या मेरे साथ भी है इसीलिए डलेमा मैं हूँ क्या कहूँ क्या न कहूँ ...क्या करूँ क्या न करूँ 

वैसे आपको शुभकामनाएं ............जय हो 

प्रिय मित्रवर संदीप भाई जी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, एक साथ पिता बन रहे हैं. भाई जी मेरी तो समस्या यह है कि मैं अकेला ही रहता हूँ तो कुछ हो ही नहीं सकता बाकी देखते हैं जैसी प्रभु की ईच्छा.

क्या करें कि ना करें कि कैसी मुश्किल हाय ... .  :-)))))

हमिन्तज़ाऽऽऽर करेंगे ..

हमिन्तज़ाऽऽर  करेंगे तेरा क़यामत तक.. ख़ुदा करें कि क़यामत हो.. . और तू आये.. . 

 :-))))))

हाहाहा लाजवाब गुरुदेव श्री आपका जवाब नहीं. जय हो

भावी पिताओं को अग्रिम शुभकामनाएँ.. 

बधाइयाँ भौतिक रूप से हलद्वानी में उपस्थित होने पर...  :-)))

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service