For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पत्र: माँ के नाम...!!

माँ... ... ...

आज खुश हूँ बहुत...

शायद इसलिए... कुछ सूझ नहीं रहा...

लिखनें को... सिर्फ इस शब्द 'माँ' के आगे...

शायद समझ आया कि क्यों तुम निहारती थी...

एकटक, कभी... जब मैं पुकारती थी... 'माँ'.. कह के तुझे...

आज समझ आई... दादी का हर पल मेरी जगह...

अपना पोता देखनें की चाहत की वजह...

आज समझ आया क्यों रोती थी तुम...

मेरे ब्याह का सोच के... ... ...

शायद सोचती होगी... अपनी अकेली ज़िन्दगी...

जो शायद बेटे के होने पर ना होती...

पर, माँ... ... ... मुझे क्यों नहीं एहसास होता...

मुझे क्यों नहीं चाह होती... बेटे की... ... ...???

आज... प्रकृति ने नवाजा है मुझे भी...

अपनें अनोखे चमत्कार से...

फूटा है एक अंकुर... मुझमें भी...

अब बनेगा एक पेड़... जिसे सीचूंगी मैं भी...

फिर उसके फल का इंतज़ार...

तेरी तरह... मैं भी सुनती हूँ...

अपनीं सासू माँ को... पोते की छह में मजबूर...
पर, तय किया है... मैंने भी...

जन्मूंगी एक बीज... जो किसी के आँगन का वृक्ष बनें...

ना जन्मूंगी कोई फल... जो एक वक़्त के बाद सड़ जाये...

महकाएं हैं 'दो अंगान' मैंने...

और महकाएगी...

मेरी "बेटी" भी... ... ...!!

::::::::जूली मुलानी::::::::

::::::::Julie Mulani::::::::

Views: 451

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Julie on December 17, 2010 at 10:12pm
बागी जी आपके शब्द भी बिलकुल सही हैं... शुक्रिया मेरी रचना को सरहाने का...!!

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 17, 2010 at 10:50am

बेहतरीन जुली, आप की कविता सारगर्भित होती है .....

 

माँ शब्द ही भरा पूरा शब्दकोष है, अगर कोई माँ को समझ ले तो आगे समझने के लिये कुछ रह ही नहीं जाता |जुली मैं तो बस यही कहना चाहूँगा कि.............

 

बेटा और बेटी मे,

अंतर कहा होता है,

बीज हो या फल,

ना मिले संरक्षण तो,

दोनों सड़ जाता है,

बिना फल के बीज कहा से आयेगा,

ना रहे बीज तो,

फल भी ना उपज पायेगा,

बेटा और बेटी है,

एक दुसरे के पूरक पल्वित,

बिना दोनों के,

यह संसार है अकल्पित,

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
1 hour ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
14 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Tuesday
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर मेरी प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हार्दिक…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत दोहों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार ।…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service