For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

समंदर पार वालों ने हमारा फन नहीं देखा - ग़ज़ल (मिथिलेश वामनकर)

1222-1222-1222-1222

----------------------------------------------

समंदर  पार  वालों  ने   हमारा  फ़न  नहीं  देखा

जवाँ अहले वतन ने आज तक बचपन नहीं देखा

 

जुरूरी  था, वही  देखा, ज़माने  की  ज़ुबानों  में

कि मीठी  बात देखी है  कसैलापन  नहीं  देखा

   

तबस्सुम देख के  मेरी, तसल्ली  हो गई उनको

हमारी आँख  में  सोया  हुआ सावन नहीं  देखा

  

निजामत का भला अपना वतन कैसा ख़ियाबां है

कि जिसमें गुल नहीं देखे कहीं गुलशन नहीं देखा

 

खुदी को देख के वो तो यकीनन खौफ खा जाती

किसी भी  रात ने कोई  कभी  दरपन नहीं देखा

 

गुजारिश है  गुजारे की, गिरां  कोई  नहीं मांगी         

तसव्वुर में  जहां ऐसा  कभी जबरन नहीं देखा

 

ज़रा तनहां अगर छोड़ा जहां ने रो दिए साहिब

यतीमों का  कभी तुमने  अकेलापन  नहीं  देखा

 

जियारत क्या, परस्तिश क्या, अकीदत क्या, इबादत क्या

किसी मासूम बच्चे का अगर चितवन नहीं देखा 

----------------------------------------------------------

(मौलिक व अप्रकाशित)        © मिथिलेश वामनकर

----------------------------------------------------------

Views: 1021

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 21, 2014 at 6:35pm
आदरणीय बागी सर, ग़ज़ल आपको पसंद आई, मेरा लिखना सार्थक हुआ। आपका बहुत बहुत धन्यवाद आभार।
आदरणीय गिरिराज सर के सुझाव अनुसार खुदी वाले अशआर को सुधारता हूँ।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 21, 2014 at 6:10pm

आदरणीय मिथिलेश जी, मुझे ग़ज़ल अच्छी लगी, खुदी वाले मिसरे पर आदरणीय गिरिराज जी का सुझाव मुझे अच्छा लगा, बधाई प्रेषित है सादर .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 21, 2014 at 1:55pm
आदरणीय शिज्जु सर आपको रचना पसंद आई लिखना सार्थक हुआ हार्दिक आभार, धन्यवाद।
सुधार की गुंजाइश बहुत है । बह्र में त्रुटि हो तो सुधारना आसान होता है, किन्तु कहन में त्रुटि हो या कहन में सम्प्रेषणीयता न हो तो सुधारना जरा मुश्किल काम बन जाता है। क्योकि स्वयं रचनाकार तो अपने भावों को जानता है किन्तु पाठक तक संप्रेषित करने में असफल रहता है। यहीं मेरी स्थिति है। इसलिए आप गुणीजनों से निवेदन है कि सहयोग व सुझाव से इन दोनों अशआर के लिए आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करें सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on December 21, 2014 at 9:32am

आदरणीय मिथिलेश जी बहुत खूबसूरत रचना हुई है हर शेर के लिये बधाई प्रेषित है। मैं आदरणीय गिरिराज सर की बात को आगे बढ़ाते हुये कहूँगा कि ग़ज़ल को जहाँ तक तराशने की गुँजाईश हो कोशिश करनी चाहिये इसमें कोई हर्ज नहीं है। हो सकता है कि एक खूबसूरत रचना कालयजी रचना बन के सामने आ जाये।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 20, 2014 at 11:40pm

आदरणीय गिरिराज सर मैंने इस मतले के लिए ही ग़ज़ल लिखी है लेकिन शायद मतले में अपनी बात स्पष्ट नहीं कर पाया | 

व्यंग्यात्मक लहजे में कहने का प्रयास किया है 

वतन के जवां लोग कभी बचपन(जैसा बचपन होना चाहिए) ही नहीं देख पाते है, संघर्ष में बचपन छीन जाता है और कब जवान हो गए पता ही नहीं चला... ये सुनो दुनियों वालों ऐसा हुनर देखा है कहीं !

समंदर  पार  वालों  ने   हमारा  फ़न  नहीं  देखा

जवाँ अहले वतन ने आज तक बचपन नहीं देखा  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 20, 2014 at 11:25pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी आपको ग़ज़ल पसंद आई, लिखना सार्थक हुआ.. हार्दिक धन्यवाद, आभार आपका |  आपके निर्देशानुसार प्रयास करता हूँ.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 20, 2014 at 11:22pm

केवल जीवन यापन हो जाए, जीवन  की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो जाए इतना ही चाहिए कोई कीमती चीज निवेदित नहीं है 

दिवास्वप्न में भी ऐसा सुख सुविधाओं वाला संसार जानबूझ के भी नहीं देखा. कुछ इस सोच को लेकर ये शेर कहा था. आगे आप लोग बताएं ... 

गुजारिश है  गुजारे की, गिरां  कोई  नहीं मांगी         

तसव्वुर में  जहां ऐसा  कभी जबरन नहीं देखा

 सादर आदरणीय गिरिराज भंडारी सर अब आप ही सुझाए,  निवेदन है 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 20, 2014 at 9:08pm

तबस्सुम देख के  मेरी, तसल्ली  हो गई उनको

हमारी आँख  में  सोया  हुआ सावन नहीं  देखा

जियारत क्या, परस्तिश क्या, अकीदत क्या, इबादत क्या

किसी मासूम बच्चे का अगर चितवन नहीं देखा -----ये दोनों शेर लाजबाब हुए विशेष बधाई इन दोनों के लिए 

बाकी ग़ज़ल भी बहुत बढ़िया है किन्तु जैसा की आ० गिरिराज जी ने इंगित किया है कहीं कहीं शेर और खुलना चाह रहे हैं 

बहरहाल आपको दिली दाद इस ग़ज़ल पर मिथिलेश जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 20, 2014 at 8:51pm

आदरणीय मिथिलेश भाई , बढिया ग़ज़ल कही है , दिली बधाइयाँ स्वीकार करें । शे र दर शे र निम्न बात कहना चाहता हूँ -

समंदर  पार  वालों  ने   हमारा  फ़न  नहीं  देखा

जवाँ अहले वतन ने आज तक बचपन नहीं देखा   -- मतला थोड़ा कमज़ोर लग रहा है , उला और सानी का राब्ता पकड़ नही पाया ।

 

जुरूरी  था, वही  देखा, ज़माने  की  ज़ुबानों  में

कि मीठी  बात देखी है  कसैलापन  नहीं  देखा ------ बहुत खूबसूरत बात कही , वाह !

   

तबस्सुम देख के  मेरी, तसल्ली  हो गई उनको

हमारी आँख  में  सोया  हुआ सावन नहीं  देखा --   बढिया शे र

  

निजामत का भला अपना वतन कैसा ख़ियाबां है

कि जिसमें गुल नहीं देखे कहीं गुलशन नहीं देखा -- ये भी बहुत अच्छा कहे

 

खुदी को देख के वो तो यकीनन खौफ खा जाती

किसी भी  रात ने कोई  कभी  दरपन नहीं देखा --  अगर वो देख ले खुद को यक़ीकन खौफ खा जाये  , कहना ज़्यादा सही होगा शायद -- अगर आपने खुद ही कहने के बदले खुदी कहा है तो ।

 

गुजारिश है  गुजारे की, गिरां  कोई  नहीं मांगी         

तसव्वुर में  जहां ऐसा  कभी जबरन नहीं देखा  --  बात साफ नही है , ऐसा लगता है

 

ज़रा तनहां अगर छोड़ा जहां ने रो दिए साहिब

यतीमों का  कभी तुमने  अकेलापन  नहीं  देखा  ---- बहुत अच्छा

 

जियारत क्या, परस्तिश क्या, अकीदत क्या, इबादत क्या

किसी मासूम बच्चे का अगर चितवन नहीं देखा ------ लाजवाब , वाह ! बधाई इस शे र के होने के लिये ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 20, 2014 at 8:31pm
आदरणीय गुमनाम जी बहुत बहुत आभार, धन्यवाद।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service