For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इंसानो की बस्ती

हर ख्वाहिश हो जाये पूरी, यहाँ किसकी ऐसी हस्ती है,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

इंसानियत दफन हो गई, हैवानियत सब पे भारी है,

आत्मा है गिरवी सबकी, बेईमानो कि साहूकारी है,

बहता है लहु सडको पर, पानी की बुँदे बिकती है 

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

  

नारी ही नारी की आज, दुश्मन बन के बैठी है,

बच गई कोख मे तो, आग के हवाले होती है,

दहलीजो के अन्दर आज, बहन बेटीयाँ लुटती है,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

लहु पिलाते है अपना, खुद गंगाजल को मोहताज है,

कन्धो पर जिसने घुमाया, खुद कन्धे को मोहताज है,

तरशती बंजर आंखो से, आसूँ कि बारिश झारती है,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

 

बनते है हमराज और, अस्तीनो मे खंजर रखते है,      

रुप सुदामा का लेकर , आज बिभीषण मिलते है,

दोस्त बन गये है दुश्मन, मांझी डुबोते कस्ती है ,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

 

अपनो की परिभाषा भुले, गैरो मे अपने खोजते है,

चन्द सिक्को की खातिर, हाट मे रिश्ते बिकते है,

परँपराओ की हदे तोड कर, संस्कारो की बोली लगती है,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

हर ख्वाहिश हो जाये पूरी, यहाँ किसकी ऐसी हस्ती है ॥       

"मौलिक व अप्रकाशित

Views: 524

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बसंत नेमा on January 7, 2013 at 10:49am

आदरणीय प्राची दीदी ,

आप का बहुत बहुत ध्न्यवाद ,  आप के सुझावो का मै आदर करता हु और अपनी गलतीयो पे ध्यान दुंगा . बस आप बडॆ लोगो का इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करता रहुंगा 

श्री अशोक कुमार जी और श्री अरुन की आप लोगो का ध्न्यवाद  और आभार ... 

Comment by अरुन 'अनन्त' on January 6, 2013 at 1:48pm

आदरणीय बसंत जी प्रथम प्रयास हेतु आपको बधाई, ह्रदय की बेदना को सुन्दरता के साथ प्रस्तुत किया है, जैसा की प्राची दीदी ने कहा है उनकी बातों पर ध्यान दीजियेगा, धीरे-२ सब ठीक हो जायेगा. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on January 6, 2013 at 11:06am

हर ख्वाहिश हो जाये पूरी, यहाँ किसकी ऐसी हस्ती है,

लुटता है इंसान वहाँ, जहाँ इंसानो की बस्ती है ।

आदरणीय बसंत जी सुन्दर रचना प्रस्तुत की है, नारी के साथ ही वृद्ध माता पिता की पीड़ा पर चिंता व्यक्त की है. बहुत बढ़िया बधाई स्वीकारें टंकन त्रुटी पर आदरेया डॉ. प्राची जी ने लिखा ही है.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on January 5, 2013 at 7:06pm

समाज में व्याप्त नैतिक अवमूल्यीकरण से आहत मन के उद्गारों को व्यक्त करने का सुन्दर प्रयास आदरणीय बसंत जी. 

आपकी प्रथम प्रवष्टि पर हार्दिक बधाई 

कहीं कहीं टंकण की त्रुटियाँ रह गयी हैं, उन्हें आप एडिट अवश्य कर लें.

सादर.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
12 hours ago
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
yesterday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service