For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सम्राट अशोक महान

चन्द्रगुप्त का पौत्र, जो बिन्दुसार का पुत्र था

बौद्ध धर्म का बना अनुयायी

जो धर्म-सहिष्णु सम्राट हुआ||

 

माता जिसकी धर्मा कहलाती, सुशीम नाम का भाई था

इष्ट देव शिव-शंकर पहले

ज्ञान-विज्ञान का बड़ा जिज्ञासु हुआ||

 

परोपकार की भावना जिसमें, उत्सुक जो अभिलाषी था

महेंद्र-संघमित्रा का पिता न्यारा

सदा पुत्र-पुत्री का साथ मिला||

 

बेहतरीन अर्थव्यवस्था ग़ज़ब सुशासन, जिसका कल्याणकारी द्रष्टिकोण था

देवताओं का प्रिय प्रजा का रक्षक

जिसका देवानांप्रिय भी नाम हुआ||

 

प्रजावत्सल वह कर्तव्यपरायण, भू-भाग का बड़े सम्राट था

धर्मग्रंथो का जिज्ञासु

जिसको ज्ञान की सत्यता का भान हुआ||

 

व्यापारियों का संरक्षक, राज में जिसके उन्नत विकसित समाज था

उत्तराधिकारी की लड़ाई जो जीता

जो कलिंग विजयी सम्राट हुआ||

 

अपार शृद्धा हृदय में रखता, प्रतिरूप जो अहिंसा-दया-धर्म-क्षमा था

राष्ट्रीय एकता का पोषक जो

हमेशा शांति-उदारता का स्वरूप हुआ||

 

जीव हत्या का बड़ा विरोधी, अद्वितीय कुशल प्रशासक था

स्तूप-भवनों का वह निर्माता

जो दयालु-अहिंसावादी सम्राट हुआ||

 

लिंग-भेद या ऊँच-नीच का ख़्याल न मन में, ऐसा मानवतावादी वह सम्राट था

मिस्र-सीरिया तक सम्बंध जिसके

चालुक्य-चोल-पाण्डेय तक रिश्तेदार हुआ||

 

रौद्र रूप जो धारण करता, कलिंग युद्ध में बना महाकाल था

युद्ध करने जो भी आया

उसका क्षणभर में विनाश हुआ||

 

आकर्षित हुआ बौद्ध धर्म की ओर वो, हुआ पुनर्जन्म का उसे अहसास था

सभी धर्मों का समावेश राष्ट्र में

जो रक्षक नैतिकता-सदाचार हुआ||

 

पशु हत्या निषेध जहाँ पर, उद्देश्य प्राणी को न हानि पहुँचाना था

वृद्धजनों की सेवा-सुश्रुषा

रखता मात-पिता संग गुरुजनों के प्रति आदरभाव था||

 

आत्म-निरीक्षण बहुत ज़रूरी, दिया उपदेश यही सम्राट था

नियम उचित व्यवहार का लागू करता

चाहे किसी वर्ग का प्राणी हुआ||

 

क्रोध-निष्ठुरता-अभिमान-ईर्ष्या, होता काम यह चांडाल का

धार्मिक भावना आहात करो न

मूल उद्देश्य ये ज्ञान हुआ||

 

धर्म महामात्रों की नियुक्ति करता, कार्य जिनका बौद्ध धर्म प्रचार-प्रसार था

लिपिबद्ध करना धार्मिक शिक्षा

मार्ग जो आत्म-साक्षात्कार हुआ||

 

भेरी घोष था बंद कराया, चहुँ ओर धर्म-घोष का शोर था

धर्म-संदेश को प्रसारित करता

जिसका धर्म-श्रावण नाम हुआ||

 

विदेशियों से न हारने वाला, इतिहास का ऐसा सम्राट था

जीत लिए जिसने देश-विदेश भी

भारत में महान अशोक सम्राट एक ऐसा हुआ||

मौलिक व अप्रकाशित रचना 

Views: 202

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on April 4, 2023 at 1:59pm

आद0 फूल सिंह जी सादर अभिवादन। बहुत बेहतरीन सृजन सम्राट अशोक महान पर। आपकी यह एक कालजयी सृजन ह्। हृदयतल से बधाई निवेदित करता हूँ। अगर सम्भव हो तो मुझे 9532855181 पर जुड़ सकते हैं।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-186

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 186 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा आज के दौर के…See More
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"  क्या खोया क्या पाया हमने बीता  वर्ष  सहेजा  हमने ! बस इक चहरा खोया हमने चहरा…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"सप्रेम वंदेमातरम, आदरणीय  !"
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

Re'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 174

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"स्वागतम"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post कौन क्या कहता नहीं अब कान देते // सौरभ
"आदरणीय रवि भाईजी, आपके सचेत करने से एक बात् आवश्य हुई, मैं ’किंकर्तव्यविमूढ़’ शब्द के…"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Dec 10
anwar suhail updated their profile
Dec 6
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

न पावन हुए जब मनों के लिए -लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

१२२/१२२/१२२/१२****सदा बँट के जग में जमातों में हम रहे खून  लिखते  किताबों में हम।१। * हमें मौत …See More
Dec 5
ajay sharma shared a profile on Facebook
Dec 4
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"शुक्रिया आदरणीय।"
Dec 1
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, पोस्ट पर आने एवं अपने विचारों से मार्ग दर्शन के लिए हार्दिक आभार।"
Nov 30

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service