For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओ मेरी जान! //रवि प्रकाश

ओ मेरी जान!
तुम्हें जान से कम कुछ कहूँ
तो कितना कम लगता है
वैसे तो हर संबोधन में तुम केवल
अंजुरी भर ही आते हो,
फिर भी जब कहती हूँ अपनी जान तुम्हें
मैं ख़ुद को ज़िंदा पाती हूँ,
मुझको यूँ लगता है
जैसे दूर कहीं क्षितिज पर
दो अलग अलग उड़ते बादल
अपना-अपना रंग-रूप,आकार भूल कर
एक दूजे में घुलमिल जाएँ
और अलग कर पाना अब उनको
नामुमकिन बात लगे प्यारे!
(देखो मैं भी कविता करने लगी हूँ...वाह! वाह!)
और बताऊँ?
क्यों बताऊँ?
छोड़ो, बुरा मान जाओगे!
अच्छा बोल रही हूँ बाबा!
नाराज़ क्यों होते हो?
बस यही कि......
तुम कितने बुद्धू हो!
हा हा हा हा....
कैसे भोलेपन से कह लेते हो
कि-"मेरे होने न होने से क्या है
तुम ख़ुद प्यारी हो,ज़िंदादिल हो
हर तरह से खुशियों के क़ाबिल हो"
उफ्फ, कैसे बदलूँ सोच तुम्हारी
न जाने कब मानोगे!
और सच कहूँ तो यही बात तुम्हारी
(ख़ुद को मेरी खुशियों की
वजह न मानने वाली यार...)
मुझको मुझसे दूर करके
पास तुम्हारे ले जाती है।
और भला ये भी तुम कैसे कह लेते हो
कि कौन चाहतों से तुमको देखा करता है!
कौन तुम्हारी सुनता है!
मन ही मन तुमको पूजा करता है!
मुझसे पूछो तो जानो
तुम यूँ ही अनजाने में भी
हँस कर देखो इसको, उसको, जिसको भी
वो बरसों तक महसूस करे
तुम्हारी निश्छल आँखों को
(पर तुम मानोगे थोड़े ही....चोर कहीं के!)
और सुनोगे?
रहने दो उकता जाओगे
तुमको सब मालूम तो है
मैं तो पागल हूँ जाने क्या क्या सोचा करती हूँ
तुम हँसते होंगे चुपके-चुपके........
अच्छा कहती हूँ यार!
जब मैं मंदिर की सीढ़ी चढ़ती हूँ
(केवल मैं ही
क्योंकि तुम तो नास्तिक कहलाते हो....गंदे बच्चे!)
और आदतन तुम कहते हो
अच्छा वर, अच्छा घर, अच्छा ससुर माँगना,
मैं मुँह फेर चल देती हूँ
शायद तुमको मालूम नहीं
तुम जो मिल गए हो बिन माँगे मुझको
अचानक यूँ ही थोड़े से जप से, थोड़े तप से
उसके लिए मैं
उस विराट के एक अकिंचन बुत के आगे
बस धन्यवाद कह लेती हूँ
और रोमांचित होती हूँ कि
बाहर तुम हो
मेरी... केवल मेरी राह देखते
(पता है मैं इसीलिए जानबूझ कर
ज़रा देर से आती हूँ)
दुनिया तुमको अपना कहने को तरस रही है
और तुम मुझको अपना कहते हो
इससे बढ़ कर कुछ माँगूँ तो
मैं अपराधी,मेरा तन-मन पापी है।
ओ जान मेरी!
तुम्हें जान से कम क्या बोलूँ मैं
तुम ही बोलो!
ओह, मगर तुम तो बुद्धू हो!
बोलोगे कि नाम ही ले लो
(पागल..........बेशर्म कहीं के!)
जानते सब हो मगर मानते नहीं हो कुछ भी।
-29.10.2016
मौलिक एवं अप्रकाशित।

Views: 616

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Prakash on November 5, 2016 at 11:35pm
धन्यवाद समर कबीर जी।
Comment by Samar kabeer on November 4, 2016 at 5:28pm
जनाब रवि प्रकाश जी आदाब,बढ़िया लगी आपकी कविता,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service