For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तुम्ही बता दो कैसे आऊँ - (गीत) - मिथिलेश वामनकर

तुम्ही कहो, कैसे आऊँ,

सब छोड़ तुम्हारे पास प्रिये?

 

एक कृषक कल तक थे लेकिन अब शहरी मजदूर बने।

सृजक जगत के कहलाते थे, वो कैसे मजबूर बने?

वे बतलाते जीवन गाथा, पीड़ा से घिर जाता हूँ।

कितने दुख संत्रास सहे हैं, ये लिख दूँ, फिर आता हूँ।

कर्तव्यों के नव बंधन को तोड़ तुम्हारे पास प्रिये,

तुम्ही कहो, कैसे आऊँ,

सब छोड़ तुम्हारे पास प्रिये?

 

कौन दिशा में कितने पग अब कैसे-कैसे है चलना?

अर्थजगत के नए मंच पर, कैसे या कितना ढलना?

तथ्य अधूरे समझ सका पर पूर्ण उन्हें समझाना है।

छोड़ अधूरे काम प्रिये अब आना भी क्या आना है?

आज बताये उन रस्तों को मोड़ तुम्हारे पास प्रिये,

तुम्ही कहो, कैसे आऊँ,

सब छोड़ तुम्हारे पास प्रिये?

 

खेतों की हरियाली का नूतन कर्तव्य निभाना है।

अन्न दान करते हैं जो अब उनका कर्ज चुकाना है।

अम्बरीश मैं, निकट खड़ा हर एक लगे दुर्वासा है।

तन पूरित है मेरा लेकिन मन प्यासा का प्यासा है।

तन के ताने-बाने की बस होड़ तुम्हारे पास प्रिये,

तुम्ही कहो, कैसे आऊँ,

सब छोड़ तुम्हारे पास प्रिये?

 

व्यस्त जगत है अपने में ही, किसको है अवकाश यहाँ?

भूखे प्यासे बेघर निर्धन, अब तक सिर्फ हताश यहाँ।

प्यार मुहब्बत और दिलासा ना पाई है आस कभी ।

खुशियाँ, सुख के क्षण क्या होते? इनसे हैं अनजान सभी।

इक रिश्ते का कम से कम गठजोड़ तुम्हारे पास प्रिये,

तुम्ही कहो, कैसे आऊँ,

सब छोड़ तुम्हारे पास प्रिये?

 

------------------------------------------------------------

(मौलिक व अप्रकाशित)  © मिथिलेश वामनकर 
------------------------------------------------------------

 

Views: 1256

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on January 26, 2017 at 5:03pm

आ० मिथिलेश जी . आपका  सुखर सान्निध्य यादकर गीत पर आता हूँ . मुझे पहली ही पंक्ति अधूरी लग रही है  जैसा कि आ० समर कबीर साहिब ने संकेत  किया .

तुम्ही बता दो कैसे आऊँ छोड़ तुम्हारे पास प्रिये? -------  अगर ऐसा होता

 मैं आया हूँ अपना सब कुछ  छोड़ तुम्हारे पास प्रिये    तो शायद अधिक स्पष्ट होता . आप अपने विकल्प भी तलाश सकते हैं .

एक बात और ------- तुकांत में यदि  अनुस्वार है तो दोनों सम चरणों  में अनिवार्य है , 

एक बात और ----------- गीत छोटे और भावपरक होने चाहिये  समस्यापरक  नहीं  , आ० यह मेरा व्यक्तिगत विचार है --------सादर

Comment by Samar kabeer on January 26, 2017 at 3:27pm
जनाब मिथिलेश वामनकर जी आदाब,बहुत सुंदर और भावपूर्ण गीत लिखा आपने,इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।
गीत विधा के बारे में मुझे कुछ ज़ियादा मालूमात नही है,इस गीत का मुखड़ा देखिये:-
'तुम्ही बता दो कैसे आऊँ
छोड़ तुम्हारे पास प्रिय'
एक सवाल पैदा होता है कि किसे छोड़ ?
पहले बन्द की ये पंक्तियां देखिये:-
'एक कृषक कल तक थे लेकिन अब शहरी मज़दूर बनें
सृजक जगत के कहलाते थे वो कैसे मजबूर बनें'
क्या इन पंक्तियों में एक वचन और बहुवचन का दोष है,'बने' या 'बनें'? कृपया मार्गदर्शन करें ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 26, 2017 at 3:23pm

आदरणीय आशुतोष जी, इस प्रयास की सराहना हेतु हार्दिक आभार. यह गीत 16-14 मात्रा यति पर आधारित गीत है जिसमें विषम चरण 16 मात्राओं का और सम चरण 14 मात्राओं का है. यह गीत महाराष्ट्र के प्रसिद्द लावणी आधारित मुखड़े से आरम्भ होता है लेकिन अंतरों में कुकुभ छंद और ताटंक छंद का प्रयोग किया गया है. वास्तव में यह गीत 16-14 मात्रा यति पर आधारित गीत है जो कि लावणी, कुकुभ छंद और ताटंक छंद का प्रारूप है. बस लावणी के पदांत का निश्चित नियम नहीं है जबकि कुकुभ छंद में पदांत दो गुरु से और ताटंक छंद में पदांत तीन गुरु से होता है. अब आपने जिन पंक्तियों की ओर संकेत किया है-

अम्ब (त्रिकल) रीश (त्रिकल) मैं (द्विकल) निकट (त्रिकल) खड़े (त्रिकल) सब (द्विकल) -------> 3+3+2+3+3+2=16

लगे (त्रिकल)  मुझे  (त्रिकल) दुर्वा (चौकल) सा है (चौकल)  ----------------------------------------> 3+3+4+4= 14

तन पू (चौकल) रित है (चौकल) मेरा (चौकल) लेकिन(चौकल) ------------------------------------> 4+4+4+4=16

 मन प्या (चौकल) सा का (चौकल) प्यासा (चौकल) है(द्विकल)-----------------------------------> 4+4+4+2=14

आदरणीय पंक्तियों मात्रा भार एवं शब्द-कलों की दृष्टि से संतुलित है अतः मुझे कही लयबद्धता या रूकावट महसूस नहीं हो रही है.

सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on January 26, 2017 at 10:40am

आदरनीय मिथिलेश जी ..इस शानदार गीत और गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित कर रहा हूँ ,

अम्बरीश मैं, निकट खड़े सब लगे मुझे दुर्वासा है।.................................हैं और अगले पंक्ति में है से थोडा गेयता में  रुकावट सी लग                                                                                                         रही है 

तन पूरित है मेरा लेकिन मन प्यासा का प्यासा है।

मुझे ऐसा लगा इसलिए लिख दिया क्योंकि भ्रान्ति का निवारण होने से मुझे सीखने का अवसर मिलेगा ही ..सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service