For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सोमू तड़के ही उठ गया था। वैसे तो वह रोज ही सूरज उगने के पहले उठ जाता था, अपने नित्यकार्य से निवृत्त होकर स्कूल जाता था। पर आज तो छुट्टी थी, और छुट्टी के दिन उसकी सुबह की दिनचर्या कुछ अलग होती थी। वह अपने दोस्तों के साथ हाथ में कुछ खाली बोरियों को लेकर निकल पड़ता था और सड़क पर चलते हुए कचरा, पन्नी, थ्रेश इत्यादि बिनकर उपयुक्त कचरे के डिब्बे में डाल देता था।
उसको जब किसी ने पूछा, "बच्चे, तुम कचरा क्यों उठाते हो? यह कार्य तो नगर-निगम वालों का होता है।"
उसने तपाक से उत्तर दिया, "अंकल जी, जब हम कचरा फैंक सकते हैं और सड़कों पर डाल सकते हैं तो उठाने की और सही जगह पर फैंकने की जिम्मेदारी भी तो हमारी ही होती है।"
और यह कहते हुए वह आगे बढ़ गया। हँसता-खेलता बचपन ! पर इस उम्र में इतनी ज़िम्मेदारी! उस व्यक्ति की नज़र में आ गया था अपना सोमू। फिर क्या था, अक्सर वह सोनू से टकरा ही जाते थे। और धीरे-धीरे कब सोनू उनका अपने बेटे-सा हो गया पता ही न चला।
आज अनंत चतुर्दर्शी थी, और सोनू से पता ही चल ही चुका था कि आज उसने एक नई मोहिम छेड़नी है। उससे बात करते हुए जो पता चला था आइए वो सब आपको भी बताता हूँ।
सोमू के कहना था कि हम भगवान गणेश की प्रतिमा को गणेश चतुर्थी के दिन घरों में या झाँकियों को धाम-धूम से पधराते हैं और अनंत-चौदस तक उनकी पूजा-पाठ अर्चना-आराधना करते हैं। पर हम जब इनको विसर्जित करते हैं तब उसके बाद हम यह मान बैठते हैं कि हमारी पूजा सम्पन्न हुई। पर मेरे अनुसार यह पूर्णतः अधूरी है...।
"अधूरी... वह कैसे?"
सोमू ने कहा, " हम गणेश पूजन की सामग्री भी तो साथ लेकर जाते हैं। फूल-माला, रोली-चावल , भोग, नारियल इत्यादि। इन सब के बाद जो पन्नी बच जाती है, फूल माला जो इधर-उधर पड़ी मिलती हैं...बाबा रे! इतना सब कचरा हो जाता है कि..."
"तो क्या तुम उसको भी उठाकर सफाई करने का काम करने की सोच रहे हो?"
"जी हाँ अंकल जी। मेरी पूजा तो तभी पूरी होगी।"
और यह कहते हुए वह अपने दोस्तों के साथ कब वहाँ से चला गया इस बात का एहसास ही नहीं हुआ।
यही तो सही अर्थ में पूर्ण पूजा होती है। आपको क्या लगता है?

मौलिक, अप्रकाशित, अप्रसारित।

Views: 223

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
49 minutes ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service