For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

काश ! ऐसा हो जाये कि,
ज़िंदगी एक पूरा नशा बन जाये,
नशे में सब कुछ माफ हो, और,
ज़िंदगी जीने का मज़ा आ जाये ।

जी लूँ कुछ,
इस तरह कि,
अगले जनम की भी,
चाह न रह जाए।

ऐ दुनियावालों !
क्यों है ये बेइन्तहा मुश्किल?
कि कह सकें-कर सकें वो,
जो दिल करना चाहता हो।

कभी हमें भी था,
भरोसा अपने सपनों पर,
अब अहसास हो गया है कि,
सपने दूसरो के ही र॔ग लाते हैं।

न सोचूँ, न मैं चाहूँ,
न ही दे सकूँ मैं, दर्द किसी को,
पर ज़माने ने जैसे,
ये ठेका, मेरे लिये ही उठा रखा है।

आ जाये जो हँसी,
दिल भर आता है,
गर आ गये जो आँसू,
कहीं दम ही न निकल जाए।

अजीब है, यहां हर कोई पा जाता है,
जो उसकी चाहत है,
मज़ाक तो ये है कि,
अपनी चाहतें ही मर गयी सारी l

आज सब याद आ गया,
आता ही चला गया,
अब तो कुछ ऐसा हो कि,
यादें ही मिट जाएँ सारी।

मौलिक व् अप्रकाशित।

Views: 576

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by R.C.Singh on November 2, 2019 at 12:22pm

आदरणीय उषा जी आपने अपनी इस मोहक कविता में वास्तव में भावों को शब्दों में इस तरह पिरोकर उदगारित किया है कि ये कहना गलत न होगा-
रख दिया है कागज पर कलेजा निकालकर,आपके उदगार व्यावहारिक हैं ।
बधाई स्वीकारें।

Comment by Usha on November 2, 2019 at 11:21am
आदरणीय सुश्री डॉ गीता चौधरी जी, आपके प्रोत्साहन भरे सकारात्मक भावों के लिए हृदय से आभार। सादर।
Comment by Dr. Geeta Chaudhary on November 2, 2019 at 6:45am

आदरणीय उषा जी, अच्छी भावपूर्ण क्षणिकाओं के लिए हार्दिक बधाई! 

Comment by Usha on November 1, 2019 at 9:05pm
आदरणीय समर कबीर सर, मेरी क्षणिकाओं पर आपकी पूर्ण सकारात्मक टिप्पणी से मेरा बहुत उत्साहवर्धन हुआ है। शाब्दिक त्रुटियाँ मेरे संज्ञान में लाने के लिए हृदय से आपका आभार। भविष्य में भी आपका आशीष यूहीं पाती रहूँगी, ऐसी कामना के साथ , एक बार पुनः आपका आभार। सादर।
Comment by Samar kabeer on October 31, 2019 at 2:58pm

मुहतरमा ऊषा जी आदाब,अच्छी क्षणिकाएँ लिखीं आपने,बधाई स्वीकार करें ।

'नशे में सब कुछ माफ हो'

इस पंक्ति में सहीह शब्द 'मुआफ़' है,देखियेगा ।

'जी लूँ कुछ,
इस तरह कि,
अगले जनम की भी,
चाह न रह जाए।

ऐ दुनियावालों !'

इस क्षणिका में 'जनम' को "जन्म" कर लें,और 'दुनिया वालों' शब्दों में दुनिया के बाद स्पेस दें ।

Comment by Dr. Geeta Chaudhary on October 30, 2019 at 10:19am

आदरणीय डॉ० उषा जी क्षणिकाओं की सराहना के लिए हार्दिक आभारI 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service