For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कौन सा साहित्य रचते हो ( 2 )--डॉo विजय शंकर

भरा पड़ा है साहित्य ,
ऐसा साहित्य जो,
कभी जुड़ नहीं पाया लोगों से ,
आम आदमी से , सीमित रह गया एक
अत्यंत सूक्ष्म तथाकथित उच्च सभ्रांत वर्ग में |
वेद , गीता , पुराण , भरा-बिखरा पड़ा है ज्ञान ही ज्ञान ,
मिल जाएगा , ढेरों मिल जाएगा , इनसे , उनसे ,
ऋचाओं से , श्रुतियों से , स्मृतियों से , संहिताओं से ,
बस , जुड़ नहीं पाया कभी दाल रोटी की समस्याओं से |
वह सर्वस्व है , वह यहां है , वहां है ,
अन्न अन्न के दाने दाने में है , सर्वत्र है वह ,
वह सर्वस्व है, सर्वत्र है , शास्त्रों के विधान में है,
नहीं है , तो स्वयं राजा के ज्ञान में
नहीं है , तो जन जन के संज्ञान में ,
क्या लाभ उस ज्ञान से
जो सिर्फ दिखाने , झाड़ने के लिए हो,
ओढ़ने - बिछाने के लिए न हो,
न आम जन तक पहुँच पाये ,
न सम्पूर्ण जन जीवन में उतर पाये ,
जिसके गूढ़ अर्थ हम आज भी न ढूंढ पाये ,
व्याख्या करते गए , जीवन में न उतार पाये ||

मौलिक एवं अप्रकाशित.
डा० विजय शंकर

Views: 611

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 25, 2015 at 6:40am
आदरणीय सोमेश कुमार जी, आप द्वारा रचना के मर्म को स्वीकार करने के लिए आपका आभार है , बधाई हेतु धन्यवाद, सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 25, 2015 at 6:38am
आदरणीय राजेश कुमारी जी, आप द्वारा रचना की गहराई को स्वीकार करने के लिए आपका आभार है , बधाई हेतु धन्यवाद, सादर।
Comment by somesh kumar on February 24, 2015 at 10:01pm

सुंदर विश्लेषण है साहित्य के वर्क पे ,ऐसा साहित्य से जो विद्वता के नाम पर आम आदमी से कटा पड़ा है |कोटि-कोटि बधाई इस रचना पर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 24, 2015 at 8:33pm

क्या लाभ उस ज्ञान से
जो सिर्फ दिखाने , झाड़ने के लिए हो,
ओढ़ने - बिछाने के लिए न हो,
न आम जन तक पहुँच पाये ,
न सम्पूर्ण जन जीवन में उतर पाये ,
जिसके गूढ़ अर्थ हम आज भी न ढूंढ पाये ,
व्याख्या करते गए , जीवन में न उतार पाये ---बहुत गहरी पंक्तियाँ लिखी हैं 

इस सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय .

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 24, 2015 at 4:12am
आदरणीय हरी प्रकाश दुबे जी, आपको रचना पसंद आई , आभार, रचना के विचारों की स्वीकृति एवं रचना की प्रशस्ति हेतु आपका ह्रदय से धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 24, 2015 at 4:09am
नमस्कार आदरणीय समर कबीर जी, आपने रचना को पसंद किया , आपका ह्रदय से धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 24, 2015 at 4:07am
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी, आपने विचार को स्वीकृति दी , रचना को पसंद किया , आपका बहुत बहुत धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 24, 2015 at 4:05am
आदरणीय महिर्षि त्रिपाठी जी, आपने विचार को स्वीकृति दी , आपका बहुत बहुत धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 24, 2015 at 4:03am
बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय डॉ O गोपाल नारायण जी, उत्साह वर्धन के लिए , सादर।
Comment by Hari Prakash Dubey on February 23, 2015 at 11:28pm

आदरणीय डॉ विजय शंकर सर, सुन्दर रचना . 

क्या लाभ उस ज्ञान से
जो सिर्फ दिखाने , झाड़ने के लिए हो,
ओढ़ने - बिछाने के लिए न हो,
न आम जन तक पहुँच पाये ,
न सम्पूर्ण जन जीवन में उतर पाये ,
जिसके गूढ़ अर्थ हम आज भी न ढूंढ पाये ,
व्याख्या करते गए , जीवन में न उतार पाये ....बहुत व्यवहारिक बात कही है आपने एकदम सत्य, हार्दिक बधाई ! सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
21 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service