For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उम्र भर जो भी ग़रीबी के निशाँ देखेगा (३६)

उम्र भर जो भी ग़रीबी के निशाँ देखेगा 
कैसे मुमकिन है वो बाँहों में जहाँ देखेगा 
** 
कितना बारूद भरा होगा बताना मुश्किल 
लफ्ज़ से कोई निकलता जो धुआँ देखेगा 
**
दिल की रानाई का अंदाज़ा लगाए कैसे 
जो फ़क़त हुस्न कि फिर शोला-रुख़ाँ* देखेगा 
**
दर्द महसूस भला ग़म का उसे हो क्यों कर 
ज़िंदगी भर जो कोई ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ* देखेगा 
**
ज़ख़्म से ख़ून भी रिसता है कोई क्या जाने 
सिर्फ़ तस्वीर में जो नोक-ए-सिना* देखेगा 
**
नौजवाँ आज परेशान वतन में कब तक 
हार कर बैठा हुआ कार-ए-जियाँ* देखेगा 
**
कब तलक जिस्म शहीदों के फ़ना होंगे और 
मुल्क गद्दारों के बेशर्म बयाँ देखेगा 
**
ख़ुदक़ुशी मुल्क से कब जाएगी रुख़्सत होकर 
कब तलक खेत यहाँ अब्र-ए-रवाँ* देखेगा 
**
वक़्त अब हाथ में अपने है मिटा देंगे 'तुरंत '
जो सियासत में फ़क़त सूद-ओ-जियाँ* देखेगा 
**
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |
(मौलिक एवं अप्रकाशित )

शब्दार्थ -शोला-रुख़ाँ*=आतिशी कपोल ,ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ*=आर्तनाद को रोकना ,नोक-ए-सिना*=तलवार की नोक ,कार-ए-जियाँ*=फल रहित कार्य ,अब्र-ए-रवाँ*=घूमते हुए बादळ ,सूद-ओ-जियाँ*=लाभ हानि 

Views: 338

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on March 12, 2019 at 9:01am

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

मतले का भाव स्पष्ट नहीं,ग़ौर करें ।


''जो फ़क़त हुस्न कि फिर शोला-रुख़ाँ* देखेगा"

इस मिसरे को यूँ करना उचित होगा:-

'जो तेरे हुस्न को ऐ शोला रुख़ाँ देखेगा'

' ज़िंदगी भर जो कोई ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ* देखेगा'

'ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ' देेखने की  चीज़ नहीं ,ग़ौर 

करें ।

'मुल्क गद्दारों के बेशर्म बयाँ देखेगा'

'बयाँ' देखे नहीं सुने जाते है ।

'ख़ुदक़ुशी मुल्क से कब जाएगी रुख़्सत होकर'

इस मिसरे में 'जाएगी' और 'रुख़्सत' दोनों शब्द एक साथ मुनासिब नहीं ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service