For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"अच्छा लगता है" के तारतम्य में कुछ मुक्तक पेश हैं दोस्तों

कुछ लोगों को गंजे पर मुस्काना अच्छा लगता है
झड़ते अपने बालों को सहलाना अच्छा लगता है
इक दिन वो भी ऐसे ही हो जायेंगे हँसने लायक
लेकिन हँसते हँसते मन बहलाना अच्छा लगता है

टपरे पे जा सौ का नोट दिखाना अच्छा लगता है
इतरा इतरा कर वो पान चबाना अच्छा लगता है
मिलना है मुस्किल छोटे से टपरे में खुल्ले लेकिन
सौ सौ के नोटों को यूँ तुडवाना अच्छा लगता है

हीरोइन की कर तारीफ़ जलाना अच्छा लगता है
अपनी टूटी फूटी राग सुनाना अच्छा लगता है
आँखों में शोले भर के सुनती रहती वो गुस्से में
बीबी को यूँ सारी रात जगाना अच्छा लगता है

मालिक को नौकर पर डांट लगाना अच्छा लगता है
नौकर को फिर अपना मुँह लटकाना अच्छा लगता है
हड्डी लटका के तुम उसको चाहे जितना भी मारो
कुत्ते को तो अपनी पूंछ हिलाना अच्छा लगता है

खूब गरीब वतन है ये दिखलाना अच्छा लगता है
अंग्रेजों को जबतब भारत आना अच्छा लगता है
आव-भगत में उनकी सारा भारत जुटता है क्यूंकि
बच्चों को अंग्रेजी भूत दिखाना अच्छा लगता है

बीबी को सौहर से ही शर्माना अच्छा लगता है
अपनी सुन्दरता पे खुद इतराना अच्छा लगता है
तुमसे सुन्दर इस दुनिया में होगा क्या दूजा कोई
ऐसा कह के सौहर को भरमाना अच्छा लगता है

भारत में लोगों को ऐसी बहुत सी चीज़ें भाती हैं जैसे

चोरों को खुद कुर्सी पर बैठाना अच्छा लगता है
फिर उसको ही चोरी पर गरियाना अच्छा लगता है
अपना उल्लू सीधा करने के खातिर गलती करके
अपनी ही गलती पर फिर पछताना अच्छा लगता है

 ......................संदीप पटेल "दीप"..........................

सिहोरा जबलपुर (म. प्र.)

Views: 449

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 3, 2012 at 9:15pm

अच्छा लगता है .. . वाकई !

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on October 3, 2012 at 6:05pm

इस जमाने में दूसरों पर व्यंग करना अच्छा लगता है 

व्यंग रचना पढ़ बार बार मुस्कराना अच्छा लगता है 

संदीप कुमार पटेल ने व्यंग रचना दी अच्छा लगा है 

अब हमको उन्हें हार्दिक बधाई देना अच्छा लगता है | 

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on October 3, 2012 at 4:10pm

वाह वाह ! बहुत खूब ! मजेदार रचना..

हास्य व्यंग मुक्तक बहुत अच्छे लगे. हार्दिक बधाई 

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on October 3, 2012 at 2:53pm

संदीप जी, हास्य और कटाक्ष भरें मुक्तकों को पढ़ना अच्छा लगता है, बहुत ही खुबसूरत अभिव्यक्ति, बधाई हो |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
6 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
7 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
9 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
12 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service