For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शहर शर्म के चलते

कौन कहता  है कि

मन तभी  उदास होता है

वातावरण में जब उदासी  होती है  

इतिहास  तो चिल्लाता है 

कि वातावरण में  

तब उदासी   होती  है 

जब मन  मे काबा काशी होती है 

 

जब शहर शर्म के चलते

अचानक ही झुक से जाते हैं

पर्वत शिखर के  झरने  

अचानक  ही रुक से जाते है

देहात  की  सौगात 

चूड़ी चँदेरी  सजी हाट

जब वीरान होने लगती हैं

चलती बाट पग डंडी

शिखर  झूलती  झंडी 

जब  सुनसान होने  लगती है 

 

अस्पतालों मे गुब्बारे 

गुलदस्ते   छुहारे 

किलकारी नहीं  भर पाते  है  

स्कूल के बस्ते 

बिक जाते हैं सस्ते 

घरों  मे नहीं लौट पाते हैं 

 

गलियों के नंगे पाँव 

ढूंढते  फिरते  हैं  छांव 

धमाचौकड़ी  नहीं मचा पाते हैं  

जब  शवास  आवास के दाम

बढ़ जाते  हैं इतने  

कि पसीने  की  बदौलत  

चुकाए नहीं  जा   पाते हैं

 

जब  शंख अजान गरज गरज 

धमकाती  सी लगने  लगती है 

कोयल  की कूक  कुंठित 

सुबकुबाती  सी लगने लगती  है 

तब व्याकुल  हो जाता  है  वातावरण 

खोल देता है अपने वातायान

और तब कही जा कर उसे 

उदास उदासी  याद करने लगती है 

 

कौन कहता  है कि

मन तभी  उदास होता है

वातावरण में जब उदासी  होती है  

इतिहास  तो चिल्लाता है 

कि वातावरण में  

तब उदासी   होती  है 

जब मन  मे काबा काशी होती है 
......
मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 400

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by amita tiwari on May 4, 2020 at 8:03am

आ0 मुसाफिर जी 

आपके लगातार उत्साह वर्धन के लिए ह्रदय से आभारी हूँ 

सादर 

अमिता 

Comment by amita tiwari on May 4, 2020 at 8:01am

आदरणीय डा सिंह,सुरेन्द्र नाथ जी 

आपके प्रेरणादायक शब्दों से भावविभोर हूँ 

स्नेह बनाए रखिए 

Comment by डॉ छोटेलाल सिंह on May 3, 2020 at 7:27pm

आदरणीया अमिता तिवारी जी इस मार्मिक कविता की हम कितनी भी प्रशंसा करें कम है, मुझे रियली बहुत अच्छी कविता लगी,हार्दिक शुभकामनाएं

Comment by नाथ सोनांचली on May 2, 2020 at 6:48pm

आद0 अमिता तिवारी जी सादर अभिवादन।  बढ़िया सृजन है। तथ्यपरक बातों को आपने बेहतरीन ढंग से अल्फ़ाज़ में बाँधा है। बधाई स्वीकार कीजिये

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 2, 2020 at 11:55am

आ. अमिता जी, अच्छी रचना हुई है । हार्दिक बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


प्रधान संपादक
योगराज प्रभाकर posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-110 (विषयमुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-110 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। इस बार…See More
4 hours ago
सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

कुंडलिया छंद

आग लगी आकाश में,  उबल रहा संसार।त्राहि-त्राहि चहुँ ओर है, बरस रहे अंगार।।बरस रहे अंगार, धरा ये तपती…See More
4 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a blog post

कहूं तो केवल कहूं मैं इतना: मिथिलेश वामनकर

कहूं तो केवल कहूं मैं इतना कि कुछ तो परदा नशीन रखना।कदम अना के हजार कुचले,न आस रखते हैं आसमां…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीय।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"ओबीओ द्वारा इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई।"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"धन्यवाद"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"ऑनलाइन संगोष्ठी एक बढ़िया विचार आदरणीया। "
Tuesday
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"इस सफ़ल आयोजन हेतु बहुत बहुत बधाई। ओबीओ ज़िंदाबाद!"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"बहुत सुंदर अभी मन में इच्छा जन्मी कि ओबीओ की ऑनलाइन संगोष्ठी भी कर सकते हैं मासिक ईश्वर…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a discussion

ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024

ओबीओ भोपाल इकाई की मासिक साहित्यिक संगोष्ठी, दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय, शिवाजी…See More
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय जयनित जी बहुत शुक्रिया आपका ,जी ज़रूर सादर"
Saturday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय संजय जी बहुत शुक्रिया आपका सादर"
Saturday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service