For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बरसात से बर्बादी/ चौपाई एवं दोहों में/ जवाहर

प्रस्तुत रचना केदारनाथ के जलप्रलय को अधार मानकर लिखी गयी है.

चौपाई - सूरज ताप जलधि पर परहीं, जल बन भाप गगन पर चढही.
भाप गगन में बादल बन के, भार बढ़ावहि बूंदन बन के.
पवन उड़ावहीं मेघन भारी, गिरि से मिले जु नर से नारी.
बादल गरजा दामिनि दमके, बंद नयन भे झपकी पलके!
रिमझिम बूँदें वर्षा लाई, जल धारा गिरि मध्य सुहाई
अति बृष्टि बलवती जल धारा, प्रबल देवनदि आफत सारा
पंथ बीच जो कोई आवे. जल धारा सह वो बह जावे.
छिटके पर्वत रेतहि माही, धारा सह अवरुध पथ ताही.
कोई बांध सहै बल कैसे, पवन वेग में छतरी जैसे.
छेड़ा हमने ज्यों विधि रचना, विधि ने किया बराबर उतना.
पथ में शिला रेत की ढेरी, हे प्रभु, छमहु दोष सब मेरी.
भोलेनाथ शम्भु त्रिपुरारी, तुमही सबके विपदा हारी.
आफत बाद करो पुनि रचना, बड़ी भयंकर थी प्रभु घटना.
सहन न हो कछु करहु गुसाईं, तेरे शरण भगत की नाई,
दोहा- दीन हीन विनती करौ, हरहु नाथ दुःख मोर.
आफ़तहि निकालो प्रभू, दास कहावहु तोर.

(मौलिक व अप्रकाशित) 

Views: 971

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 27, 2013 at 6:14pm

आदरणीय रविकर जी, सादर अभिवादन!

आपने अपनी कविता जोड़ कर चार चाँद लगा दिया -

तीरथ - पिकनिक एक समाना |
मानव धर्म कर्म मनमाना |


पैदल चलना भूला जब से |
दूर हुआ है तब से रब से |


भागी रथ पर तीरथ जनता |
भागीरथ से शिव नहिं मनता ||


मलबा पत्थर लाती गंगा |
करे व्यवस्था को झट नंगा ||

बहुत बहुत आभार आपका!

Comment by रविकर on June 26, 2013 at 4:55pm

बहुत बढ़िया चौपाइयां -
सुन्दर भाव-

तीरथ - पिकनिक एक समाना |
मानव धर्म कर्म मनमाना |


पैदल चलना भूला जब से |
दूर हुआ है तब से रब से |


भागी रथ पर तीरथ जनता |
भागीरथ से शिव नहिं मनता ||


मलबा पत्थर लाती गंगा |
करे व्यवस्था को झट नंगा ||

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 26, 2013 at 2:33pm

आदरणीय रामशिरोमणि साहब, सादर अभिवादन के साथ आपका आभार, उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए!

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 26, 2013 at 2:31pm

आदरणीया महिमा बहन, सादर अभिवादन!

इधर या उधर बहुत कम नजर आती हो! शायद ब्य्स्तता बढ़ गयी है! बधाई स्वीकार है! इधर मैं भी दोहा, चौपाई आदि चाँद लिखना सीख रहा हूँ! प्रतिक्रिया के लिए आभार!

Comment by ram shiromani pathak on June 26, 2013 at 1:11pm

वाह आदरणीय  सुन्दर चौपाई छंद रचा है आपने मेरी बधाई स्वीकारें.////////

Comment by MAHIMA SHREE on June 25, 2013 at 10:42pm

 

अति बृष्टि बलवती जल धारा, प्रबल देवनदि आफत सारा
पंथ बीच जो कोई आवे. जल धारा सह वो बह जावे.
छिटके पर्वत रेतहि माही, धारा सह अवरुध पथ ताही.
कोई बांध सहै बल कैसे, पवन वेग में छतरी जैसे.
छेड़ा हमने ज्यों विधि रचना, विधि ने किया बराबर उतना.
पथ में शिला रेत की ढेरी, हे प्रभु, छमहु दोष सब मेरी.
भोलेनाथ शम्भु त्रिपुरारी, तुमही सबके विपदा हारी

आदरणीय जवाहर सर नमस्कार  .. बहुत ही सुंदर प्रस्तुति ..मेरी बहुत-२ बधाइयाँ आपको

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 25, 2013 at 9:03pm

आदरणीय बृजेश जी , सादर अभिवादन !

उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत आभार ! आपलोगों के सान्निध्य का ही यह प्रभाव है 
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 25, 2013 at 9:01pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी , सादर अभिवादन !

उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत आभार !
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 25, 2013 at 9:00pm

आदरणीय कुशवाहा , सादर अभिवादन !

उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत आभार !
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 25, 2013 at 8:59pm

आदरणीय माथुर साहब , सादर अभिवादन !

उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत आभार !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
9 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
13 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
23 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service